Showing posts with label Jagjit Kaur. Show all posts
Showing posts with label Jagjit Kaur. Show all posts

August 28, 2012

तुम अपना रंजो गम अपनी परेशानी मुझे दे दो (शगुन - 1964) Tum apna ranjo gam apni paresani mujhey de do (Shagoon - 1964)

तुम अपना रंजो गम अपनी परेशानी मुझे दे दो 
तुम्हे उनकी कसम इस दिल की वीरानी मुझे दे दो ।

ये माना मैं किसी काबिल नहीं हूँ इन निगाहों मे
बुरा  क्या है अगर ये दुःख ये हैरानी  मुझे दे दो ।

मैं देखूं तो सही दुनिया तुम्हे  कैसे सताती है 
कोई दिन के लिए अपनी निगेहबानी  मुझे दे दो ।

वो दिल जो  मैंने माँगा था मगर गैरों ने पाया था  
बड़ी शै है अगर उसकी पशेमानी मुझे दे दो ।
 
[Singer : Jagjit Kaur,  Composer : Khayyam, Production : Shaheen Art, Director : Nazar, Actor : Kamaljeet, Lili Rana (or Nivedita!)]