Showing posts with label Dev Anand. Show all posts
Showing posts with label Dev Anand. Show all posts

July 21, 2017

दुख और सुख के रास्ते, बने हैं सबके वास्ते (हम दोनों-1961) Dukh aur sukh ke raaste, bane hain sabke vaste (Hum Dono-1961)

दुख और सुख के रास्ते, बने हैं सब के वास्ते
जो ग़म से हार जाओगे, तो किस तरह निभाओगे
खुशी मिले हमें के ग़म, जो होगा बाँट लेंगे हम
मुझे तुम आज़माओ तो, ज़रा नज़र मिलाओ तो
ये जिस्म दो सही, दिलों में फ़ासला नहीं
जहां में ऐसा कौन है, कि जिसको ग़म मिला नहीं

तुम्हारे प्यार की क़सम, तुम्हारा ग़म है मेरा ग़म
न यूँ बुझे-बुझे रहो, जो दिल की बात है कहो
जो मुझ से भी छुपाओगे, तो फिर किसे बताओगे
मैं कोई गैर तो नहीं, दिलाऊँ किस तरह यक़ीं

कि तुमसे मैं जुदा नहीं, मुझसे तुम जुदा नहीं

[Composer : Jaidev; Singer : Asha Bhonsle;  Production House : Navketan Films; Director : Amarjeet; Actor : Dev Anand, Sadhna]


अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम (हम दोनों-1961) Allah tero naam, Ishwar tero naam (Hum Dono-1961)

अल्लाह तेरो नाम,  ईश्वर तेरो नाम
सबको सन्मति दे भगवान

इस धरती का रूप ना उजड़े
प्यार की ठंडी धूप ना उजड़े
सबको मिले सुख का वरदान

मांगों का सिन्दूर ना छूटे
माँ बहनों की आस ना टूटे
देह बिना दाता,भटके ना प्राण

ओ सारे जग के रखवाले
निर्बल को बल देने वाले
बलवानों को दे दे ज्ञान 

[Composer : Jaidev; Singer : Lata Mangeshkar;  Production House : Navketan Films; Director : Amarjeet; Actor : Dev Anand, Nanda, Sadhna, Lalita Panwar]

July 06, 2017

दे भी चुके हम दिल नज़राना दिल का (जाल -1952) De bhi chuke ham dil nazrana dil ka (Jaal-1952)

दे भी चुके हम दिल नज़राना दिल का
     छोड़ो भी ये राग पुराना दिल का

एक नज़र में हार चुके हैं दिल को
तेरी अदा पे वार चुके हैं दिल को
मुश्किल है अब लौट के आना दिल का
      छोड़ो भी ये राग पुराना दिल का

      मुंह धो ले  जाल बिछाने वाले! 
         हम नहीं इन बातों में आने वाले 
        खेल है ये जाना पहचाना दिल का
दे भी चुके हम दिल नज़राना दिल का

छीन के दिल आशिक़ का मुकरने वाले
मर जाएंगे तुझ पर मरने वाले
छोड़ भी दे ज़ालिम तड़पाना दिल का
      छोड़ो भी ये राग पुराना दिल का
     डाली-डाली फिरते हैं हरजाई 
      लोभी भंवरों ने कब प्रीत निभाई
      यूँ ही सब करते हैं बहाना दिल का
दे भी चुके हम दिल नज़राना दिल का
     यूं ही सब करते हैं बहाना दिल का
       खेल है ये जाना-पहचाना दिल का 
     छोड़ो भी ये राग पुराना दिल का

[Composer : S.D.Burman, Singer : Geeta Dutt, Kishore Kumar;   Producer : Films Arts;  Director : Guru Dutt;  Actor : Dev Anand, Geeta Bali]


चोरी चोरी मेरी गली आना है बुरा (जाल -1952) Chori chori meri gali aana hai bura (Jaal-1952)

चोरी चोरी मेरी गली आना है बुरा
 के बिना बात किये जाना है बुरा 

अच्छे नहीं ये इशारेपेड़ों तले छुप-छुपा के
आओ  दो बातें कर लेंनज़रों से नज़रे मिला के
दिन हैं प्यार केमौज बहार के
देखोभोले-भाले जी को तरसाना है बुरा  

दिल  गया है तो प्यारेबदनाम होने का डर क्या?
इश्क़ और वफ़ा की गली मेंदुनिया के ग़म का गुज़र क्या?
दिन हैं प्यार केमौज बहार के

देखोभोले-भाले जी को तरसाना है बुरा

[Composer : S.D.Burman, Singer : Lata Mangeshkar;   Producer : Films Arts;  Director : Guru Dutt;  Actor : Dev Anand, Geeta Bali]

आज की रात पिया दिल न तोड़ो (बाज़ी -1951) AAj ki raat piya dil na todo (Baazi -1951)

आज की रात पिया दिल न तोड़ो
मन की बात पिया मान लो |

दिल की कहानी अपनी ज़ुबानी तुमको सुनाने आयी हूँ
आँखों में ले के सपने सुहानेअपना बनाने आयी हूँ
छोड़ के साथ पिया मुँह न मोड़ो
मन की बात पिया मान लो |

