Showing posts with label Navketan Films. Show all posts
Showing posts with label Navketan Films. Show all posts

July 21, 2017

प्रभु तेरो नाम, जो ध्याये फल पाये (हम दोनों-1961) Prabhu tero naam, jo dhyaye fal paye (Hum Dono-1961)

प्रभु तेरो नाम, जो ध्याये फल पाये 
सुख लाये तेरो नाम
तेरी दया हो जाये तो दाता
जीवन धन मिल जाये
सुख लाये तेरो नाम

तू दानी, तू अंतर्यामी
तेरी कृपा हो जाये तो स्वामी
हर बिगड़ी बन जाये
जीवन धन मिल जाये
सुख लाये तेरो नाम

बस जाये मोरा सूना अंगना
खिल जाये मुरझाया कंगना
जीवन में रस आये
जीवन धन मिल जाये
सुख लाये तेरो नाम

[Composer : Jaidev; Singer : Asha Bhonsle;  Production House : Navketan Films; Director : Amarjeet; Actor : Nanda, Lalita Panwar]



दुख और सुख के रास्ते, बने हैं सबके वास्ते (हम दोनों-1961) Dukh aur sukh ke raaste, bane hain sabke vaste (Hum Dono-1961)

दुख और सुख के रास्ते, बने हैं सब के वास्ते
जो ग़म से हार जाओगे, तो किस तरह निभाओगे
खुशी मिले हमें के ग़म, जो होगा बाँट लेंगे हम
मुझे तुम आज़माओ तो, ज़रा नज़र मिलाओ तो
ये जिस्म दो सही, दिलों में फ़ासला नहीं
जहां में ऐसा कौन है, कि जिसको ग़म मिला नहीं

तुम्हारे प्यार की क़सम, तुम्हारा ग़म है मेरा ग़म
न यूँ बुझे-बुझे रहो, जो दिल की बात है कहो
जो मुझ से भी छुपाओगे, तो फिर किसे बताओगे
मैं कोई गैर तो नहीं, दिलाऊँ किस तरह यक़ीं

कि तुमसे मैं जुदा नहीं, मुझसे तुम जुदा नहीं

[Composer : Jaidev; Singer : Asha Bhonsle;  Production House : Navketan Films; Director : Amarjeet; Actor : Dev Anand, Sadhna]


अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम (हम दोनों-1961) Allah tero naam, Ishwar tero naam (Hum Dono-1961)

अल्लाह तेरो नाम,  ईश्वर तेरो नाम
सबको सन्मति दे भगवान

इस धरती का रूप ना उजड़े
प्यार की ठंडी धूप ना उजड़े
सबको मिले सुख का वरदान

मांगों का सिन्दूर ना छूटे
माँ बहनों की आस ना टूटे
देह बिना दाता,भटके ना प्राण

ओ सारे जग के रखवाले
निर्बल को बल देने वाले
बलवानों को दे दे ज्ञान 

[Composer : Jaidev; Singer : Lata Mangeshkar;  Production House : Navketan Films; Director : Amarjeet; Actor : Dev Anand, Nanda, Sadhna, Lalita Panwar]

July 06, 2017

आज की रात पिया दिल न तोड़ो (बाज़ी -1951) AAj ki raat piya dil na todo (Baazi -1951)

आज की रात पिया दिल न तोड़ो
मन की बात पिया मान लो |

दिल की कहानी अपनी ज़ुबानी तुमको सुनाने आयी हूँ
आँखों में ले के सपने सुहानेअपना बनाने आयी हूँ
छोड़ के साथ पिया मुँह न मोड़ो
मन की बात पिया मान लो |

चन्दा भी देखे तारे भी देखे हमको गगन की ओट से
घायल किया है दिल तुमने मेरा मीठी नज़र की चोट से
थाम के हाथ पिया यूँ न छोड़ो 
मन की बात पिया मान लो |


[Singer : Geeta Dutt; Composer : S.D.Burman; Producer : Navketan Films; Director : Guru Dutt; Actor : Dev Anand, Kalpana Kartik ]

December 14, 2016

अभी न जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं (हम दोनों-1961) Abhi na jao chhod kar ki dil abhi bhara nahin (Hum Dono-1961)

