Showing posts with label Aankhen. Show all posts
Showing posts with label Aankhen. Show all posts

January 05, 2014

हर तरह के जज़्बात का ऐलान हैं आँखें (आँखें -1968) Har tarah ke jazbaat ka ailan kain aanken (Aankhen -1968)

हर तरह के जज़्बात का ऐलान हैं आँखें
शबनम कभी शोला कभी तूफ़ान हैं आँखें |


आँखों से बड़ी कोई तराज़ू नहीं होती
तुलता है बशर जिसमें वो मीजान हैं आँखें | 

आँखें ही मिलाती हैं ज़माने में दिलों को
अनजान हैं हम-तुम अगर अनजान हैं आँखें | 

लब कुछ भी कहें उससे हक़ीक़त नहीं खुलती
इनसान के सच झूठ की पहचान हैं आँखें |
आँखें न झुकें तेरी किसी ग़ैर के आगे
दुनिया में बड़ी चीज़ मेरी जान हैं आँखें |


उस मुल्क़ की सरहद को कोई छू नहीं सकता
जिस मुल्क़ की सरहद की निगेहबान हैं आँखें |

 
[Music : Ravi,  Singer : Md. Rafi, Producer/ Director : Ramanand Sagar]

December 30, 2013

मिलती है ज़िंदगी में मोहब्बत कभी कभी(आँखें -1968) Milti hai zindagi men muhabbat kabhi kabhi (Aankhen -1968)

मिलती है ज़िंदगी में मोहब्बत कभी कभी
होती है दिलबरों की इनायत कभी कभी |

शरमा के मुँह न फेर नज़र के सवाल पर
लाती है ऐसे मोड़ पे क़िस्मत कभी कभी |

खुलते नहीं हैं रोज़ दरीचे बहार के
आती है जानेमन ये क़यामत कभी कभी |

तनहा न कट सकेंगे जवानी के रास्ते
पेश आएगी किसी की ज़रूरत कभी कभी |

फिर खो न जाएं हम कहीं दुनिया की भीड़ में
मिलती है पास आने की मोहलत कभी-कभी |

[Music : Ravi,  Singer : Lata Mangeshkar,  Producer/ Director : Ramanand Sagar, Actor : Mala Sinha, Dharmendra ]