Showing posts with label G.P. Sippy. Show all posts
Showing posts with label G.P. Sippy. Show all posts

August 13, 2017

गुम्बा-रुम्बा, गुम्बा-रुम्बा गेलो (लाइट हाउस - 1958) Gumba-Rumba, Gumba- Rumba Gelo (Light House -1958)

गुम्बा-रुम्बा, गुम्बा-रुम्बा गेलो
कल की बातें कल पर छोड़ो
आज मज़ा ले लो

           आ! तुझे कसम है
          आ! जहां का गम है
दिलवालों के इस मेले में मौज मना लो यारों
कस्टम-वस्टम, कल्चर वल्चर सबको गोली मारो
मुफ्त मिले जब दिल की खुशियाँ फिर तकलीफ़ें क्यों झेलो
मज़ा ले लो
गुम्बा-रुम्बा, गुम्बा-रुम्बा गेलो
     
      आ! नज़ारे हैं जवां
      आ! तू गुम है कहां
खिले खिले मुरझा न जाएं ये फूलों से चेहरे
इन फूलों को गूँथ के पहनो सर पर बांधों सेहरे
दुनिया तुम से खेल रही है तुम दुनिया से खेलो
मज़ा ले लो
गुम्बा-रुम्बा, गुम्बा-रुम्बा गेलो

[Composer : N.Dutta, Singer : Suman Kalyanpur, Mohd. Rafi, Director : G.P.Sippy]

किस जगह जाएँ, किसको दिखलाएँ (लाइट हाउस -1958) Kis jagah jayen, Kisko dekhlayen (Light House -1958)

हो किस जगह जाएँ
किसको दिखलाएँ
ज़ख़्म--दिल अपना

सारे जग में अपना कोई नहीं
सुख क्या दुख का सपना कोई नहीं
हो किस जगह जाएँ ...

दिल के अरमाँ पूरे हो न सके
हँसना कैसा खुल कर रो न सके
हो किस जगह जाएँ  


[Composer : N.Dutta, Singer : Asha Bhonsle, Director : G.P.Sippy]

मस्त पवन, मस्त गगन, मस्त है सारा समां (लाइट हाउस -1958) Mast pawan, mast gagan, masta hai sara samaan (Light House - 1958)

मस्त पवनमस्त गगनमस्त है सारा समां
अंग-अंग झूम उठेआज ऐसा रंग जमा

आज मेरी चूड़ियों के साज गुनगुना उठे
धूल  भरे रास्तों  में फूल  मुस्कुरा उठे
दिल में झिलमिलाने लगी आस की नन्हीं-सी शमा

सोई-सोई  ज़िंदगी  में  इक तरंग जाग पड़ी
करवटें बदल के दिल की हर उमंग जाग पड़ी
बिगड़ी हुई बात बनीजाता हुआ वक़्त थमा

[Composer : N.Dutta, Singer : Asha Bhonsle, Director : G.P.Sippy]

December 31, 2013

अब वो करम करें के सितम (मैरीन ड्राइव -1955) Ab woh karam karen karen ki sitam (Marine Drive -1955)

अब वो करम करें के सितम मैं नशे में हूँ
मुझको न कोई होश न ग़म मैं नशे में हूँ |

सीने से बोझ उनके ग़मों का उतार के
आया हूँ आज अपनी जवानी को हार के,
कहते हैं डगमगाते क़दम मैं नशे में हूँ
मुझको न कोई होश न ग़म मैं नशे में हूँ |

वो बेवफ़ा हैं अब भी ये दिल मानता नहीं
कम्बख़्त नासमझ है उन्हें जानता नहीं,
मैं आज तोड़ दूंगा भरम मैं नशे में हूँ
मुझको न कोई होश न ग़म मैं नशे में हूँ |

फ़ुरसत नहीं है रोने-रुलाने के वास्ते
आए न उनकी याद सताने के वास्ते,
इस वक़्त दिल का दर्द है कम मैं नशे में हूँ
मुझको न कोई होश न ग़म मैं नशे में हूँ |

[Composer : N.Dutta, Singer : Md.Rafi, Producer : Sippy Films, Director : G.P.Sippy, Actor :  Ajit ]

December 28, 2013

तंग आ चुके हैं कशमकश-ए-ज़िन्दगी से हम (लाइट हाउस -1958) Tang aa chuke hain kashmkash-e-zindagi se hum (Light House -1958)

तंग चुके हैं कशमकश--ज़िन्दगी से हम
ठुकरा ना दें जहां को कहीं बेदिली से हम |

लो आज हमने तोड़ दिया रिश्ता--उम्मीद
लो अब कभी गिला ना करेंगे किसी से हम |

गर ज़िन्दगी में मिल गये फिर इत्तफ़ाक़ से 
पूछेंगे अपना हाल तेरी बेबसी से हम |

आसमान वाले कभी तो निगाह कर 
अब तक ये ज़ुल्म सहते रहे खामोशी से हम |

[Composer : N.Dutta, Singer : Asha Bhonsle, Director : G.P.Sippy]


May 19, 2013

तुम न जाने किस जहाँ में खो गये (सजा - 1951) Tum na jane kis jahan me kho gaye (Sazaa - 1951)

तुम जाने किस जहां  में खो गये
हम भरी दुनिया में तनहा हो गये
तुम जाने किस जहां में ...

मौत भी आती नहीं

आस भी जाती नहीं,
दिल को ये क्या हो गया

कोई  शै  भाती नहीं,
लूट कर मेरा जहां,

छुप गये हो तुम कहाँ,
तुम कहाँ, तुम कहाँ, तुम कहाँ,
तुम जाने किस जहां में ...


एक जां और लाख ग़म
घुट के रह जाये दम,
आओ तुम को देख लें

डूबती नज़रों से हम,
लूट कर मेरा जहां छुप गये हो तुम कहाँ ,

तुम कहाँ, तुम कहाँ, तुम कहाँ
तुम जाने किस जहां में ...
 
[Composer : S.D.Burman, Singer : Lata Mangeshkar,  Producer : G.P. Sippy,  Director : Fali Mistry,  Actor : Nimmi]
 
[Note :This is the 2nd movie of Sahir, the first one being Naujawaan. Sahir got to write only one song for the movie. Other songs are by Rajinder Krishan. Even the casting of the movie mentions Rajinder Krishan only as lyricist]