अभी न जाओ छोड़कर, कि दिल अभी भरा नहीं
अभी अभी तो आई हो, बहार बन के छाई हो
हवा ज़रा महक तो ले, नज़र ज़रा बहक तो ले
ये शाम ढल तो ले ज़रा, ये दिल सम्भल तो ले ज़रा
मैं थोड़ी देर जी तो लूँ,  नशे के घूँट पी तो लूँ
अभी तो कुछ कहा नहीं, अभी तो कुछ सुना नहीं

     सितारे झिलमिला उठे, चराग़ जगमगा उठे
     बस अब न मुझ को टोकना, न बढ़ के राह रोकना
     अगर मैं रुक गई अभी तो जा न पाऊँगी कभी
     यही कहोगे तुम सदा कि दिल अभी नहीं भरा
     जो खत्म हो किसी जगह ये ऐसा सिलसिला नहीं

अधूरी आस छोड़ के, अधूरी प्यास छोड़ के
जो रोज़ यूँ ही जाओगी तो किस तरह निभाओगी
कि ज़िंदगी की राह में, जवाँ दिलों की चाह में
कई मक़ाम आयेँगे, जो हमको आज़माएंगे
बुरा न मानो बात का,ये प्यार है गिला नहीं
अभी न जाओ छोड़कर, कि दिल अभी भरा नहीं

[Composer : Jaidev; Singer : Md. Rafi, Asha Bhonsle;  Production House : Navketan Films; Director : Amarjeet; Actor : Dev Anand, Sadhna]


April 23, 2014

किसी ने नज़र से नज़र जब मिला दी (हमसफ़र - 1953) Kisi ne nazar se nazar jab mila di (Hamsafar -1953)

किसी ने नज़र से नज़र जब मिला दी
मेरी जिंदगी हाँ, यूँ मुस्कुरा दी ।

जुबां से तो कम कुछ न बोले थे  लेकिन
निगाहों ने दिल की कहानी सुना दी ।

हर एक सांस मस्ती में डूबी हुई है
खुद जाने सकी ने क्या शै पिला दी ।

मेरी सादा दुनिया पे रंग आ गया है
किसी ने ख्यालों की महफ़िल सज़ा दी ।


[Composer : Ustad Ali Akbar Khan, Singer : Talat Mahmood, Asha Bhonsle, Producer : Navketan Films]]



 

April 12, 2012

लाख ज़माने वाले डाले दिलों पे ताले (बाज़ी -1951) Lakh Zamane Wale, Dale Dilon pe taley (Baazi -1951)

लाख ज़माने वाले, डाले दिलों पे ताले
तुम भी न भूलो बालम
हम भी न भूलें 
बालम,
हम भी न भूलें |


दिल की लगी पे देखो, आँच न आये
जान रहे के जाये, प्यार न जाये 
बीते सो बीते देखो, दुनिया न जीते देखो |

तुम भी न भूलो बालम, हम भी न भूलें |

ग़म जो तुम्हारा हो वो, ग़म भी है प्यारा
मैं भी तुम्हारी बालम, दिल भी तुम्हारा 
प्रीत लगी न छूटे, डोर बंधी न टूटे
तुम भी न भूलो बालम, हम भी न भूलें |



[Singer : Geeta Dutt; Composer : S.D.Burman; Producer : Navketan Films; Director : Guru Dutt; Actor : Dev Anand, Kalpana Kartik ]



सुनो गजर क्या गाए समय गुज़रता जाए (बाज़ी -1951) Suno gazar kya gaye, samay gujarta jaye (Baazi -1951)

सुनो गजर क्या गाए, समय गुज़रता जाए
ओ रे जीने वाले, ओ रे भोले भाले
सोना ना, खोना ना
         सुनो गजर क्या गाए |

गिने चुने पल हैं तेरे जीवन के
धूम मचा ले अभी दिन हैं मिलन के
ओ रे जीने वाले ...
         सुनो गजर क्या गाए समय गुज़रता जाए

हुस्न भी फ़ानी और इश्क़ भी फ़ानी है
हँस के बिता ले दो घड़ी की जवानी है
ओ रे जीने वाले ...

