Showing posts with label 1969. Show all posts
Showing posts with label 1969. Show all posts

August 05, 2017

ज़िन्दगी के रंग कई रे, साथी रे ! (आदमी और इंसान - 1969) Zindagi ke kai rang re, saathi re! (Aadmi aur Insaan - 1969)

ज़िन्दगी के रंग कई रे, साथी रे !
ज़िन्दगी के रंग कई रे!

ज़िन्दगी दिलों को कभी जोड़ती भी है
ज़िन्दगी दिलों को कभी तोड़ती भी है
ज़िन्दगी के रंग कई रे, साथी रे !


ज़िन्दगी की राह में ख़ुशी के फूल भी
ज़िन्दगी की राह में ग़मों की धूल भी

ज़िन्दगी के रंग कई रे, साथी रे !

ज़िन्दगी कभी यक़ीं कभी ग़ुमान है
हर क़दम पे तेरा-मेरा इम्तहान है
ज़िन्दगी के रंग कई रे साथी रे !


(Composer: Ravi;  Singer : Asha Bhonsle;  Producer: B.R.Chopra,  Director : Yash Chopra, Actor : Saira Bano, Dharmendra)

नीले पर्बतों की धारा (आदमी और इंसान - 1969) Neele parbaton ki dhara (Aadmi aur Insaan -1969)

नीले पर्बतों की धारा,
आयी ढूँढने किनारा बड़ी दूर से
      
सब को सहारा चाहिये
      
कोई हमारा चाहिये

फूल में जैसे फूल की खुशबू
दिल में है यूँ तेरा बसेरा
       
धरती से अम्बर तक फैला
      
चाहत की बाहों का घेरा

सूरज पीछे घूमे धरती
साँझ के पीछे घूमे सवेरा
      
जिस नाते ने इनको बाँधे
     
वो नाता है तेरा मेरा    

(Composer: Ravi;  Singer : Asha Bhonsle, Mahendra Kapoor;  Producer: B.R.Chopra,  Director : Yash Chopra, Actor : Saira Bano, Dharmendra)

इतनी जल्दी ना करो रात का दिल टूटेगा (आदमी और इंसान - 1969) Itni jaldi na karo raat ka dil tutega (Aadmi aur Insaan -1969)

इतनी जल्दी ना करो रात का दिल टूटेगा 
आप जायेंगे तो जज्बात का दिल टूटेगा 

सारी रात न जागे तो जवानी क्या 
सुबह तक न चले तो कहानी क्या 
जुल्फ जो हमने बनाई थी, वो बिखरी भी नहीं  
रंग पे आ के ये महफिल अभी निखरी भी नहीं  
शम्मा का, साज का, नगमात का दिल टूटेगा 
इतनी जल्दी ना करो रात का दिल टूटेगा |

गर्म सांसों से जरा जिस्म पिघलने दीजिए
चाहने वालों के अरमान निकलने दीजिए 
कम से कम प्यार का इल्जाम तो लेते जाएं 
आज की रात का इनाम तो लेते जाएं
चल दिए आप तो हर बात का दिल टूटेगा 
इतनी जल्दी ना करो रात का दिल टूटेगा |

(Composer: Ravi;  Singer : Asha Bhonsle;  Producer: B.R.Chopra,  Director : Yash Chopra, Actor : Mumtaaz, Dharmendra)

July 16, 2015

दिल करता, ओ यारा दिलदारा! मेरा दिल करता (आदमी और इंसान -1969) Dil Karta, O yara Dildara! mera dil karta (Aadmi aur insaan -1969)

दिल करता
ओ यारा ! दिलदारा मेरा दिल करता  
ऐसा कुछ कर पायें यादों में बस जायेँ  
ओ यारा ! दिलदारा मेरा दिल करता  
सदियों जहान में हो चर्चा हमारा

जलती मसालें ले के मिलनी की रातों में 
आगे-आगे हम चलें, यारों की बारातों में
 हंसे कोई भोली-भाली अपनी भी  बातों में 
किसी की कलाई आये अपने भी हाथों में
सदियों जहान में हो चर्चा हमारा |

नित नई धूमे मचें, नित नये मेले हों  
परियों में घिरे रहें, कभी न अकेले हों
गम की घटायेँ हों के खुशियों के रेले हों  
दोनों से निभाने वाले हम अलबेले हों  
सदियों जहान में हो चर्चा हमारा 

हम सा जियाला कोई मिले न हजारों में 
मरे चाहे जिये, रहें अगली कतारों में  
झलके हमारा लहू कल की बहारों में
अश्कों का तोहफा हो के बट जायें यारों में 
सदियों जहान में हो चर्चा हमारा

(Composer: Ravi;  Singer : Mahender Kapoor;  Producer: B.R.Chopra,  Director : Yash Chopra]
 

May 21, 2014

इंसानों ने पैसे के लिए आपस का प्यार मिटा डाला (पैसा और प्यार -1969) Insano ne paise ke liye aapas ka pyar mita dala (Paisa aur Pyar -1969)

इंसानों ने पैसे के लिए आपस का प्यार मिटा डाला
हँसते बसते घर फूँक दिए, धरती को नर्क बना डाला |

मिट्टी से निकाला सोने को, सोने से बनाए महल मगर
जज़्बात के नाज़ुक रिश्तों को मिट्टी के तले दफ़ना डाला |

दीन और धरम को हार दिया, नेकी को बदी पर वार दिया
मंदिर, मस्जिद और गिरजों को बैंकों की भेंट चढ़ा डाला |

दौलत की हवस में लोगों ने क्या क्या न किया इस दुनिया में 
चाहत, इज़्ज़त, मेहनत, गैरत सबका नीलाम उठा डाला ।  

प्यार अपनी जगह ख़ुद दौलत है, ये बात ना समझी इंसां ने
कुदरत की बनाई दौलत का, सिक्कों में मोल लगा डाला |

[Composer : Ravi, Singer : Hement Kumar, Producer : Rajshri Movies, Director : Jawar Seetarama, Actor : Ashok Kumar, Mala Sinha, Biswajeet]