चन्दा भी देखे तारे भी देखे हमको गगन की ओट से
घायल किया है दिल तुमने मेरा मीठी नज़र की चोट से
थाम के हाथ पिया यूँ न छोड़ो 
मन की बात पिया मान लो |


[Singer : Geeta Dutt; Composer : S.D.Burman; Producer : Navketan Films; Director : Guru Dutt; Actor : Dev Anand, Kalpana Kartik ]

December 14, 2016

अभी न जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं (हम दोनों-1961) Abhi na jao chhod kar ki dil abhi bhara nahin (Hum Dono-1961)

अभी न जाओ छोड़कर, कि दिल अभी भरा नहीं
अभी अभी तो आई हो, बहार बन के छाई हो
हवा ज़रा महक तो ले, नज़र ज़रा बहक तो ले
ये शाम ढल तो ले ज़रा, ये दिल सम्भल तो ले ज़रा
मैं थोड़ी देर जी तो लूँ,  नशे के घूँट पी तो लूँ
अभी तो कुछ कहा नहीं, अभी तो कुछ सुना नहीं

     सितारे झिलमिला उठे, चराग़ जगमगा उठे
     बस अब न मुझ को टोकना, न बढ़ के राह रोकना
     अगर मैं रुक गई अभी तो जा न पाऊँगी कभी
     यही कहोगे तुम सदा कि दिल अभी नहीं भरा
     जो खत्म हो किसी जगह ये ऐसा सिलसिला नहीं

अधूरी आस छोड़ के, अधूरी प्यास छोड़ के
जो रोज़ यूँ ही जाओगी तो किस तरह निभाओगी
कि ज़िंदगी की राह में, जवाँ दिलों की चाह में
कई मक़ाम आयेँगे, जो हमको आज़माएंगे
बुरा न मानो बात का,ये प्यार है गिला नहीं
अभी न जाओ छोड़कर, कि दिल अभी भरा नहीं

[Composer : Jaidev; Singer : Md. Rafi, Asha Bhonsle;  Production House : Navketan Films; Director : Amarjeet; Actor : Dev Anand, Sadhna]


January 30, 2016

ये रात ये चांदनी फिर कहाँ (जाल -1952) Ye Raat Ye Chandni Phir Kahan (Jaal-1952)

ये रात ये चांदनी फिर कहां
सुन जा दिल की दास्तां
चांदनी रातें, प्यार की बातें

खो गईं जाने कहां

आती है सदा तेरी टूटे हुए तारों से
आहट तेरी सुनती हूं खामोश नज़ारों से
भीगी हवा, ऊदी घटा कहती है तेरी कहानी
तेरे लिये बेचैन है शोलों मे लिपटी जवानी
सीने मे बल खा रहा है धुआं


ये रात ये चांदनी फिर कहां

लहरों के लबों पर हैं खोए हुए अफ़साने
गुलज़ार उम्मीदों के सब हो गये वीराने
तेरा पता पाऊं कहां, सूने हैं सारे ठिकाने
जाने कहां गुम हो गए, जा के वो अगले ज़माने
बरबाद है आरज़ू का जहां

[Composer : S.D.Burman, Singer : Lata Mangeshkar, Hement Kumar;   Producer : Films Arts;  Director : Guru Dutt;  Actor : Dev Anand, Geeta Bali]

September 17, 2015

किसका रस्ता देखे, ऐ दिल! ऐ सौदाई! (जोशीला -1973) Kiska rasta dekhe, ai dil! Ai saudai ! (Joshila – 1973)

किसका रस्ता देखे, दिल! सौदाई!
मीलों है खामोशी, बरसों है तन्हाई 
भूली दुनिया कभी की, तुझे भी मुझे भी
फिर क्यों आँख भर आई
किसका रस्ता देखे ...

कोई भी साया नहीं राहों में
कोई भी आएगा बाहों में
तेरे लिए, मेरे लिए कोई नहीं रोने वाला,
झूठा भी नाता नहीं चाहों में
तू ही क्यों डूबा रहे आहों में
कोई किसी संग मरे, ऐसा नहीं होने वाला
कोई नहीं जो यूँ ही जहाँ में बाँटे पीर पराई
किसका रस्ता देखे ...

तुझे क्या बीती हुई रातों से
मुझे क्या खोई हुई बातों से
सेज नहीं, चिता सही जो भी मिले सोना होगा,
गई जो डोरी छूट हाथों से
लेना क्या छूटे हुए साथों से
खुशी जहाँ माँगी तूने, वहीं मुझे रोना होगा
कोई तेरा, कोई मेरा, फिर किसकी याद आई
किसका रस्ता देखे ...

[Composer :   R.D.Burman, Singer : Kishore Kumar, Producer : Gulshan Rai, Director : Yash Chopra, Actor : Dev Anand, Hema Malini, Rakhi]