         सुनो गजर क्या गाए समय गुज़रता जाए

बिछड़ा ज़माना कभी हाथ ना आएगा
दोष ना देना मुझे फिर पछताएगा
ओ रे जीने वाले ...
        सुनो गजर क्या गाए समय गुज़रता जाए |


[Singer : Geeta Dutt;   Composer : S.D.Burman;  Producer : Navketan Films;  Director : Guru Dutt; Actor : Geeta Bali ]




ये कौन आया कि मेरे दिल की दुनिया में बहार आई (बाज़ी -1951) Ye kaun aaya ki mere dil ki duniya mein bahar aayi (Baazi -1951)



ये कौन आया
कि मेरे दिल की दुनिया में बहार आई
ये कौन आया ।

अचानक ये मेरे हाथों में
किसका हाथ आया है
न मैं जानूँ न दिल जाने
वो अपना या पराया है
ये कौन आया
कि मैं अपनी ही धड़कन
सुन के शरमाई ।

दुल्हन बन के जवानी की
उमंगें गुनगुनाती हैं
बसा है कौन आँखों में
कि आँखें मुस्कुराती हैं
बिखर के किसकी बाँहों से
ये मेरी ज़ुल्फ़ लहराई
ये कौन आया ।

[Singer : Geeta Dutt;  Composer : S.D.Burman;  Producer : Navketan Films;  Director : Guru Dutt;   Actor : Kalpana Kartik ]





शरमाये काहे घबराये काहे (बाज़ी -1951) Sharmaye kahe ghabraye kahe (Baazi -1951)

शरमाये काहे घबराये काहे
सुन मेरे राजा ओ राजा आजा आजा

शरमाये काहे |

कुछ न सोच मतवाले ओ मतवाले
दिल की मान दिलवाले ओ मतवाले


दुनिया का ग़म करता है क्यूँ
मिलने की रातें हैं डरता है क्यूँ
शरमाये काहे...

आँखों का रस पी ले ज़रा
ज़ुल्फ़ों के साये में जी ले ज़रा
शरमाये काहे.....

जा के ये दिन आने नहीं
आ तुझको दे दूँ मैं जन्नत यहीं
शरमाये काहे घबराये काहे
सुन मेरे राजा ओ राजा आजा आजा
शरमाये काहे...

[Singer : Shamshad Begum; Composer : S.D.Burman; Producer : Navketan Films; Director : Guru Dutt; Actor : Dev Anand, Geeta Bali ]



तदबीर से बिगड़ी हुई तक़दीर बना ले (बाज़ी -1951) Tadbeer se bigdi huyi takdir bana le (Baazi -1951)

तदबीर से बिगड़ी हुई तक़दीर बना ले
अपने पे भरोसा है तो ये दांव लगा ले । 
 

डरता है ज़माने की निगाहों से भला क्या 
इन्साफ़ तेरे साथ है इलज़ाम उठा ले । 

क्या खाक वो जीना है जो अपने ही लिये हो
खुद मिट के किसी और को मिटने से बचा ले । 

टूटे हुए पतवार हैं कश्ती के तो ग़म क्या
हारी हुई बाहों को ही पतवार बना ले । 

[Composer : S.D.Burman; Singer : Geeta Dutt;  Producer : Navketan Films; Director : Guru Dutt; Actor : Dev Anand, Geeta Bali ]
 



दिल ये क्या चीज़ है (बाज़ी -1951) Dil yeh kya cheez hai (Baazi -1951)

दिल ये क्या चीज़ है
और दिल तमन्ना क्या है
तीर पर तीर चला ले तुझे
परवा क्या है

अरे तेरी क़सम मेरी जान
तेरे तीरों में छुपे प्यार के ख़ज़ाने हैं
मेरे लबों पे देखो आज भी तराने हैं
डन डर डन डर डा
आ डन डर डन डर डा  ।

 
और होंगे जिन्हें
आराम के सामान मिले
अपनी कश्ती को तो
साहिल पे भी तूफ़ान मिले

     अरे ये गीत पसन्द नहीं यार
नइया पुरानी है
तूफ़ान भी पुराने हैं

मेरे लबों पे देखो आज भी तराने हैं |


[Singer : Kishore Kumar;  Composer : S.D.Burman; Producer : Navketan Films; Director : Guru Dutt; Actor : Dev Anand]

देख के अकेली मोहे बरखा सताए (बाज़ी -1951) Dekh ke akeli mohe barkha sataye (Baazi -1951)

उई देख के अकेली मोहे बरखा सताए
गालों को चूमे कभी चीँटे उड़ाए रे ...
चली न जाए चाल लचकूँ जैसे डाल
साड़ी भीगी चोली भीगी भीगे गोरे गाल

