संसार से भागे फिरते हो, भगवान को तुम क्या पाओगे
इस लोक को भी अपना न सके, उस लोक में भी पछताओगे .
ये पाप है क्या, ये पुण्य है क्या, रीतों पे धरम की मुहरें हैं
हर युग में बदलते धर्मों को कैसे आदर्श बनाओगे
ये भोग भी एक तपस्या है, तुम त्याग के मारे क्या जानो
अपमान रचयिता का होगा, रचना को अगर ठुकराओगे
हम कहते हैं ये जग अपना है, तुम कहते हो झूठा सपना है
हम जन्म बिता कर जायेंगे, तुम जन्म गंवा कर जाओगे
[Composer : Roshan;
Singer : Lata Mangeshkar; Producer : Pusha Picture ; Director:
Kidar Nath Sharma; Actor : Meena Kumari]
तुम उनके जो तुमको ध्यायें
जो नाम रटें मुक्ति पायें हम पाप करें और दूर रहें
तुम प्यार करें तो माने
तुम जाओ जाओ भगवान बने
इंसान बनो तो जाने |