Showing posts with label Roshan. Show all posts
Showing posts with label Roshan. Show all posts

December 14, 2016

जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा (ताज महल -1963) Jo Wada kiya who nibhana padega (Taj Mahal -1963)

जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा
रोके जमाना चाहे रोके खुदाई, तुमको आना पड़ेगा

सभी अहले दुनिया ये कहते हैं हमसे
कि आता नहीं कोई मुल्क-ए-अदम से
आज जरा शाने-वफ़ा देखे जमाना, तुमको आना पड़ेगा

ये माना हमें जां से जाना पड़ेगा
पर ये समझ लो तुमने जब भी पुकारा, हमको आना पड़ेगा

हम आते रहे हैं, हम आते रहेंगे
मुहब्बत की रस्में निभाते रहेंगे
जाने-वफ़ा तुम दो सदा, फिर क्या ठिकाना, हमको आना पड़ेगा

हमारी कहानी, तुम्हारा फ़साना
हमेशा-हमेशा कहेगा जमाना
कैसी फजां, हमको है आना, हमको आना पड़ेगा

 [Composer : Roshan; Singer : Md.Rafi, Lata Mangeshkar; Actor : Pradeep Kumar, Beena Roy]

जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा (ताज महल -1963) Jo Wada kiya woh nibhana padega (Taj Mahal -1963)

जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा
रोके जमाना चाहे रोके खुदाई, तुमको आना पड़ेगा

तरसती निगाहों ने आवाज़ दी है
मुहब्बत की राहों ने आवाज़ दी है
जाने-हया, जाने-अदा, छोड़ो तरसाना, तुमको आना पड़ेगा

ये माना हमें जां से जाना पड़ेगा
पर ये समझ लो तुमने जब भी पुकारा, हमको आना पड़ेगा

हम अपनी वफा पे ना इल्ज़ाम लेंगे
तुम्हें दिल दिया है, तुम्हें जां देंगे
जब इश्क़ का सौदा किया, फिर क्या घबराना, हमको आना पड़ेगा

चमकते हैं जब तक ये चांद और तारे
न टूटेंगे अब अहदो-पैमां हमारे  
इक दूसरा जब दे सदा, हो के दीवाना, हमको आना पड़ेगा |

[Composer : Roshan; Singer : Md.Rafi, Lata Mangeshkar; Actor : Pradeep Kumar, Beena Roy]


November 30, 2014

पयाम-ए-इश्क़ मुहब्बत हमें पसन्द नहीं (बाबर - 1960) Payam e isq muhabbat hamen pasand nahin (Baabar -1960)

पयाम--इश्क़ मुहब्बत हमें पसन्द नहीं
ये दिल्लगी, ये शरारत हमें पसन्द नहीं |

बजा नहीं था ये इज़हार बेक़रारी का
लिहाज़ कुछ तो किया होता पर्दादारी का
हया से इतनी बग़ावत हमें पसन्द नहीं
पयाम--इश्क़ मुहब्बत हमें पसन्द नहीं |

हमें तो हँस के सितारों ने भी नहीं देखा
नज़र मिला के बहारों ने भी नहीं देखा
किसी निगाह की जुर्रत हमें पसन्द नहीं
ये दिल्लगी, ये शरारत हमें पसन्द नहीं |

जो तख़्त--ताज के वारिस हैं उनका प्यार ही क्या
बदलने वाली निगाहों का ऐतबार ही क्या
हज़ूर की ये इनायत हमें
पसंद नहीं
पयाम--इश्क़ मुहब्बत हमें पसन्द नहीं |


[Composer : Roshan, Singer : Sudha Malhotra, Director : Hemen Gupta, Actor : Azra, Gajanan Jagirdar] 

May 21, 2014

क्या गम जो अँधेरी हैं रातें (बरसात की रात -1960) Kya gam jo andheri hain rahen (Barsaat ki Raat -1960)

