Showing posts with label Kishore Kumar. Show all posts
Showing posts with label Kishore Kumar. Show all posts

November 16, 2017

पहली नज़र में हमने तो अपना दिल दे दिया था तुमको ( द बर्निंग ट्रेन -1980) Pehli nazar men hamne to apna dil de diya tha tumko (The Burning Train – 1980)

पहली नज़र में हमने तो अपना
दिल दे दिया था तुमको
पर तुमने देर लगाई
रुक-रुक के बात बढ़ाई
वैसे तो हमने मिलते ही तुमसे
अपना लिया था तुमको
पर जान के बात छुपाई
ना कहके कदर बढ़ाई

देखा तुम्हें तो हमने सबसे नज़र उठा ली
खोने की चीज़ खो ली,
पाने की चीज़ पा ली
सीधे न सहीघूम के सही मिल तो गये हैं

हमने तुम्हारी खातिरक्या-क्या किए बहाने
आसान नहीं मोहब्बत अब तो ये बात माने
छोड़ा नहीं दमजैसे भी हो हम मिल तो गए हैं

लिखा था आस्मां परयूँ ही ये खेल होना
पहले नज़र उलझनाफिर दिल का मेल होना
छोड़ो ये गिलेजैसे भी मिलेमिल तो गये हैं

[Composer :  R.D.Burman,  Singer : Md. Rafi, Asha Bhonsle, Kishore Kumar, Usha Mangeshkar;  Producer: B.R.Chopra, Director : Ravi Chopra, Actor : Dharmendra, Hema Malini, Vinod Khanna, Parveen Bobby] 

August 02, 2017

आज रोना पड़ा तो समझे (गर्ल फ्रेंड -1960) Aaj rona padha to samjhe (Girl Friend -1960)

आज रोना पड़ा तो समझे
हँसने का मोल क्या है
अपना सपना खोना पड़ा तो समझे

ख़्वाबों की हक़ीक़त क्या थी
अरमानों की क़ीमत क्या थी
अपनों की मुहब्बत क्या थी
ग़ैर होना पड़ा तो समझे

सुख मिलता है किस मुश्किल से
क्या करती है दुनिया दिल से
इस रंग भरी महफ़िल से
दूर होना पड़ा तो समझे

निकले थे जिन्हें अपनाने
वो लोग थे सब बेगाने
इस बात को हम दीवाने
चैन खोना पड़ा तो समझे

(Composer : Hement Kumar, Singer : Kishore Kumar)

ना धेला लगता है, ना पैसा लगता है (गर्ल फ्रेंड - 1960) Na dhela lagta hai, na paisa lagta hai (Girl Friend - 1960)

ना धेला लगता है, ना पैसा लगता है
चढ़ के देखो जी, ये झूला कैसा लगता है

बिना कलों के जुड़ने वाला,बिना परों के उड़ने वाला
सारों झूलों से आला ये झूला, जो भी झूला वो सब दुख भूला
ना जैसा कुछ भी हो, ये वैसा लगता है
चढ़ के देखो जी, ये झूला कैसा लगता है

जो कोई छूना चाहे तारों को, मस्का लगाए जरा यारों को
बातें बनाए थोड़ा मुस्का के, झूले की डोरी थामे शरमा के
जैसे दो बाहें हो, ये वैसा लगता है
चढ़ के देखो जी, ये झूला कैसा लगता है

बांके हसीनों पे ये मरता है, प्यारों से प्यार सदा करता है
ऐसे न पीछे हटो डर-डर के, आओ झुला दें तुम्हें जी भर के
जो तुम पर आशिक हो, ये वैसा लगता है
चढ़ के देखो जी, ये झूला कैसा लगता है
 
(Composer : Hement Kumar, Singer : Kishore Kumar, Daisy Irani)

July 30, 2017

कश्ती का खामोश सफ़र है (गर्ल फ्रेंड - 1960) Kashti ka khamosh safar hai (Girl Friend -1960)

कश्ती का खामोश सफ़र है, शाम भी है तनहाई भी
दूर किनारे पर बजती है लहरों की शहनाई भी
आज मुझे कुछ कहना है

लेकिन ये शर्मीली निगाहें मुझको इजाज़त दें तो कहूँ
खुद मेरी बेताब उमंगें थोड़ी फ़ुर्सत दें तो कहूँ
आज मुझे कुछ कहना है

      
जो कुछ तुमको कहना है, वो मेरे ही दिल की बात हो
      
जो है मेरे ख़्वाबों की मंज़िल, उस मंज़िल की बात हो

कहते हुए डर सा लगता है, कह कर बात खो बैठूँ
ये जो ज़रा सा साथ मिला है, ये भी साथ खो बैठूँ

