Showing posts with label Barsaat ki Raat. Show all posts
Showing posts with label Barsaat ki Raat. Show all posts

May 21, 2014

क्या गम जो अँधेरी हैं रातें (बरसात की रात -1960) Kya gam jo andheri hain rahen (Barsaat ki Raat -1960)

क्या ग़म जो अँधेरी हैं रातें, इक शमा-ए-तमन्ना साथ तो है
कुछ और सहारा हो के न हो, हाथों में तुम्हारा हाथ तो है ।

क्या जानिए कितने दीवाने घर फूंक तमाशा देख चुके
जिस प्यार की दुनिया दुश्मन है, उस प्यार में कोई बात तो है ।

[Composer : Roshan, Singer : Md. Rafi, Production House : Shri Vishwabharthi Films, Director : P.L.Santoshi, Actor : Bharat Bhushan, K.N.Singh]

 

December 30, 2013

मायूस तो हूँ वादे से तेरे (बरसात की रात -1960) Mayoos to hun vade se tere (Barsaat ki Raat-1960)

मायूस तो हूँ वादे से तेरे, कुछ आस नहीं कुछ आस भी है
मैं अपने ख़्यालों के सदके, तू पास नहीं और पास भी है |

हमने तो ख़ुशी माँगी थी मगर, जो तूने दिया अच्छा ही दिया
जिस ग़म को तअल्लुक हो तुझसे, वो रास नहीं और रास भी है |

पलकों पे लरजते अश्क़ों में, तस्वीर झलकती है तेरी 
दीदार की प्यासी आँखों को, अब प्यास नहीं और प्यास भी है |

[Composer : Roshan;  Singer, Md. Rafi, Production House : Shri Vishwabharthi Films;   Director : P.L.Santoshi;  Actor : Bharat Bhushan, Madhu Bala]

December 28, 2013

ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी वो बरसात की रात (बरसात की रात-1960) Zindagi bhar nahi bhoolegi vo barsaat ki raat (Barsaat ki Raat -1960)

ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी वो बरसात की रात
एक अंजान मुसाफ़िर से मुलाक़ात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी

हाय जिस रात मेरे दिल ने धड़कना सीखा
शोख़ ज़ज्बात ने सीने में भडकना सीखा
मेरी तक़दीर से निकली वही सदमात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी

दिल ने जब प्यार के रंगीन फ़साने छेड़े 
आँखों आँखों ने वफ़ाओं के तराने छेड़े
सोग में डूब गई आज वही नग़मात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी

रूठनेवाली मेरी बात से मायूस ना हो
बहके-बहके से ख़यालात से मायूस ना हो
खत्म होगी ना कभी तेरे मेरे साथ की रात
ज़िंदगी भर नहीं ...


[Composer : Roshan,  Singer : Md. Rafi,  Production House : Shri Vishwabharthi Films,   Director : P.L.Santoshi,  Actor : Bharat Bhushan, Madhu Bala]
 

 

ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी वो बरसात की रात (बरसात की रात-1960) Zindagi bhar nahi bhoolegi vo barsaat ki raat (Barsaat ki Raat -1960)

ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी वो बरसात की रात
एक अंजान हसीना से मुलाकात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी ...

हाय वो रेशमी ज़ुल्फ़ों से बरसता पानी
फूल से गालों पे रुकने को तरसता पानी
दिल में तूफ़ान उठाते हुए हालात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी ...

डर के बिजली से अचानक वो लिपटना उसका
और फिर शर्म से बल खाके सिमटना उसका
कभी देखी न सुनी ऐसी तिलिस्मात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी ...

सुर्ख आंचल को दबाकर जो निचोड़ा उसने
दिल पे जलता हुआ इक तीर सा छोड़ा उसने
आग पानी में लगाते हुए हालात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी ...

मेरे नग़्मों में जो बसती है वो तस्वीर थी वो
नौजवानी के हसीं ख़्वाब की ताबीर थी वो
आसमानों से उतर आई थी जो रात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी ..


[Composer : Roshan,  Singer : Md. Rafi,  Production House : Shri Vishwabharthi Films,   Director : P.L.Santoshi,  Actor : Bharat Bhushan, Madhu Bala]

 

October 29, 2013

मैंने शायद तुम्हें पहले भी कहीं देखा है (बरसात की रात-1960) Maine sayad tumhe pahle bhi kahin dekha hai (Barsaat ki Raat -1960)

मैंने शायद तुम्हें पहले भी कहीं देखा है
अजनबी सी हो मगर गैर नहीं लगती हो
वहम से भी जो हो नाज़ुक वो यकीं लगती हो,
हाय ये फूल सा चेहरा, ये घनेरी ज़ुल्फ़ें
मेरे शेरों से भी तुम मुझको हंसीं लगती हो । 

