Showing posts with label Kalpana Kartik. Show all posts
Showing posts with label Kalpana Kartik. Show all posts

July 06, 2017

आज की रात पिया दिल न तोड़ो (बाज़ी -1951) AAj ki raat piya dil na todo (Baazi -1951)

आज की रात पिया दिल न तोड़ो
मन की बात पिया मान लो |

दिल की कहानी अपनी ज़ुबानी तुमको सुनाने आयी हूँ
आँखों में ले के सपने सुहानेअपना बनाने आयी हूँ
छोड़ के साथ पिया मुँह न मोड़ो
मन की बात पिया मान लो |

चन्दा भी देखे तारे भी देखे हमको गगन की ओट से
घायल किया है दिल तुमने मेरा मीठी नज़र की चोट से
थाम के हाथ पिया यूँ न छोड़ो 
मन की बात पिया मान लो |


[Singer : Geeta Dutt; Composer : S.D.Burman; Producer : Navketan Films; Director : Guru Dutt; Actor : Dev Anand, Kalpana Kartik ]

April 01, 2015

फैली हुई हैं सपनों की बाहें (हाउस न॰ 44) Faili hui hain sapno kii banhen (House no. 44)

फैली हुई हैं सपनों की बाह
आजा चल दें कहीं दूर
वही मेरी मंजिल वहीं तेरी राहें
आजा चल दें कहीं दूर

ऊँची घटा के संग तले छिप जायें 
धुंधली फिजा में कुछ खोये कुछ पायें 
धड़कन की लय पर कोई ऐसी धुन गायें 
दे दे जो दिल को दिल की पनाहें 
आजा चल दें कहीं दूर  

झूला धनक का धीरे धीरे हम झूलें 
अम्बर तो क्या है तारों के भी लब छू लें 
मस्ती में झूमें और सभी ग़म भूलें 
देखें ना पीछे मुड़ के निगाहें 
आजा चल दें कहीं दूर

[Composer : S.D.Burman, Singer : Lata Mangeshkar, Actor : Kalpana Karthik]
 

January 05, 2014

वो देखें तो उनकी इनायत (फंटूश -1956) Woh denkhe to unki inayat (Funtoosh-1956)

वो देखें तो उनकी इनायत, ना देखें तो रोना क्या
जो दिल ग़ैर का हो उसका, होना क्या और न होना क्या |

      इश्क़ दिलों का मेल है प्यारे, ये नज़रों का खेल नहीं
      जब तक दो दिल एक न हो लें, दिल की लगी का रोना क्या |

इश्क़ की बाज़ी सीधी बाज़ी, दिल जीतो और दिल हारो
इस सौदे में ओ दिलवालों, पाना क्या और खोना क्या |


[Composer : S. D. Burman, Singer : Kishore Kumar, Asha Bhonsle, Director : Chetan Anand, Actor : Dev Anand, Kalpana Kartik]

 

April 12, 2012

लाख ज़माने वाले डाले दिलों पे ताले (बाज़ी -1951) Lakh Zamane Wale, Dale Dilon pe taley (Baazi -1951)

लाख ज़माने वाले, डाले दिलों पे ताले
तुम भी न भूलो बालम
हम भी न भूलें 
बालम,
हम भी न भूलें |


दिल की लगी पे देखो, आँच न आये
जान रहे के जाये, प्यार न जाये 
बीते सो बीते देखो, दुनिया न जीते देखो |

तुम भी न भूलो बालम, हम भी न भूलें |

ग़म जो तुम्हारा हो वो, ग़म भी है प्यारा
मैं भी तुम्हारी बालम, दिल भी तुम्हारा 
प्रीत लगी न छूटे, डोर बंधी न टूटे
तुम भी न भूलो बालम, हम भी न भूलें |



[Singer : Geeta Dutt; Composer : S.D.Burman; Producer : Navketan Films; Director : Guru Dutt; Actor : Dev Anand, Kalpana Kartik ]



ये कौन आया कि मेरे दिल की दुनिया में बहार आई (बाज़ी -1951) Ye kaun aaya ki mere dil ki duniya mein bahar aayi (Baazi -1951)



ये कौन आया
कि मेरे दिल की दुनिया में बहार आई
ये कौन आया ।

अचानक ये मेरे हाथों में
किसका हाथ आया है
न मैं जानूँ न दिल जाने
वो अपना या पराया है
ये कौन आया
कि मैं अपनी ही धड़कन
सुन के शरमाई ।

दुल्हन बन के जवानी की
उमंगें गुनगुनाती हैं
बसा है कौन आँखों में
कि आँखें मुस्कुराती हैं
बिखर के किसकी बाँहों से
ये मेरी ज़ुल्फ़ लहराई
ये कौन आया ।

[Singer : Geeta Dutt;  Composer : S.D.Burman;  Producer : Navketan Films;  Director : Guru Dutt;   Actor : Kalpana Kartik ]





आज की रात पिया दिल न तोड़ो (बाज़ी-1951) Aaj ki raat piya dil na todo (Baazi -1951)

आज की रात पिया
आज की रात पिया दिल न तोड़ो
मन की बात पिया मान लो
आज की रात पिया ।

दिल की कहानी अपनी ज़ुबानी तुम को सुनाने आयी हूँ
आँखों में लेके सपने सुहाने अपना बनाने आयी हूँ
छोड़
के साथ पिया मुंह न मोड़ो
मन की बात पिया मान लो ।

चन्दा भी देखे तारे भी देखे हमको गगन की ओट से
घायल किया है दिल तुमने मेरा मीठी नज़र की चोट से
थाम के हाथ पिया यूँ न छोड़ो
मन की बात पिया मान लो
आज की रात पिया ।

[Singer : Geeta Dutt;  Composer : S.D.Burman;  Producer : Navketan Films; Director : Guru Dutt;  Actor : Dev Anand, Kalpana Kartik ]