    
कब से तुम्हारे रस्ते में मैं फूल बिछाये बैठी हूँ
    
कह भी चुको जो कहना है मैं आस लगाये बैठी हूँ
   
दिल ने दिल की बात समझ ली, अब मुँह से क्या कहना है
आज नहीं तो कल कह लेंगे, अब तो साथ ही रहना है

कह भी चुको जो कहना है
छोड़ो अब क्या कहना है  

(Compose : Hement Kumar, Singer : Kishore Kumar, Sudha Malhotra)


July 10, 2017

तुम भी चलो, हम भी चलें, चलती रहे ज़िन्दगी ( जमीर-1975) Tum bhi chalo, ham bhi chalen, Chalti rahe zindagi (Zameer- 1975)

तुम भी चलो, हम भी चलें, चलती रहे ज़िन्दगी
ना ज़मीं मंज़िल, ना आसमां, ज़िन्दगी है ज़िन्दगी |

पीछे देखें ना कभी मुड़ के राहों में
झूमे मेरा दिल तुम्हें ले के बाहों में
धड़कनों की ज़ुबां, नित काहे दास्तां
प्यार की झिलमिल छांव में पलती रहे ज़िन्दगी |

बहते चले हम मस्ती के धारों में
गूंजे यही धुन सदा दिल के तारों में
अब रुके ना कहीं, प्यार का कारवां
नित नई रुत के रंग में, ढलती रहे ज़िन्दगी |


 [Music : Sapan Chakravarty ;   Singer : Asha Bhonsle, Kishore Kumar, Producer : B.R.Chopra;  Director: Ravi Chopra; Artist : Amitabh Bachchan, Saira Bano]

फूलों के डेरे हैं, साये घनेरे हैं ( जमीर-1975) Phoolon ke dere hain, saaye ghanere hain (Zameer- 1975)

फूलों के डेरे हैं, साये घनेरे हैं
झूम रही हैं हवायेँ
ऐसे नज़ारों में, खिलती बहारों में
प्यार मिले तो रुक जायेँ |

कहीं भी आसमान के नीचे
गाती निगाहों का
लहराती बाहों का
हार मिले तो रुक जायें  |

चले हैं दूर हम दीवाने
कोई रसीला सा
बांका सजीला सा
यार मिले तो रुक जाएं |

[Music : Sapan Chakravarty ;   Singer : Kishore Kumar Producer : B.R.Chopra;  Director: Ravi Chopra; Artist : Amitabh Bachchan]

मुहब्बत बड़े काम की चीज़ है (त्रिशूल - 1978) Muhabbat bade kaam ki cheez hai (Trishul -1978)

हर तरफ़ हुस्न है जवानी है, आज की रात क्या सुहानी है
रेशमी जिस्म थरथराते हैं,  मरमरी ख़्वाब गुनगुनाते हैं
धड़कनों में सुरूर फैला है,  रंग नजदीक--दूर फैला है
दावत--इश्क़ दे रही है फ़ज़ा,  आज हो जा किसी हसीं पे फ़िदा
मुहब्बत बड़े काम की चीज़ है, काम की चीज़ है

मुहब्बत के दम से है दुनिया की रौनक
मुहब्बत ना होती तो कुछ भी ना होता
नजर और दिल की पनाहों की खातिर
ये जन्नत ना होती तो कुछ भी ना होता
यही एक आराम की चीज़ है,  काम की चीज़ है

     किताबों में छपते हैं चाहत के किस्से
     हक़ीकत की दुनिया में चाहत नहीं
     ज़माने के बाज़ार में ये वो शह है
     कि जिसकी किसी को  ज़रूरत नहीं है
     ये बेकार, बेदाम की चीज़ है
ये कुदरत के इनाम की चीज़ है
            ये बस नाम ही नाम की चीज़ है

मुहब्बत से इतना खफ़ा होने वाले
चल आ! आज तुझको मुहब्बत सिखा दे
तेरा दिल जो बरसों से वीरां पड़ा है
किसी नाज़नीनां को इसमें बसा दें
मेरा मशवरा काम की चीज़ है, काम की चीज़ है 

[Composer : Khayyam, Singer : Lata Mangeshkar, Kishore Kumar, Yesudas, Producer : Gulshan Rai, Director : Yash Chopra, Actor : Amitabh Bachchan, Hema Malini, Shashi Kapoor, Rakhi]