क्या ग़म जो अँधेरी हैं रातें, इक शमा-ए-तमन्ना साथ तो है
कुछ और सहारा हो के न हो, हाथों में तुम्हारा हाथ तो है ।

क्या जानिए कितने दीवाने घर फूंक तमाशा देख चुके
जिस प्यार की दुनिया दुश्मन है, उस प्यार में कोई बात तो है ।

[Composer : Roshan, Singer : Md. Rafi, Production House : Shri Vishwabharthi Films, Director : P.L.Santoshi, Actor : Bharat Bhushan, K.N.Singh]

 

January 11, 2014

लोग कहते हैं कि तुझसे किनारा कर लें (बहू बेगम -1967) Log kahte hain ki tujse kinara kar le (Bahu Begum -1967)

लोग कहते हैं कि हम तुम से किनारा कर लें
तुम जो कह दो तो सितम ये भी गवारा कर लें |


तुमने जिस हाल--परेशाँ से निकाला था हमें
आसरा दे के मोहब्बत का सम्भाला था हमें
सोचते हैं के वही हाल दोबारा कर लें |

 
यूँ भी अब तुमसे मुलाक़ात नहीं होने की
मिल भी जाओ तो कोई बात नहीं होने की
आख़िरी बार बस अब ज़िक्र तुम्हारा कर लें |


आख़िरी बार ख़्यालों में बुला लें तुमको
आख़िरी बार कलेजे से लगा लें तुमको
और फिर अपने तड़पने का नज़ारा कर लें |


[Composer: Roshan,  Singer : Md. Rafi, Producer : Jan Nisar Akhtar,  Director : M.Sadiq ]
 

January 05, 2014

चुरा ले ना तुमको ये मौसम सुहाना (दिल ही तो है -1963) Chura le na tumko ye mausam suhana (Dil hi to hai -1963)

चुरा ले ना तुमको ये मौसम सुहाना
खुली वादियों में अकेली न जाना |
         लुभाता है मुझको ये मौसम सुहाना
         मैं जाऊँगी तुम मेरे पीछे न आना |
लिपट जाएगा कोई बेबाक झोंका
जवानी की रौ में ना आँचल उड़ाना
          मेरे वास्ते तुम परेशां न होना
          मुझे ख़ूब आता है दामन बचाना  |

घटा भी कभी चूम लेती है चेहरा
समझ सोच कर रुख़ से ज़ुल्फ़ें हटाना
         घटा मेरे नज़दीक आकर तो देखे
         इन आँखों ने सीखा है बिजली गिराना । 

तुम एक फूल हो तुमको ढूंढूंगा कैसे
कहीं मिल के फूलों में गुम हो न जाना
         जो फूलों में रंगत मिले भी तो क्या है
         जुदा मेरी ख़ुश्बू, जुदा मुस्कुराना |


[Composer : Roshan, Singer : Mukesh, Suman Kalyanpur, Producer : B.L.Rawal, Director : C.L.Rawal, P.L.Santoshi, Actor : Raj Kapoor, Nutan]

दुनिया करे सवाल तो हम क्या जवाब दें तक (बहू बेगम -1967) Duniya kare sawal to ham kya jawab den (Bahu Begum -1967)

दुनिया करे सवाल तो हम क्या जवाब दें
तुमको न हो ख़याल तो हम क्या जवाब दें |

पूछे कोई कि दिल को कहाँ छोड़ आये हैं
किस किस से अपना रिश्ता--जां तोड़ आये हैं
मुश्किल हो अर्ज़--हाल तो हम क्या जवाब दें

तुमको न हो ख़याल तो हम क्या जवाब दें |

पूछे कोई कि दर्द--वफ़ा कौन दे गया
रातों को जागने की सज़ा कौन दे गया
कहने से हो मलाल तो हम क्या जवाब दें

