Showing posts with label Shagoon. Show all posts
Showing posts with label Shagoon. Show all posts

May 18, 2013

बुझा दिये हैं खुद अपने हाथों (शगुन -1964) Bujha diye hain khud apno hathon (Shagoon -1964)

बुझा दिये हैं खुद अपने हाथों, मुहब्बतों के दिये जला के
मेरी वफ़ा ने उजाड़ दी हैं, उम्मीद की बस्तियाँ बसा के |

तुझे भुला देंगे अपने दिल से, ये फ़ैसला तो किया है लेकिन
न दिल को मालूम है न हम को, जियेंगे कैसे तुझे भुला के |

कभी मिलेंगे जो रास्ते में, तो मुँह फिरा कर पलट पड़ेंगे
कहीं सुनेंगे जो नाम तेरा, तो चुप रहेंगे नज़र झुका के |

न सोचने पर भी सोचती हूँ,  कि ज़िन्दगानी में क्या रहेगा
तेरी तमन्ना को ख़त्म कर के, तेरे खयालों से दूर जाके |

[Composer : Khayyam, Singer : Suman Kalyanpur, Production : Shaheen Art,  Director : Nazar, Actor : Wahida Rehman, Kamaljeet]


August 28, 2012

पर्बतों के पेड़ों पर शाम का बसेरा है (शगुन -1964) Parbaton ke pedon par sham ka basera hai (Shagoon-1964)

पर्बतों के पेड़ों पर शाम का बसेरा है
सुरमई उजाला है, चम्पई अंधेरा है ।
 

दोनों वक़्त मिलते हैं दो दिलों की सूरत से
 
आसमां ने खुश हो के रँग सा बिखेरा है ।

ठहते-ठहरे पानी में गीत सरसराते हैं
भीगे-भीगे झोंकों में खुशबुओं का डेरा है ।

 
क्यों न जज़्ब हो जाएं इस  हसीं नज़ारे में
 
रोशनी का झुरमट है मस्तियों का घेरा है ।
 
अब किसी नज़ारे की दिल को आरज़ू क्यों है
जब से पा लिया तुमको सब   जहां मेरा है ।



[Composer : Khayyam, Singer : Md. Rafi, Suman Kalyanpur,  Production : Shaheen Art, Director : Nazar, Actor : Wahida Rehman, Kamaljeet]



ज़िंदगी ज़ुल्म सही ज़ब्र सही ग़म ही सही (शगुन - 1964) Zindagi jurm sahi, jabr sahi, gam hi sahi (Shagoon - 1964)


ज़िंदगी ज़ुल्म सही, ज़ब्र सही, ग़म ही सही
दिल की फ़रियाद सही, रूह का मातम ही सही ।

हमने हर हाल में जीने की कसम खाई है
अब यही हाल मुक़द्दर है तो शिक़वा क्यों हो
हम सलीके से निभा देंगे जो दिन बाकी हैं
चाह रुसवा न हुई दर्द भी रुसवा क्यों हो ।

हमको तक़दीर से बे-वजह शिकायत क्यों हो
इसी तक़दीर ने चाहत की खुशी भी दी थी
आज अगर काँपती पलकों को दिये हैं आँसू
कल थिरकते हुए होंठों को हँसी भी दी थी ।

हम हैं मायूस मगर इतने भी मायूस नहीं
एक न एक दिन तो यह अश्कों की लड़ी टूटेगी
एक न एक दिन तो छटेंगे ये ग़मों के बादल
एक न एक दिन उजाले की किरण फूटेगी ।

[Singer : Suman Kalyanpur, Composer : Khayyam, Production : Shaheen Art, Director : Nazar, Actor : Wahida Rehman, Kamaljeet]