        गोरे गाल गोरे गाल गोरे गोरे गाल
               
साड़ी भीगी चोली भीगी भीगे गोरे गाल
       उई, देख के अकेली मोहे बरखा सताए

लूटे हार श्रृंगार पापी जल की धार
खुली सड़क पे लुट गई लोगों मैं अलबेली नार

       एक अलबेली अलबेली अलबेली
               
खुली सड़क पे लुट गई लोगों मैं अलबेली नार
       उई, देख के अकेली मोहे बरखा सताए
 

पाँव फिसलता जाए तन हिचकोलें खाए
ऐसे में जो हाथ पकड़ ले मन उसका हो जाए

             बस हो जाए हो जाए हो जाए
           
ऐसे में जो हाथ पकड़ ले मन उसका हो जाए
     उई, देख के अकेली मोहे बरखा सताए
 


[Singer : Geeta Dutt;  Composer : S.D.Burman; Producer : Navketan Films; Director : Guru Dutt; Actor : Geeta Bali]




आज की रात पिया दिल न तोड़ो (बाज़ी-1951) Aaj ki raat piya dil na todo (Baazi -1951)

आज की रात पिया
आज की रात पिया दिल न तोड़ो
मन की बात पिया मान लो
आज की रात पिया ।

दिल की कहानी अपनी ज़ुबानी तुम को सुनाने आयी हूँ
आँखों में लेके सपने सुहाने अपना बनाने आयी हूँ
छोड़
के साथ पिया मुंह न मोड़ो
मन की बात पिया मान लो ।

चन्दा भी देखे तारे भी देखे हमको गगन की ओट से
घायल किया है दिल तुमने मेरा मीठी नज़र की चोट से
थाम के हाथ पिया यूँ न छोड़ो
मन की बात पिया मान लो
आज की रात पिया ।

[Singer : Geeta Dutt;  Composer : S.D.Burman;  Producer : Navketan Films; Director : Guru Dutt;  Actor : Dev Anand, Kalpana Kartik ]




April 28, 2011

चाहे कोई खुश हो (टैक्सी ड्राइवर-1954) chahe koi khush ho (Taxi Driver-1954)

चाहे  कोई  खुश  हो  चाहे गालियाँ हज़ार दे
मस्त राम बन के जिंदगी के दिन गुजार दे .

पी के धांधली करूं, तो मुझको  जेल भेज दो
सूंघने में क्या है ये, जवाब थानेदार दे .

भाव अगर  बड़ा भी डाले सेठ यार गम न कर
खाए जा मजे के साथ जब तक उधार दे .
 
बाँट कर जो खाए उस पे अपने जानो दिल लुटा
जो बचाए माल उसको जूतियों का हार दे .

 
[Music : S. D. Burman ;  Singer: Rafi; Production House : Navketan Films;  Director : Chetan Anand; Artist : Dev Anand, Jonney Walker]


April 22, 2011

मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया (हम दोनों-1961) Main zindagi ka saath nibhata chala gaya (Hum Dono-1961)

मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया
हर फ़िक्र को धुएं में उडाता चला गया ।

बरबादियों  का सोग  मानना फ़िज़ूल था,
बरबादियों का जश्न मनाता चला गया ।

जो मिल गया उसी को मुक़द्दर समझ लिया
जो खो गया मैं  उसको भुलाता चला गया ।

ग़म और ख़ुशी में फर्क न महसूस हो जहाँ
मैं दिल को उस मुकाम पे लाता चला गया ।

हर  फ़िक्र को धुएं में उडाता चला गया ।

[Music : Jaidev; Singer : Md. Rafi;  Production House : Navketan Films; Director : Amarjeet; Actor : Dev Anand]





कभी खुद पे कभी हालात पे रोना आया (हम दोनों-1961) Kabhi khud pe kabhi halaat pe rona aaya (Hum Dono-1961)

कभी खुद पे कभी हालात पे रोना आया
बात निकली तो हरेक बात पे रोना आया ।

हम तो समझे थे के हम भूल गये हैं उनको
क्या हुआ आज ये किस बात पे रोना आया ।

किस लिये जीते हैं हम किसके लिये जीते हैं
बारहा ऐसे सवालात पे रोना आया ।

कौन रोता है किसी और के खातिर ऐ दोस्त
सबको अपनी ही किसी बात पे रोना आया ।

[Music : Jaidev;   Singer : Md. Rafi;  Production House : Navketan;   Director : Amarjeet;  Actor : Dev Anand]