तुमको न हो ख़याल तो हम क्या जवाब दें |

[Composer: Roshan,  Singer : Lata Mangeshkar, Actor : Meena Kumari, Producer : Jan Nisar Akhtar,  Director : M.Sadiq ]

 

लो अपना जहां दुनिया वालों (दूज का चाँद -1964) Lo apna jahan duniya walon (Dooj ka Chand-1964)

लो अपना जहां दुनिया वालों
हम इस दुनिया को छोड़ चले,
जो रिश्ते नाते जोड़े थे
वो रिश्ते नाते तोड़ चले |

कुछ सुख के सपने देख चले
कुछ दुःख के सदमे झेल चले,
तक़दीर की अंधी गर्दिश ने
जो खेल खिलाये खेल चले |

ये राह अकेले कटती है
यहाँ साथ ना कोई यार चले,
उस पार ना जाने क्या पायें
इस पर तो सब कुछ हार चले  |

[Composer : Roshan, Singer : Asa Singh Mastana, Director : Nitin Bose, Actor : Bharat Bhushan]

December 31, 2013

यूँ ही दिल ने चाहा था रोना रुलाना (दिल ही तो है -1963) Yun hi di ne chaha tha rona rulana (Dil hi to hai -1963)

यूँ ही दिल ने चाहा था रोना रुलाना
तेरी याद तो बन गई इक बहाना 

हमें भी नहीं इल्म, हम जिस पे रोए
वो बीती रुतें हैं के आता ज़माना|

ग़म--दिल है और ग़म--ज़िंदगी भी
इसका ठिकाना, उसका ठिकाना 

कोई किस पे तड़पे, कोई किसपे रोए
इधर दिल जला है, उधर आशियाना 


[Composer : Roshan, Singer : Suman Kalyanpur, Producer : B.L.Rawal, Director : C.L.Rawal, P.L.Santoshi, Actor : Raj Kapoor, Nutan]

December 30, 2013

मायूस तो हूँ वादे से तेरे (बरसात की रात -1960) Mayoos to hun vade se tere (Barsaat ki Raat-1960)

मायूस तो हूँ वादे से तेरे, कुछ आस नहीं कुछ आस भी है
मैं अपने ख़्यालों के सदके, तू पास नहीं और पास भी है |

हमने तो ख़ुशी माँगी थी मगर, जो तूने दिया अच्छा ही दिया
जिस ग़म को तअल्लुक हो तुझसे, वो रास नहीं और रास भी है |

पलकों पे लरजते अश्क़ों में, तस्वीर झलकती है तेरी 
दीदार की प्यासी आँखों को, अब प्यास नहीं और प्यास भी है |

[Composer : Roshan;  Singer, Md. Rafi, Production House : Shri Vishwabharthi Films;   Director : P.L.Santoshi;  Actor : Bharat Bhushan, Madhu Bala]

December 28, 2013

ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी वो बरसात की रात (बरसात की रात-1960) Zindagi bhar nahi bhoolegi vo barsaat ki raat (Barsaat ki Raat -1960)

ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी वो बरसात की रात
एक अंजान मुसाफ़िर से मुलाक़ात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी

हाय जिस रात मेरे दिल ने धड़कना सीखा
शोख़ ज़ज्बात ने सीने में भडकना सीखा
मेरी तक़दीर से निकली वही सदमात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी

दिल ने जब प्यार के रंगीन फ़साने छेड़े 
आँखों आँखों ने वफ़ाओं के तराने छेड़े
सोग में डूब गई आज वही नग़मात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी

रूठनेवाली मेरी बात से मायूस ना हो
बहके-बहके से ख़यालात से मायूस ना हो
खत्म होगी ना कभी तेरे मेरे साथ की रात
ज़िंदगी भर नहीं ...


