Showing posts with label Naya Raasta. Show all posts
Showing posts with label Naya Raasta. Show all posts

August 31, 2012

मैने पी शराब तुमने क्या पिया (नया रास्ता -1970) Maine pee sharab, tumne kya piya (Naya Raasta -1970)

मैने पी शराब  तुमने क्या पिया
आदमी का ख़ून
मैं ज़लील हूँ, तुमको क्या कहूँ
मैने पी शराब ...

तुम पिओ तो ठीक, हम पियें तो पाप
तुम जियो तो पुण्य, हम जियें तो पाप
तुम शरीफ लोग, तुम अमीर लोग
हम तबाह-हाल, हम फ़क़ीर लोग
ज़िन्दगी भी रोग, मौत भी अज़ाब
मैने पी शराब ...

तुम कहो तो सच, हम कहें तो झूठ
तुमको सब मुआफ़, ज़ुल्म हो के लूट
तुमने कितने दिल चाक़ कर दिए
कितने बसते घर खाक कर दिए
मैने तो किया खुद को ही ख़राब
मैने पी शराब ...

रीत और रिवाज़ सब तुम्हारे साथ
धर्म और समाज सब तुम्हारे साथ
अपने साथ क्या, धूल और धुआं
आज चाहे तुम नोच लो जुबां
आने वाला दौर लेगा सब हिसाब
मैने पी शराब ...



[Singer : Md. Rafi,  Composer : N.Dutta, Producer : I.A.Nadiadwala, Director : Khalid Akhtar, Actor : Balraj Sahni]

 

March 27, 2012

ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति दे भगवान (नया रास्ता -1970) Ishwar allah tere naam sabko sanmati de bhagwarn (Naya raasta -1970)


ईश्वर अल्लाह तेरे नाम सबको सन्मति दे भगवान
सबको सन्मति दे भगवान सारा जग तेरी सन्तान  |

इस धरती पर बसने वाले, सब हैं तेरी गोद के पाले
कोई नीच ना कोई महान, सबको सन्मति दे भगवान |

जातों नस्लों के बटवारे, झूठ कहाँ ये तेरे द्वारे
तेरे लिए सब एक समान, सबको सन्मति दे भगवान |

जनम का कोई मोल नहीं है, जनम मनुष्य का तोल नहीं है
करम से है सबकी पहचान, सबको सन्मति दे भगवान |

[Singer : Rafi, Composer : N.Dutta;  Producer : I.A.Nadiadwala;  Director : Khalid Akhtar]




May 03, 2011

पोंछ कर अश्क अपनी आँखों से - (नया रास्ता - 1970) Ponchh Kar Ashq Apni Aankhon Se - (Naya Raasta-1970)

पोंछ कर अश्क अपनी आँखों से मुस्कराओ तो कोई बात बने
सर झुकाने से कुछ नहीं होगा सर उठाओ तो कोई बात बने .

ज़िन्दगी भीख में नहीं मिलती ज़िन्दगी बढ़ के छीनी जाती है
अपना हक संगदिल ज़माने से छीन पाओ तो कोई बात बने .

रंग और नस्ल, जात और मज़हब जो भी हो आदमी से कमतर है
इस हकीकत को तुम भी मेरी तरह मान जाओ तो कोई बात बने .

नफरतों के जहान में हमको प्यार की बस्तियां बसानी हैं
दूर रहना कोई कमाल नहीं पास आओ तो कोई बात बने .


[ Singer : Rafi; Music : N.Dutta; Producer : I.A.Nadiadwala; Director : Khalid Akhtar;  Artist : Jitender, Asha Parekh ]




April 23, 2011

अपने अन्दर जरा झांक मेरे वतन (नया रास्ता - 1970) apne andar jara jhank mere watan (Naya Raasta -1970)

अपने अंदर जरा झांक मेरे वतन
अपने ऐबों को मत ढांक मेरे वतन

तेरा इतिहास है खूं में लिथड़ा हुआ,
तू
अभी तक है दुनिया में पिछड़ा हुआ
तूने
अपनों को अपना माना कभी
तूने
इन्सां को इन्सां जाना कभी
तेरे
धर्मों ने जातों की तकसीम की
तेरी
रस्मों ने नफरत की तालीम दी
वहसतों
का चलन तुझमें जारी रहा
नफरतों
का जुंनू तुझपे तारी रहा

 
रंग और नस्ल के दायरों से निकल
गिर चुका है बहुत देर अब तो संभल

तू द्राविड़ है या आर्य नस्ल है
जो भी है अब इसी ख़ाक.की फ़स्ल है
तेरे दिल से जो नफरत न मिट पाएगी

तेरे घर में गुलामी पलट आएगी
तेरी बरबादियों का तुझे वास्ता
ढूंढ़ अपने लिए अब नया रास्ता  |



[ Singer : Rafi; Composer  : N.Dutta; Producer : I.A.Nadiadwala; Director : Khalid Akhtar]