Showing posts with label Nalini Jayant. Show all posts
Showing posts with label Nalini Jayant. Show all posts

December 17, 2017

चांद मद्दम है आसमां चुप है (रेलवे प्लैटफ़ार्म -1955) Chand Maddham hai, aasmaan chup hai (Railway Platform -1955)

चांद मद्दम है आसमां चुप है
नींद की गोद में जहां चुप है

दूर वादी में दूधिया बादल, झुक के परबत को प्यार करते है
दिल में नाकाम हसरतें लेकर, हम तेरा इंतज़ार करते हैं

इन बहारों के साये में आजा, फिर मुहब्बत जवां रहे न रहे
ज़िंदगी  तेरे  नामुरादों  पर कल तलक मेहरबां रहे न रहे

रोज़ की तरह आज भी तारे, सुबह की गर्द में न खो जाएं
आ तेरे गम में जागती आंखें, कम-से-कम एक रात सो जाएं 

चांद मद्दम है आसमां चुप है
नींद की गोद में जहां चुप है


[Music : Madan Mohan, Singer ; Lata Mangeshkar;  Producer : Saigal Production, Direction : Ramesh Saigal, Actor : Sunil Dutt, Nalini Jaywant]

July 06, 2017

दिल का दर्द ना जाने दुनिया, जाने दिल तड़पना(नौजवान -1951) Dil ka dard na jane duniya, jane dil tadpana (Naujawan -1951)

दिल का दर्द ना जाने दुनिया, जाने दिल तड़पना
प्यार के दो बोलों के बदले दुश्मन हुआ ज़माना
हाय रे हाय! दुश्मन हुआ ज़माना

उम्मीद ने ठोकर खायी है
दिल दे के जुदाई पायी है
तेरा ग़म है, मेरी तन्हाई है
पहले से न था ये जाना
कि दिल का आना है जी से जाना
हाय रे हाय! दुश्मन हुआ ज़माना 

आंखों मे जो आंसू आयेँगे
तस्वीर तेरी दिखलायेँगे
हम थाम के दिल रह जायेँगे
पहले से न था ये जाना
कि दिल का आना है जी से जाना 

हाय रे हाय! दुश्मन हुआ ज़माना


 [Singer : Lata;  Composer : S.D.Burman; Producer : Kardar Production; Director : Mahesh Kaul;  Actor : Nalini Jayant]


January 12, 2013

दिल की उमंगे हैं जवान (मुनीम जी -1955) Dil ki umangey hain jawan (Muneem jee - 1955)

[Composer : S.D.Burman,  Singer : Hement Kumar, Geeta Dutt, Producer : Sashadhar Mukherjee, Director : Subodh Mukherjee, Actor : Dev Anand, Nalini Jayant, Pran]


 

May 19, 2012

ठण्डी हवाएं, लहरा के आएं (नौजवान -1951) Thandi hawayen, lehra ke aayen (Naujawan -1951)

ठण्डी हवाएं, लहरा के आएं
रुत है जवां, उनको यहाँ, कैसे बुलाएं
ठण्डी हवाएं ...

चाँद और तारे, हँसते नज़ारे
मिलके सभी, दिल में सखी, जादू जगायें
ठण्डी हवाएं ...
कहा भी ना जाये, रहा भी ना जाये
तुमसे अगर, मिले भी नज़र, हम झेंप जाएं
ठण्डी हवाएं ...
दिल के फ़साने, दिल ही ना जाने
तुमको सजन, दिल की लगन, कैसे बतायें
ठण्डी हवाएं ...

[Singer : Lata;  Composer : S.D.Burman; Producer : Kardar Production; Director : Mahesh Kaul;  Actor :Nalini Jayant, Prem Nath]

[This is the song, that has established Sahir as a successful lyricist in the Bollywood.  Sahir when heard that S.D.Burman has composed a tune for Naujawan, requested him to let him pen down the lyrics for this tune.  S.D.Burman liked the lyrics so much that he asked Sahir to wrote all the songs of movie. The song was a hit and thus born a successful pairing of S.D.Burman -Sahir Ludhianvi]
 

देखो कुछ भी कर लो जीत हमारी है ( नौजवान -1951) Dekho kuchh bhi kar lo jeet hamari hai (Naujawan -1951)

देखो , अरे देखो जी
कुछ भी कर लो जीत हमारी है  ।

ओ ज़ुल्मी नैना वालों,
तुम दामन लाख बचा लो,
हमसे बचना है मुश्क़िल
ये नैनों को समझा लो
जहाँ चलोगे संग चलेंगे
बन कर तुम्हरी छया
बन कर तुम्हरी  छया रे
अरे देखो जी कुछ भी कर लो
जीत हमारी है ।

तुम ऐसी क़िस्मत लाये
के हम जैसों को पाया
और हम वो क़िस्मत वाले
के तुमने ख़ुद बुलवाया
अरे क्या दाता की देन है
राह में हीरा पाया
राह में हीरा पाया रे
अरे देखो जी कुछ भी कर लो
जीत हमारी है ।
कहाँ लय के जैहो राम
ओ ज़ुल्मी नैना
ये ज़ुल्मी नैना तेरे
ओ नैनों के मतवाले
धीरे-धीरे ये मन हुआ तेरा सजन
दिन आये मिलन वाले
जीत कहाँ की. हार कहाँ की
दिल खोया दिल पाया
दिल खोया दिल पाया रे

अरे देखो जी कुछ भी कर लो
जीत हमारी है  ।

[Singer : Lata, Kishore; Composer : S.D.Burman; Producer : Kardar Production; Director : Mahesh Kaul; Actor :Nalini Jayant, Prem Nath]