[Composer : Roshan,  Singer : Md. Rafi,  Production House : Shri Vishwabharthi Films,   Director : P.L.Santoshi,  Actor : Bharat Bhushan, Madhu Bala]
 

 

ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी वो बरसात की रात (बरसात की रात-1960) Zindagi bhar nahi bhoolegi vo barsaat ki raat (Barsaat ki Raat -1960)

ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी वो बरसात की रात
एक अंजान हसीना से मुलाकात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी ...

हाय वो रेशमी ज़ुल्फ़ों से बरसता पानी
फूल से गालों पे रुकने को तरसता पानी
दिल में तूफ़ान उठाते हुए हालात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी ...

डर के बिजली से अचानक वो लिपटना उसका
और फिर शर्म से बल खाके सिमटना उसका
कभी देखी न सुनी ऐसी तिलिस्मात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी ...

सुर्ख आंचल को दबाकर जो निचोड़ा उसने
दिल पे जलता हुआ इक तीर सा छोड़ा उसने
आग पानी में लगाते हुए हालात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी ...

मेरे नग़्मों में जो बसती है वो तस्वीर थी वो
नौजवानी के हसीं ख़्वाब की ताबीर थी वो
आसमानों से उतर आई थी जो रात की रात
ज़िंदगी भर नहीं भूलेगी ..


[Composer : Roshan,  Singer : Md. Rafi,  Production House : Shri Vishwabharthi Films,   Director : P.L.Santoshi,  Actor : Bharat Bhushan, Madhu Bala]

 

December 19, 2013

हम इंतज़ार करेंगे तेरा क़यामत तक (बहू बेगम -1967) Hum Intezar karenge tera qayamat tak (Bahu Begum -1967)

हम इंतज़ार करेंगे तेरा क़यामत तक
ख़ुदा करे कि क़यामत होऔर तू आए  |

ये इंतज़ार भी एक इम्तिहां होता है
इसी से इश्क़ का शोला जवां होता है
ये इंतज़ार सलामत हो और तू आए
ख़ुदा करे कि क़यामत होऔर तू आए । 

बिछाए शौक़ सेख़ुद बेवफ़ा की राहों में
खड़े हैं दीप की हसरत लिए निगाहों में
क़बूल--दिल की इबादत हो और तू आए
ख़ुदा करे कि क़यामत होऔर तू आए ।

वो ख़ुशनसीब है जिसको तू इंतख़ाब करे
ख़ुदा हमारी मोहब्बत को क़ामयाब करे
जवां सितारा--क़िस्मत हो और तू आए ।



[Composer: Roshan,  Singer : Asha Bhonsle, Md. Rafi, Actor : Meena Kumari, Pradeep Kumar  Producer : Jan Nisar Akhtar,  Director : M.Sadiq ]

October 29, 2013

मैंने शायद तुम्हें पहले भी कहीं देखा है (बरसात की रात-1960) Maine sayad tumhe pahle bhi kahin dekha hai (Barsaat ki Raat -1960)

मैंने शायद तुम्हें पहले भी कहीं देखा है
अजनबी सी हो मगर गैर नहीं लगती हो
वहम से भी जो हो नाज़ुक वो यकीं लगती हो,
हाय ये फूल सा चेहरा, ये घनेरी ज़ुल्फ़ें
मेरे शेरों से भी तुम मुझको हंसीं लगती हो । 

देखकर तुमको किसी रात की याद आती है
एक ख़ामोश मुलाक़ात की याद आती है,
ज़ेहन में हुस्न की ठंडक का असर जागता है
आंच देती हुई बरसात की याद आती है । 

जिसकी पलकें मेरी आँखों पे झुकी रहती हैं
तुम वही मेरे ख़यालों की परी हो क़े नहीं
कहीं पहले की तरह फिर तो खो जाओगी
जो हमेशा के लिये हो वो खुशी हो की नहीं । 

[Composer : Roshan,  Singer : Md. Rafi,  Production House : Shri Vishwabharthi Films,   Director : P.L.Santoshi,  Actor : Bharat Bhushan, Madhu Bala]