Showing posts with label Talat Mahmood. Show all posts
Showing posts with label Talat Mahmood. Show all posts

May 21, 2014

जियूँगा जब तलक तेरे फ़साने याद आयेंगे (चिंगारी -1955) Jiyunga jab talak tere fasane yaad aayenge (Chingari -1955)

जियूँगा जब तलक तेरे फ़साने याद आयेंगे
कसक बन कर मुहब्बत के तराने याद आयेंगे ।

मुझे तो जिंदगी भर अब तेरी यादों पे जीना है
तुझे भी क्या कभी गुजरे जमाने याद आएंगे ।

कहीं गूंजेगी शहनाई तो लेगा दर्द अंगड़ाई
हज़ारों गम तेरे गम के बहाने याद आएंगे ।

[Composer : Manohar, Singer : Talat Mehmood, Director & Prdoucer : S.Srivastava]

 

April 23, 2014

किसी ने नज़र से नज़र जब मिला दी (हमसफ़र - 1953) Kisi ne nazar se nazar jab mila di (Hamsafar -1953)

किसी ने नज़र से नज़र जब मिला दी
मेरी जिंदगी हाँ, यूँ मुस्कुरा दी ।

जुबां से तो कम कुछ न बोले थे  लेकिन
निगाहों ने दिल की कहानी सुना दी ।

हर एक सांस मस्ती में डूबी हुई है
खुद जाने सकी ने क्या शै पिला दी ।

मेरी सादा दुनिया पे रंग आ गया है
किसी ने ख्यालों की महफ़िल सज़ा दी ।


[Composer : Ustad Ali Akbar Khan, Singer : Talat Mahmood, Asha Bhonsle, Producer : Navketan Films]]



 

December 31, 2013

बोल न बोल ऐ जानेवाले (अरमान -1953) Bol na bol ai janewale (Armaan -1953)

बोल न बोल ऐ जानेवाले, सुन तो ले दीवानों की
अब नहीं देखी जाती हमसे ये हालत अरमानों की |

हुस्न के खिलते फूल हमेशा बेदर्दों के हाथ बिके
और चाहत के मतवालों को धूल मिली वीरानों की |

दिल के नाज़ुक जज़्बों पर भी राज है सोने चाँदी का
ये दुनिया क्या क़ीमत देगी सादादिल इन्सानों की |
[Composer :  S.D.Burman,  Singer : Talat Mahmood, Asha Bhonsle  Producer : F.Tech of India, Director : Fali Mistry]

ये बेबसी, ये मेरा हाल-ए-ज़ार देख तो ले (अलिफ़ लैला-1953) Ye bebasi, ye mera hal-e-zaar dekh to le (Alif Laila-1953)

ये बेबसी, ये मेरा हाल-ए-ज़ार देख तो ले 
खड़ा हूँ देर से उम्मीदवार देख तो ले । 

ख़िज़ा ने लूट लिया दिल की आरज़ू का चमन
कहां है ऐ मेरी खोई बहार देख तो ले |

बसी रहे तेरे महलों की चारदीवारी
न आ सके तो न आ एक बार देख तो ले |

सहर क़रीब है और शमा बुझनेवाली है
तड़प है तेरा बेक़रार, देख तो ले |

December 28, 2013

मुहब्बत तर्क की मैंने, गिरेबां सी लिया मैंने (दोराहा -1952) Muhabbat tark ki maine, gireban see liya maine (Doraha -1952)

मुहब्बत तर्क की मैंने, गिरेबां सी लिया मैंने
ज़माने अब तो खुश हो, ज़हर ये भी पी लिया मैंने |

अभी ज़िन्दा हूँ लेकिन, सोचता रहता हूँ ये दिल में
कि अब तक किस तमन्ना के सहारे जी लिया मैंने |

तुझे अपना नहीं सकता, मगर इतना भी क्या कम है
कि कुछ घड़ियाँ तेरे ख़्वाबों में खोकर जी लिया मैंने |

