Showing posts with label Nargis. Show all posts
Showing posts with label Nargis. Show all posts

May 26, 2015

प्यार भरी धडकनों के हार ले के आऊँगी (अंगारे-1954) Pyar bhari dhadkano ke haar le ke aaungi (Angaarey -1954)

प्यार भरी धडकनों के हार ले के आऊँगी
तेरे लिये आज रात को

कहना दिल-ए-बेक़रार से
बाहर न हो इख़्तियार से
चैन ले के आऊँगी, करार ले के आऊँगी
तेरे लिये आज रात को

मस्ती की बाहों में झूल के
आऊँगी दुनिया को भूल के
रंग ले के आऊँगी, निखार ले के आऊँगी
तेरे लिये आज रात को

झपके न आँख इंतज़ार की
टूटे न लय दिल के तार की
ज़िंदगी का सोलहवां सिंगार ले के आऊँगी
तेरे लिये आज रात को

[Composer : S.D.Burman, Singer : Lata Mangeshkar, Actor - Nargis, Nasir Khan]
 
 

April 23, 2014

उन्हे खोकर दुखी दिल की दुआ से (अंगारे -1954) Unhe khokar dukhi dil ki (Angarey -1954)

उन्हे खोकर दुखी दिल की दुआ से और क्या मांगू
मैं हैरां हूँ कि आज अपनी वफ़ा से और क्या मांगू ।

गिरेबां चाक है, आँखों में आँसू, लब पे आहें हैं
यही काफी है, दुनिया की हवा से और क्या मांगू ।

मेरी बरबादियों की दास्तान उन तक पहुँच जाये
सिवा इसके मुहब्बत के खुदा से और क्या मांगू ।

[Composer : S.D.Burman, Singer : Lata Mangeshkar, Actor : Nargis]