Showing posts with label Vimi. Show all posts
Showing posts with label Vimi. Show all posts

December 14, 2016

किसी पत्थर की मूरत से (हमराज़ -1967) Kisi Patthar ki moorat se (Hamraaz-1967)

किसी पत्थर की मूरत से मुहब्बत का इरादा है
परस्तिश की तमन्ना है, इबादत का इरादा है

जो दिल की धड़कनें समझे आंखों की ज़ुबां समझे
नज़र की गुफ़्तगू समझे जज़्बों का बयां समझे
उसी के सामने उसकी शिक़ायत का इरादा है

सुना है हर जवां पत्थर के दिल में आग होती है
मगर जब तक छेड़ो, शर्मगी पर्दे में सोती है
ये सोचा है कि दिल की बात उसके रूबरू कह दें
नतीजा कुछ भी निकले आज अपनी आरज़ू कह दें
हर इक बेजा तक़ल्लुफ़ से बग़ावत का इरादा है     

मुहब्बत बेरुख़ी से और भड़केगी वो क्या जाने
तबीयत इस अदा पे और फड़केगी वो क्या जाने
वो क्या जाने कि अपना किस क़यामत का इरादा है

[Composer : Ravi;  Singer : Mahender Kapoor;  Producer & Director : B.R.Chopra;  Actor : Sunil Dutt, Vimi]

नीले गगन के तले (हमराज़ -1967) Neele Gagan ke tale (Hamraaz-1967)

नीले गगन के तले
धरती का प्यार पले
ऐसे ही जग में आती हैं सुबहें
ऐसे ही शाम ढले
नीले गगन के तले

शबनम के मोती
फूलों पे बिखरें
दोनों की आस फले
नीले गगन के तले

बलखाती बेलें
मस्ती में खेलें
पेड़ों से मिल के गले
नीले गगन के तले

नदिया का पानी
दरिया से मिल के
सागर की ओर चले
नीले गगन के तले

[Composer : Ravi;  Singer : Mahender Kapoor;  Producer & Director : B.R.Chopra;  Actor : Raj Kumar, Vimi]

May 19, 2015

तुम अगर साथ देने का वादा करो (हमराज़ 1967) Tum agar saath dene ka wada karo (Hamraaz-1967)

तुम अगर साथ देने का वादा करो
मैं यूं ही मस्त नग़में लुटाता रहूं
तुम मुझे देखकर मुस्कुराती रहो
मैं तुम्हें देखकर गीत गाता रहूँ

कितने जलवे फ़िज़ाओं में बिखरे मगर
मैंने अब तक किसी को पुकारा नहीं
तुमको देखा तो नज़रें ये कहने लगीं
हमको चेहरे से हटना गवारा नहीं
तुम अगर मेरी नज़रों के आगे रहो
मै हर एक शै से नज़रें चुराता रहूँ

मैने ख़्वाबों में बरसों तराशा जिसे
तुम वही संग--मरमर की तस्वीर हो
तुम न समझो तुम्हारा मुक़द्दर हूँ मैं
मैं समझता हूं तुम मेरी तक़दीर हो
तुम अगर मुझको अपना समझने लगो
मैं बहारों की महफ़िल सजाता रहूं

मैं अकेला बहुत देर चलता रहा
अब सफ़र ज़िन्दगानी का कटता नहीं
जब तलक कोई रंगीं सहारा ना हो
वक़्त क़ाफ़िर जवानी का कटता नहीं
तुम अगर हमक़दम बन के चलती रहो
मैं ज़मीं पर सितारे बिछाता रहूं |


[Composer : Ravi;  Singer : Mahender Kapoor;  Producer & Director : B.R.Chopra;  Actor : Sunil Dutt, Vimi]