Showing posts with label Dhundh. Show all posts
Showing posts with label Dhundh. Show all posts

August 05, 2017

उलझन सुलझे ना, रस्ता सूझे ना (धुंध - 1973) Uljhan suljhe na, rasta soojhe na (Dhundh - 1973)

उलझन सुलझे ना, रस्ता सूझे ना
जाऊं कहां मैं जाऊं कहां 

मेरे दिल का अंधेरा, हुआ और घनेरा
कुछ समझ न पाऊं क्या होना है मेरा
खड़ी दोराहे पर, ये पूछूं घबराकर
जाऊं कहां मैं जाऊं कहां 

जो सांस भी आये, तन चीर के जाए
इस हाल से कोई किस तरह निभाए
न मरना रास आया,  न जीना मन भाया
जाऊं कहां मैं जाऊं कहां 

रुत गम की टले ना, कोई आस फले ना
तक़दीर के आगे मेरी पेश चले ना
बहुत की तदबीरें, ना टूटी जंजीरें
जाऊं कहां मैं जाऊं कहां  

[Composer : Ravi, Singer : Asha Bhonsle,  Producer/Director : B.R.Chopra, Actor : Zeenat Aman, Sanjay Khan, Danny ]

April 28, 2011

संसार की हर शै का इतना ही फ़साना है (धुंध-1973) Sansar ki har shai ka itna hi fasana hai (Dhundh-1973)

संसार की हर शै का इतना ही फ़साना  है  
इक धुंध से आना है, इक धुंध में जाना है 

ये राह कहाँ से है, ये राह कहाँ तक है
ये राज़ कोई राही, समझा है न जाना है 

इक पल की पलक पर है ठहरी हुयी ये दुनिया
इक पल के झपकने तक हर खेल सुहाना है 

क्या जाने कोई किस पर किस मोड़ पे क्या बीते
इस राह में ऐ राही हर मोड़ बहाना  है

हम लोग खिलौने हैं, इक ऐसे खिलाडी के
जिसको अभी  सदियों तक ये खेल  रचाना है   

[ Composer : Ravi, Singer : Mahender Kapoor,  Producer/Director : B.R.Chopra ]