देखकर तुमको किसी रात की याद आती है
एक ख़ामोश मुलाक़ात की याद आती है,
ज़ेहन में हुस्न की ठंडक का असर जागता है
आंच देती हुई बरसात की याद आती है । 

जिसकी पलकें मेरी आँखों पे झुकी रहती हैं
तुम वही मेरे ख़यालों की परी हो क़े नहीं
कहीं पहले की तरह फिर तो खो जाओगी
जो हमेशा के लिये हो वो खुशी हो की नहीं । 

[Composer : Roshan,  Singer : Md. Rafi,  Production House : Shri Vishwabharthi Films,   Director : P.L.Santoshi,  Actor : Bharat Bhushan, Madhu Bala]

May 15, 2011

ये इश्क इश्क है, इश्क इश्क (बरसात की रात -1960) Ye Ishk Ishk hai, Ishk Ishk (Barsaat ki Raat -1960)

ना तो कारवां की तलाश है, ना तो रहबर की तलाश है
मेरे शौके खाना ख़राब को, तेरी रहगुजर की तलाश है.

मेरे ना मुराद जूनून का है इलाज तो कोई मौत है
जो दवा के नाम पे जहर दे उसी चारागर की तलाश है .

तेरा इश्क है मेरी आरज़ू, तेरा इश्क है तेरी  आबरू
तेरा इश्क मैं कैसे छोड़ दूं, मेरी उम्र भर की तलाश है
           दिल इश्क, जिस्म इश्क और जान इश्क है
           ईमान  की जो पूछो तो  ईमान इश्क है
तेरा इश्क मैं कैसे छोड़ दूं, मेरी उम्र भर की तलाश है

जांसोज़ की हालत को जांसोज़ ही समझेगा
मैं शमा से कहता हूँ महफ़िल से नहीं कहता क्योंकि
 ये इश्क इश्क है..

सहर तक सब का है अंजाम है जलकर ख़ाक हो जाना
बने महफ़िल में कोई शमा या परवाना हो जाये क्योंकि
ये इश्क इश्क है..

वहशते दिल रस्नो दार से रोकी न गयी
किसी खंज़र किसी तलवार से रोकी न गए
इश्क मजनूं की वो आवाज़ है, जिस के आगे
कोई लैला किसी दीवार से रोकी न गयी
                                          ये इश्क इश्क है..

वो हँस के अगर मांगे तो हम जान भी दे दें
ये जान तो क्या चीज  है,  ईमान भी दे दें

नाजो  अंदाज से कहते हैं क़ि जीना होगा
जहर भी देते हैं तो कहते हैं क़ि पीना होगा
जब मैं पीता हूँ तो कहते हैं क़ि मरता भी नहीं
जब मैं मरता हूँ तो कहते हैं क़ि जीना होगा
 ये इश्क इश्क है..

मजहब इ  इश्क की हर रस्म कड़ी होती है
हर कदम पे कोई दीवार खड़ी  होती है
इश्क आज़ाद है, हिन्दू न मुस्लमान है इश्क
आप ही धर्म है और आप ही ईमान है इश्क
जिस से आगाह नहीं शेख ओ बरहन दोनों
इस हकीकत का गरजता हुआ ऐलान है इश्क

इश्क न पुच्छे दीं धरम नूं, इश्क न पूछे जातां
इश्क दे हत्थों गर्म लहू विच डूबियाँ लक्ख बराताँ
                                       ये इश्क इश्क है..

राह उल्फ की कठिन है इसे आसान न समझ, क्योंकि
ये इश्क इश्क है..
बहुत कठिन है डगर पनघट की
अब क्या भर लाऊँ मैं जमुना से मटकी
मैं जो चली जल जमुना भरण को
नन्द को छोरो मोहे रोको
अब लाज रखो मेरे घूँघट पट की

जब जब कृष्ण की बंसी बजी निकली राधा सज  से
जान अजान का ध्यान भुला के, लोकलाज को ताज के
बन-बन डोली जनक दुलारी पहन के प्रेम की माला
दर्शन जल की प्यासी मीरा पी गए विष का प्याला
और फिर अर्ज करी क़ि लाज राखो राखो राखो

         अल्लाह और रसूल का फरमान इश्क है
         यानी हदीस इश्क है,  कुरान इश्क है
         गौतम का और मसीहा का अरमान इश्क है
         ये कायनात जिस्म  है, और जान इश्क है
         इश्क सरमद, इश्क ही मंसूर है
         इश्क मूसा, इश्क कोहेतूर है
         खाक को बुत और बुत को देवता करता है इश्क
         इंतिहा ये है के बन्दे को खुदा करता है इश्क
                                   ये इश्क इश्क है..

[Composer : Roshan;   Singer :Md.Rafi, Manna Dey, Asha Bhonsle, Sudha Malhotra, Production House : Shri Vishwabharthi Films;   Director : P.L.Santoshi;  Actor : Bharat Bhushan, Madhu Bala]