Showing posts with label Kotayya Pratyagatma. Show all posts
Showing posts with label Kotayya Pratyagatma. Show all posts

August 05, 2017

खुले गगन के नीचे पंछी, घूमें डाली डाली (मेहमान-1974) Khule Gagan Ke Neeche Panchhi, Ghoome Dali Dali (Mehmaan -1974)

खुले गगन के नीचे पंछी,  घूमें डाली डाली
मैं क्या जानूं  उड़ना क्या है, मैं पिंजरे की पाली

शीशे के ताबूत में जैसे,  मछली माथा पटके
पत्थर के इस बंदी घर में, मेरी आत्मा भटके

गमले के इस फूल का जीवन, मेरी कथा सुनाये
इसी के अंदर खिले बिचारा, इसी में मुरझा जाये


[Composer : Ravi;  Singer : Minoo Purshottam;  Producer : Shatrujeet Pal,  Director : Kotayya Pratyagatma]

मेरी चाहत रहेगी हमेशा जवां (मेहमान -1974) Meri Chahat Rahegi Hamesha Jawan (Mehmaan -1974)

मेरी चाहत रहेगी हमेशा जवां 
जिस्म ढलने से जज़्बात ढलते नहीं
मौत आने से भी प्यार मरता नहीं
दम निकलने से अरमां निकलते नहीं |

लाख तूफ़ान हों, हम न घबराएंगे
तू न आएगी मिलने तो हम आएंगे
जान पर खेलने से झिझकते हैं जो
वो मुहब्बत की राहों पे चलते नहीं |

हमने छोड़ा न छोड़ेंगे दामन तेरा
जिसको अपना लिया, उसको अपना लिया
हो सके तो हमें उम्र-भर आज़मा
मौसमों की तरह हम बदलते नहीं |

तू मिले ना मिले पर सलामत रहे
दूर ही की सही तुझसे निस्बत रहे
ज़िन्दगी-भर तेरी मुझको हसरत रहे
हसरतों के बिना ख़्वाब पलते नहीं |

[Composer : Ravi;  Singer : Mohd. Rafi;  Producer : Shatrujeet Pal,  Director : Kotayya Pratyagatma] 


March 27, 2012

राम रहीम कृष्ण करीम, यशु मशीह और इब्राहीम (मेहमान -1974) Ram Rahim Krishn Karim, Yeshu Mashih aur Ibrahim (Mehmaan -1974)


राम रहीम कृष्ण करीम,  यशु मशीह और  इब्राहीम
सबकी है इक ही तालीम ।

काशी काबे मथुरा मक्के एक ही नूर समाया
किसी ने सजदा किया उसे और किसी ने शीश नवाया
कोने कोने भटक चुके तब हमने भेद ये पाया
सबकी है इक ही तालीम ।

भले करम कर दुनिया में ये करम है नेक कमाई
इन करमों में छुपी है सारे धर्मों की सच्चाई
जिसने अच्छे करम किये हर धरम की लाज निभायी ।
सबकी है इक ही तालीम ।

ईश्वर से अल्लाह अलग, अल्लाह से ईश्वर जुदा नहीं
ये मत सोच तेरे करमो का उस मालिक को पता नहीं
सौ परदों में पाप करे तू फिर भी उससे छुपा नहीं ।


[Singers : Mahender Kapoor, Sharda;  Composer : Ravi;  Producer : Shatrujeet Pal,  Director : Kotayya Pratyagatma]