Showing posts with label Raj Tilak. Show all posts
Showing posts with label Raj Tilak. Show all posts

June 27, 2016

तुमसे कहना है कि दुश्वार है तुम बिन जीना (चेहरे पे चेहरा -1980) Tumse kehna hai ki dushwar hai tum bin jina (Chehre pe Chehra -1980)

तुमसे कहना है कि दुश्वार है तुम बिन जीना
तुमसे कहना है मगर तुम कभी आओ तो कहूं

तुमको बीते हुये दिन याद नहीं हैं तो न हो
मैंने अब भी उन्हें सीने से लगा रखा है
इस यकीं पर कि किसी रोज़ तुम आओगे जरूर
घर की दहलीज़ को फूलों से सज़ा रखा है

टूट जाए न कहीं नाजे-मुहब्बत मेरा
रस्मे-दुनिया ही निभाने के लिए आ जाओ
आजमाना इसे समझूं कि सताना समझूं
मुझको बस इतना बताने के लिए आ जाओ  

[Composer : N.Dutta, Singer : Sulakshana Pandit, Producer/ Director : Raj Tilak, Actor : Sulakshana Pandit, Sanjeev Kumar]

October 19, 2015

तीन लोक पर राज तिहारा (36 घंटे -1974) Teen lok par raaj tihara (36 Ghante -1974)

तीन लोक पर राज तिहारा
चार खूंट तोरा धाम रे
तू जो करे सो होय
दूजा करे न कोय
रखियो नजर श्रीराम रे

प्रभु तुमरे हाथ हजार
सदा रखियो लाज हमार
तुम हो जगत के स्वामी
हम हैं मूरख अज्ञानी
गिरने लगे तो लीजो थाम रे
रखियो नजर श्रीराम रे

तोरी रचना सब संसार
तोरी लीला अपरम्पार
संकट को टारे तू ही
डूबे उभारे तू ही
दुखभंजन तेरो नाम रे 
रखियो नजर श्रीराम रे

[Composer : Sapan Chakravarty, Singer : Asha Bhonsle, Mahendra Kapoor, Director : Raj Tilak, Producer : Tilak Movies Pvt.Ltd,  Actor : Raj Kumar, Parveen Bobby, Sunil Dutt, Mala Sinha, Rajnit]

यहां बन्धु! आते को है जाना (36 घंटे -1974) Yahan Bandhu! Aate ko hai jana (36 Ghante -1974)

यहां बन्धु! आते को है जाना
कोई हो, यहां बन्धु आते को है जाना

बोले ये हे बन्धु!
तोसे बहती नदी
कहती यही उठती घटा
चलती हवा गाती यही गाना
कोई हो, नहीं यहां किसी का ठिकाना


बोले ये हे बन्धु!
तोसे जल की लहर
कल हो कहां किसको ख़बर
बोले यही सांसों का तराना
कोई हो, नहीं यहां किसी का ठिकाना


[Composer : Sapan Chakravarty, Singer : Mukesh, Director : Raj Tilak, Producer : Tilak Movies Pvt.Ltd,  Actor : Raj Kumar, Parveen Bobby, Sunil Dutt, Mala Sinha]

चुप हो आज कहो क्या है बात (36 घंटे -1974) Chup ho aaj kaho kya hai baat (36 Ghante -1974)

चुप हो आज कहो क्या है बात, जरा बोलो ना
ढल न जाये कहीं ढलती रात, जरा बोलो ना
न तो जागती, न तो सोई सी
बड़ी दूर हो, कहीं खोई सी,
जरा बोलो ना
चुप हो आज कहो क्या है बात, जरा बोलो ना

यूं तो साथ हो सबके, पर जुदा-जुदा सी हो
इस हसीन महफिल से, कुछ खफा-खफा सी हो
सांस की खुशबू, आँख का जादू,
इस महफिल में घोलो ना
चुप हो आज कहो क्या है बात, जरा बोलो ना 

इन हसीन आँखों में बेरुखी नहीं सजती
फूल जैसे होंठो पे खामोशी नहीं सजती
नाज़ ये क्या है, राज़ ये क्या है
चुप ना रहो, दिल खोलो ना
चुप हो आज कहो क्या है बात, जरा बोलो ना 

[Composer : Sapan Chakravarty, Singer : Kishore Kumar, Director : Raj Tilak, Producer : Tilak Movies Pvt.Ltd,  Actor : Parveen Bobby,  Vijay Arora]
  

जाने आज क्या हुआ (36 घंटे -1974) Jane aaj kya hua (36 Ghante- 1974)

जाने आज क्या हुआ, ऐसा कभी हुआ न था
सांसों में घुले नशा,  जैसा कभी घुला न था
तुम्हीं बोलो क्या करें, ऐसा होगा पता न था

            मीठा मीठा दर्द सा, उठे अंग अंग में
            जागे कोई आग सी, जीने की उमंग में
            हवा से तपे बदन, जैसा कभी तपा न था
            सांसों में घुले नशा, जैसा कभी घुला न था
            तुम्हीं बोलो क्या करें, ऐसा होगा पता न था

छाया छाया दूर तक, रंगों का ग़ुबार है 
ऐसा तो न था जहां, हो न हो ये प्यार है
ख़्वाबों का समां सजा, जैसा कभी सजा न था
सांसों में घुले नशा, जैसा कभी घुला न था
तुम्हीं बोलो क्या करें, ऐसा होगा पता न था

[Composer : Sapan Chakravarty, Singer : Asha Bhonsle, Kishore Kumar, Director : Raj Tilak, Producer : Tilak Movies Pvt.Ltd]
 

June 22, 2014

आज सोचा है ख्यालों में बुलाकर तुमको (चेहरे पे चेहरा -1980) Aaj socha hai Khayalon me bulakar tumko (Chehre pe Chehra -1980)

आज सोचा है ख्यालों में बुलाकर तुमको
प्यार के नाम पे थोड़ी सी शिकायत कर लेँ ।

ऐसे बिछुड़े हो कि जैसे कभी मिलना ही नहीं
ऐसे भूले हो कि जैसे कभी जाना ही ना था
अजनबी बन के अगर यूँ ही सितम ढाना था
पास आना ही ना था, पास बुलाना ही ना था
आओ टूटे हुये ख़्वाबों की ज़ियारत कर लें
आज सोचा है.……

रंजिशें भी  वहीँ पलती हैं जहाँ प्यार पले
प्यार ही जिससे नहीं, उससे गिला क्या होगा
मेरी उम्मीद है तू, तेरी तमन्ना मैं हूँ
और चाहत की दुआओं का सिला क्या होगा
रंजिशें भूलकर ख़्वाबों को हकीकत कर लें
आज सोचा है.……

[Composer : N.Dutta, Singer : Sulakshana Pandit,  Md.Rafi, Producer/ Director : Raj Tilak, Actor : Sulakshana Pandit, Sanjeev Kumar]