बस अब तो मेरा दामन छोड़ दो बेकार उम्मीदों
बहुत दुख सह लिये मैंने बहुत दिन जी लिया मैंने |


[Composer : Anil Biswas, Singer, Talat Mahmood, Producer : Progressive Pictures, Director : Bal Chhabra]
 

October 11, 2013

प्यार पर बस तो नहीं है मेरा, लेकिन फिर भी (सोने की चिड़िया - 1958) Pyar par bas to nahi hai mera, lekin phir bhi (Sone ki chidiya -1958)

प्यार पर बस तो नहीं है मेरा, लेकिन फिर भी
तू बता दे के तुझे प्यार करूँ या ना करूँ |

मेरे ख़्वाबों के झरोखों को सजाने वाली
तेरे ख़्वाबों में कहीं मेरा गुज़र है के नहीं
पूछ कर अपनी निगाहों से बता दे मुझको
मेरी रातों के मुक़द्दर में सहर है के नहीं
प्यार पर बस तो नहीं है ...


कहीं ऐसा न हो पाओं मेरे थर्रा जाएं
और तेरी मरमरी बाहों का सहारा न मिले
अश्क बहते रहे खमोश सियाह रातों में
और तेरे रेशमी आंचल का किनारा न मिले
प्यार पर बस तो नहीं है ...

[Composer : O.P.Nayyar,  Singer : Talat Mehmood, Asha Bhonsle,  Director : Shaheed Latif,  Producer : Ismat Chughtai, Actor : Nutan, Talat Mehmood]

April 14, 2013

भरम तेरी वफ़ाओं का मिटा देते तो क्या होता (अरमान -1953) Bharam teri wafaon ka mita dete to kya hota (Armaan -1953)

भरम तेरी वफ़ाओं का मिटा देते तो क्या होता
तेरे चेहरे से हम पर्दा उठा देते तो क्या होता |

मुहब्बत भी तिजारत हो गयी है इस ज़माने में
अगर ये राज़ दुनिया को बता देते तो क्या होता |

तेरी उम्मीद पर जीने से हासिल कुछ नहीं लेकिन
अगर यूँ ही न दिल को आसरा देते तो क्या होता |

[Composer :  S.D.Burman,  Singer : Talat Mahmood,  Producer : F.Tech of India, Director : Fali Mistry]


July 22, 2011

नाजों के पले (शहंशाह -1953) Nazon ke paley (Shahenshah - 1953)

नाजों के पले काँटों पे चले ऐसा भी जहां में होता है 
तकदीर के ज़ालिम हाथों से दिल खून के आंसूं रोता है .

नित जिन में चरांगा रहता था
ख़ाक उड़ती है उन ऐवानों में
मखमल पे न जो रखते थे कदम
फिरते हैं वो रेगिस्तानो में ।

चलने का सहारा कोई नहीं
रुकने का ठिकाना कोई नहीं
इस हाल में काम आने वाला
अपना बेगाना कोई नहीं ।

दुनिया में किसी को भी अपनी
क़िस्मत का लिखा मालूम नहीं
सामान हैं लाखों बरसों के
और कल का पता मालूम नहीं ।
[Music:  S.D.Burman;  Singer : Talat Mahmood;  Producer : G.P.Production;  Director : Amiya Chakravarty]






April 27, 2011

अश्कों ने जो पाया है (चांदी की दीवार-1964) Ashkon ne jo paya hai (Chandi ki Deewar- 1964)

अश्कों ने जो पाया है  वो गीतों में दिया है
इस पर  भी सुना है के जमाने को गिला है  । 

जो  तार  से  निकली  है वो  धुन  सबने  सुनी  है
जो  साज़  पे  गुज़री  है  वो किस दिल  को  पता  है ।

हम फूल हैं औरों के लिए लाये हैं खुशबू
अपने लिए ले दे के इक दाग मिला है ।

[Composer : N.Dutta, Singer: Talat Mahmood,   Producer : B.R.Chopra, Director:  Dilip Bose ]