Showing posts with label Jaidev. Show all posts
Showing posts with label Jaidev. Show all posts

July 21, 2017

प्रभु तेरो नाम, जो ध्याये फल पाये (हम दोनों-1961) Prabhu tero naam, jo dhyaye fal paye (Hum Dono-1961)

प्रभु तेरो नाम, जो ध्याये फल पाये 
सुख लाये तेरो नाम
तेरी दया हो जाये तो दाता
जीवन धन मिल जाये
सुख लाये तेरो नाम

तू दानी, तू अंतर्यामी
तेरी कृपा हो जाये तो स्वामी
हर बिगड़ी बन जाये
जीवन धन मिल जाये
सुख लाये तेरो नाम

बस जाये मोरा सूना अंगना
खिल जाये मुरझाया कंगना
जीवन में रस आये
जीवन धन मिल जाये
सुख लाये तेरो नाम

[Composer : Jaidev; Singer : Asha Bhonsle;  Production House : Navketan Films; Director : Amarjeet; Actor : Nanda, Lalita Panwar]



दुख और सुख के रास्ते, बने हैं सबके वास्ते (हम दोनों-1961) Dukh aur sukh ke raaste, bane hain sabke vaste (Hum Dono-1961)

दुख और सुख के रास्ते, बने हैं सब के वास्ते
जो ग़म से हार जाओगे, तो किस तरह निभाओगे
खुशी मिले हमें के ग़म, जो होगा बाँट लेंगे हम
मुझे तुम आज़माओ तो, ज़रा नज़र मिलाओ तो
ये जिस्म दो सही, दिलों में फ़ासला नहीं
जहां में ऐसा कौन है, कि जिसको ग़म मिला नहीं

तुम्हारे प्यार की क़सम, तुम्हारा ग़म है मेरा ग़म
न यूँ बुझे-बुझे रहो, जो दिल की बात है कहो
जो मुझ से भी छुपाओगे, तो फिर किसे बताओगे
मैं कोई गैर तो नहीं, दिलाऊँ किस तरह यक़ीं

कि तुमसे मैं जुदा नहीं, मुझसे तुम जुदा नहीं

[Composer : Jaidev; Singer : Asha Bhonsle;  Production House : Navketan Films; Director : Amarjeet; Actor : Dev Anand, Sadhna]


अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम (हम दोनों-1961) Allah tero naam, Ishwar tero naam (Hum Dono-1961)

अल्लाह तेरो नाम,  ईश्वर तेरो नाम
सबको सन्मति दे भगवान

इस धरती का रूप ना उजड़े
प्यार की ठंडी धूप ना उजड़े
सबको मिले सुख का वरदान

मांगों का सिन्दूर ना छूटे
माँ बहनों की आस ना टूटे
देह बिना दाता,भटके ना प्राण

ओ सारे जग के रखवाले
निर्बल को बल देने वाले
बलवानों को दे दे ज्ञान 

[Composer : Jaidev; Singer : Lata Mangeshkar;  Production House : Navketan Films; Director : Amarjeet; Actor : Dev Anand, Nanda, Sadhna, Lalita Panwar]

July 10, 2017

क़ज़ा ज़ालिम सही (लैला-मजनूं -1976) Kazaa zalim sahi (Laila Majnu-1976)

क़ज़ा ज़ालिम सही, ये ज़ुल्म वो भी कर नहीं सकती
जहां में कैस ज़िंदा है, तो लैला मर नहीं सकती
ये दावा आज दुनिया-भर से मनवाने की खातिर आ
ये दीवाने की ज़िद है, अपने दीवाने की खातिर आ

तेरे दर से मैं खाली लौट जाऊं, क्या कयामत है
तू मेरी रूह का काबा, मेरी जाने-इबादत है
जबीने-शौक के सजदों को अपनाने की खातिर आ

मेरी दीवानगी की, मेरी वहशत की कसम तुझको
गुरूर-ए-इश्क़ की, नाज़े-मुहब्बत की कसम तुझको
जमाने को वफ़ा की शान दिखलाने की खातिर आ

मैं तेरे हुस्न का सदका उतारूं, सामने आजा
गिरेबां धज्जियां कर-करके वारूं सामने आजा
शिकस्ता-पर, परेशां-हाल परवाने की खातिर आ
           
[Composer : Jaidev, Singer : Md. Rafi,  Producer : Seeru Daryani, Director : H.S.Rawail, Actor : Rishi Kapoor, Ranjita]

December 14, 2016

अभी न जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं (हम दोनों-1961) Abhi na jao chhod kar ki dil abhi bhara nahin (Hum Dono-1961)

अभी न जाओ छोड़कर, कि दिल अभी भरा नहीं
अभी अभी तो आई हो, बहार बन के छाई हो
हवा ज़रा महक तो ले, नज़र ज़रा बहक तो ले
ये शाम ढल तो ले ज़रा, ये दिल सम्भल तो ले ज़रा
मैं थोड़ी देर जी तो लूँ,  नशे के घूँट पी तो लूँ
अभी तो कुछ कहा नहीं, अभी तो कुछ सुना नहीं

     सितारे झिलमिला उठे, चराग़ जगमगा उठे
     बस अब न मुझ को टोकना, न बढ़ के राह रोकना
     अगर मैं रुक गई अभी तो जा न पाऊँगी कभी
     यही कहोगे तुम सदा कि दिल अभी नहीं भरा
     जो खत्म हो किसी जगह ये ऐसा सिलसिला नहीं

