Showing posts with label Pannalal Maheshwary. Show all posts
Showing posts with label Pannalal Maheshwary. Show all posts

November 22, 2014

हर वक्त तेरे हुस्न का (चिंगारी -1971) Har waqt tere husn (Chngari -1971)

हर वक्त तेरे हुस्न का होता है समां और
हर वक्त मुझे चाहिए अंदाजे बयां और |

फूलों सा कभी नर्म है, शोलों सा कभी गर्म
मस्ताना अदा में कभी शोख़ी है, कभी शर्म
हर सुबह गुमां और है, हर रात गुमां और
हर वक्त तेरे हुस्न का होता है समां और |

भरने नहीं पाती तेरे जलवों से निगाहें
थकने नहीं पातीं तुझे लिपटा के ये बाहें
छू लेने से होता है तेरा जिस्म जवां और
हर वक्त तेरे हुस्न का होता है समां और |

[Composer : Ravi, Singer : Mahender kapoor Producer : Pannalal Maheswary, Director : Ram Maheswary, Actor : Sanjay Khan, Leena Chandavarkar]
 

December 31, 2013

शरमा के यूँ न देख अदा के मक़ाम से (नीलकमल -1968) Sharma ke yun na dekh ada ke makam se (Neelkamal -1968)

शरमा के यूँ देख अदा के मक़ाम से
अब बात बढ़ चुकी है या के मक़ाम से |

तस्वीर खींच ली है तेरे शोख़ हुस्न की
मेरी नज़र ने आज ख़ता के मक़ाम से |

दुनिया को भूल कर मेरी बाँहों में झूल जा
आवाज़ दे रहा हूँ वफ़ा के मक़ाम से |

दिल के मुआमले में नतीज़े की फ़िक़्र क्या
आगे है इश्क़ ज़ुर्म--सज़ा के मक़ाम से |

[Music : Ravi,  Singer : Md. Rafi,  Producer : Pannalal Maheshwary,  Director : Ram Maheshwary, Actor :Rajkumar, Wahida Rehman]
 

December 30, 2013

वो ज़िन्दगी जो थी अब तेरी पनाहों में (नीलकमल -1968) Woh Zindagi Jo Thi Ab Tak Teri Panahon Mein (Neelkamal -1968)

वो ज़िन्दगी जो थी अब तेरी पनाहों में
चली है आज भटकने उदास राहों में |

तमाम उम्र के रिश्ते घड़ी में ख़ाक़ हुए
हम हैं दिल में किसी के  हैं निगाहों में |

ये आज जान लिया अपनी कमनसीबी ने
कि बेग़ुनाही भी शामिल हुई ग़ुनाहों में |

किसी को अपनी ज़रूरत हो तो क्या कीजे
निकल पड़े हैं सिमटने क़ज़ा की बाँहों में |

[Music : Ravi,  Singer : Asha Bhonsle, Producer : Pannalal Maheshwary,  Director : Ram Maheshwary, Actor : Wahida Rehman, Manoj Kumar]

March 19, 2012

खाली डिब्बा खाली बोतल ले ले मेरे यार (नील कमल-1968) Khali dibba khali bottel le le mere yaar (Neel Kamal - 1968)

खाली डिब्बा खाली बोतल ले ले मेरे यार
खाली से मत नफरत करना खाली सब संसार

बड़ा-बड़ा सा सर खाली डब्बा, बड़ा-बड़ा सा तन खाली बोतल
वो भी आधे खाली निकले जिन पे लगा था भरे का लेबल
हमने इस दुनिया के दिल में झाँका है सौ बार |
खाली डिब्बा खाली बोतल ले ले मेरे यार ....

भरे थे तब बंगलों में ठहरे, खाली हुए तो हम तक पहुंचे
महलों की खुशियों के पाले, फुटपाथों के गम तक पहुंचे
इन शरणार्थियों के सर पे दे दे थोड़ा प्यार |
खाली डिब्बा खाली बोतल ले ले मेरे यार....

खाली की गारंटी दूंगा, भरे हुए की क्या गारंटी
शहद में गुड के मेल का डर है,
घी के अन्दर तेल का डर है
तम्बाखू में घास का ख़तरा,
सेंट में झूटी बास का ख़तरा
मक्खन में चर्बी की मिलावट,
केसर में कागज की खिलावट
मिर्ची में ईंटों के घिसाई,
आटे में पत्थर की पिसाई
व्हिस्की अन्दर टिंचर घुलता,
रबड़ी  बीच बलोटिन तुलता
क्या जाने किस चीज़ में क्या हो,
गरम मसाला लीद भरा हो

खाली की गारंटी दूंगा, भरे हुए की क्या गारंटी
क्यों दुविधा में पड़ा है प्यारे,  झाड़ दे पाकिट खोल दे अंटी
छान पीस कर खुद भर लेना, जो कुछ हो दरकार
खाली डिब्बा खाली बोतल ले ले मेरे यार....

[Music : Ravi,  Singer : Manna Dey,  Producer : Pannalal Maheshwary,  Director : Ram Maheshwary,  Actor : Mahmood]