Showing posts with label Balraj Sahni. Show all posts
Showing posts with label Balraj Sahni. Show all posts

August 05, 2017

बुझे-बुझे रंग हैं नज़ारों के (अमानत -1975) Bujhe-Bujhe Rang Hain Nazaron Ke (Amaanat -1975)

बुझे-बुझे रंग हैं नज़ारों के
लुट गए काफिले बहारों के
फूलों की तमन्ना की थी, हार मिले खारों के

बीती रुतों को कोई कैसे पुकारे
हम कल तलक थे सबके, सब थे हमारे
आज मोहताज हैं सहारों के

कल ज़िंदगी थी अपनी सुख का तराना
मरने का ढूंढते हैं आज हम बहाना

कैसे-कैसे खेल हैं सितारों के

[Composer: Ravi, Singer : Asha Bhonsle, Director:  A Bhim Singh , Producer:  Shatrujeet Pal, Actor : Sadhana, Balraj Sahni] 

July 30, 2017

क्या मिलिये ऐसे लोगों से (इज्ज़त -1968) Kya Miliye Aise Logon Se (Izzat - 1968)

क्या मिलिये ऐसे लोगों से, जिनकी फ़ितरत छुपी रहे
नकली चेहरा सामने आए, असली सूरत छुपी रहे |


खुद से भी जो खुद को छुपाएं,  क्या उनसे पहचान करें
क्या उनके दामन से लिपटें, क्या उनका अरमान करें
जिनकी आधी नीयत उभरे, आधी नीयत छुपी रहे

दिलदारी का ढोंग रचाकर, जाल बिछाएं बातों का
जीते-जी का रिश्ता कहकर, सुख ढूंढे कुछ रातों का
रूह की हसरत लब पे आए, जिस्म की हसरत छुपी रहे


जिनके ज़ुल्म से दुखी है जनता, हर बस्ती हर गांव में
दया-धरम की बात करें वो बैठ के सजी सभाओं में
दान का चर्चा घर घर पहुंचे, लूट की दौलत छुपी रहे

देखें इन नकली चेहरों की कब तक जय-जयकार चले
उजले कपड़ों की तह में कब तक काला संसार चले
कब तक लोगों की नज़रों से छुपी हकीकत छुपी रहे

[Composer : Lakshmikant Pyarelal, Singer : Md. Rafi, Producer/ Director : T.Prakash Rao; Actor : Dharmendra, Balraj Sahni]

November 22, 2016

ऐ मेरी ज़ोहरा-जबीं (वक्त -1965) Aye meri zohare-jabeen (Waqt-1965)

ऐ मेरी ज़ोहरा-जबीं, तुझे मालूम नहीं
तुझ पे क़ुरबान मेरी जान मेरी जान
तो अभी तक है हसीं और मैं जवां  

ये शोखियाँ ये बाँकपन जो तुझ में है, कहीं नहीं
दिलों को जीतने का फन जो तुझ में है, कहीं नहीं
मैं तेरी आंखों में पा गया दो जहां

तू मीठे बोल जानेमन जो मुस्कुरा के बोल दो
तो धडकनों में आज भी शराबी रंग घोल दे
ओ सनम! मैं तेरा आशिक-ए-जां-विदां

 [Composer : Ravi;  Singer : Manna Dey;  Producer : B.R.Chopra;  Director : Yash Chopra;  Actor : Balraj Sahni]

April 21, 2015

रात भर का है मेहमां अँधेरा (सोने की चिड़िया-1958) Raat bhar ka hai mehmaan andhera (Sone ki chidiya -1958)

मौत कभी भी मिल सकती है लेकिन जीवन कल मिलेगा
मरने वाले सोच समझ ले, फिर तुझे ये पल मिलेगा

रात भर का है मेहमां अँधेरा
किसके रोके रुका है सवेरा

रात जितनी भी संगीन होगी
सुबह उतनी ही रंगीन होगी
ग़म कर गर है बादल घनेरा
किसके रोके रुका है सवेरा

लब पे शिकवा ला, अश्क़ पी ले
जिस तरह भी हो कुछ देर जी ले
अब उखड़ने को है ग़म का डेरा
किसके रोके रुका है सवेरा

यूँ ही दुनिया में आकर जाना
सिर्फ़ आँसू बहाकर जाना
मुस्कुराहट पे भी हक़ है तेरा
किसके रोके रुका है सवेरा

कोई मिल के तदबीर सोचें
सुख के सपनों की ताबीर सोचें
जो तेरा है वही ग़म है मेरा
किसके रोके रुका है सवेरा
 

Note - 2nd last stanza was not used in movie. We take it from the collection of Sahir's song,  'Gata Jaye Banjara'

[Composer : O.P.Nayyar,  Singer : Md. Rafi,  Director : Shaheed Latif,  Producer : Ismat Chughtai, Actor : Nutan, Balraj Sahni]
 

August 31, 2012

मैने पी शराब तुमने क्या पिया (नया रास्ता -1970) Maine pee sharab, tumne kya piya (Naya Raasta -1970)

मैने पी शराब  तुमने क्या पिया
आदमी का ख़ून
मैं ज़लील हूँ, तुमको क्या कहूँ
मैने पी शराब ...

तुम पिओ तो ठीक, हम पियें तो पाप
तुम जियो तो पुण्य, हम जियें तो पाप
तुम शरीफ लोग, तुम अमीर लोग
हम तबाह-हाल, हम फ़क़ीर लोग
ज़िन्दगी भी रोग, मौत भी अज़ाब
मैने पी शराब ...

तुम कहो तो सच, हम कहें तो झूठ
तुमको सब मुआफ़, ज़ुल्म हो के लूट
तुमने कितने दिल चाक़ कर दिए
कितने बसते घर खाक कर दिए
मैने तो किया खुद को ही ख़राब
मैने पी शराब ...

रीत और रिवाज़ सब तुम्हारे साथ
धर्म और समाज सब तुम्हारे साथ
अपने साथ क्या, धूल और धुआं
आज चाहे तुम नोच लो जुबां
आने वाला दौर लेगा सब हिसाब
मैने पी शराब ...



[Singer : Md. Rafi,  Composer : N.Dutta, Producer : I.A.Nadiadwala, Director : Khalid Akhtar, Actor : Balraj Sahni]