अधूरी आस छोड़ के, अधूरी प्यास छोड़ के
जो रोज़ यूँ ही जाओगी तो किस तरह निभाओगी
कि ज़िंदगी की राह में, जवाँ दिलों की चाह में
कई मक़ाम आयेँगे, जो हमको आज़माएंगे
बुरा न मानो बात का,ये प्यार है गिला नहीं
अभी न जाओ छोड़कर, कि दिल अभी भरा नहीं

[Composer : Jaidev; Singer : Md. Rafi, Asha Bhonsle;  Production House : Navketan Films; Director : Amarjeet; Actor : Dev Anand, Sadhna]


January 05, 2014

अब कोई गुलशन ना उजड़े (मुझे जीने दो-1963) Ab koi gulshan na ujdey (Mujhe jeene do-1963)

अब कोई गुलशन ना उजड़े अब वतन आज़ाद है
रूह गंगा की हिमालय का बदन आज़ाद है |

खेतियाँ सोना उगाएं, वादियाँ मोती लुटाएं
आज गौतम की ज़मीं, तुलसी का बन आज़ाद है |

दस्तकारों से कहो, अपनी हुनर मंदी दिखाएं 
उंगलियां कटती थीं जिसकी, अब वो फ़न आज़ाद है । 

मंदिरों में शंख बाजे, मस्जिदों में हो अज़ान
शेख का धर्म और दीन--बरहमन आज़ाद है |

लूट कैसी भी हो अब इस देश में रहने पाए
आज सबके वास्ते धरती का धन आज़ाद है |


[Composer : Jaidev; Singer : Md.Rafi, Producer ; Sunil Dutt;  Director ; Moni Bhattacharjee]

 [Note on Sahir : The third para was not used in movie.  It is taken from 'Gata Jaya Banjara', the collection of songs of Sahir.
 

December 31, 2013

कहना इक दीवाना तेरी याद में (लैला-मजनूं -1976) Kahna ik deewana teri yaad me (Laila Majnu-1976)

कहना इक दीवाना तेरी याद में आहें भरता है
लिख कर तेरा नाम ज़मीं पर उसको सजदे करता है |

चाक गिरेबाँ,  खाक़ बसर, फिरता है सूनी राहों में
सायों को लिपटाता है और लैला लैला करता है |

तेरी एक झलक की खातिर जान आँखों में अटकी है
जी का ऐसा हाल हुआ है, जीता है न मरता है |

ख़ुद को भूल गया है लेकिन तेरी याद नहीं भूला
दिल के जितने ज़ख़्म हैं, उनमें तेरा ही अक़्स उभरता है |

    कहना मेरे दीवाने से लैला तेरी अमानत है
    तेरी बाहों में दम देगी तू जिसका दम भरता है |

सदके जाऊँ इस क़ासिद पर जिससे ये पैग़ाम मिला
मेरा क़ातिल, मेरा मसीहा, अब भी मुझ पर मरता है |


[Composer : Jaidev, Singer : Md.Rafi, Lata Mangeshkar, Producer : Seeru Daryani, Director : H.S.Rawail]
 

July 22, 2011

रात भी है कुछ भीगी भीगी (मुझे जीने दो -1963) Raat bhi hai kuch bheegi bheegi (Mujhe jine do -1963)

रात भी है कुछ भीगी भीगी,
चाँद भी है कुछ मद्धम मद्धम
तुम आओ तो आँखें खोलें
सोई हुई पायल की छम-छम 
छम-छम, छम-छम, छम-छम, छम-छम .

किसको बताएँ कैसे बताएँ
आज अजब है दिल का आलम
चैन भी है कुछ हल्का-हल्का
दर्द भी है कुछ मद्धम-मद्धम
छम-छम, छम-छम, छम-छम, छम-छम .

तपते दिल पर यूं गिरती है
तेरी नज़र से प्यार की शबनम
जलते हुए जंगल पर जैसे
बरखा बरसे रुक-रुक थम-थम
छम-छम, छम-छम, छम-छम, छम-छम .

होश में थोड़ी बेहोशी है
बेहोशी में होश है कम-कम
तुझको पाने की कोशिश में
दोनों जहां से खोये गए हम
छम-छम, छम-छम, छम-छम, छम-छम .  

[Music : Jaidev; Singer : Lata Mangeshkar; Producer ; Sunil Dutt;  Director ; Moni Bhattacharjee; Actor ; Sunil Dutt, Wahida Rehman]



तेरे बचपन को जवानी की दुआ देती हूँ (मुझे जीने दो-1963) Tere bachpan ko jawani ki dua deti hoon (Mujhe jine do-1963)

तेरे बचपन को जवानी की दुआ देती हूँ
और दुआ देके परेशान सी  हो जाती हूँ |

मेरे  मुन्ने मेरे गुलज़ार के नन्हे पौधे
तुझको हालत की आंधी से बचाने के लिए
आज मैं प्यार के आँचल में छुपा लेती हूँ
कल ये कमजोर सहारा भी न हासिल होगा
कल तुझे काँटों भरी राहों पे चलाना होगा
जिंदगानी की कड़ी धूप में जलना होगा
तेरे बचपन  को  जवानी की दुआ देती हूँ |

तेरे माथे पे शराफत की कोई मोहर नहीं
चंद बोसें हैं मुहब्बत के, सो भी क्या हैं
मुझ सी माओं  की  मुहब्बत  का  कोई  मोल  नहीं
मेरे  मासूम  फ़रिश्ते  तू   अभी क्या जाने
तुझको किस किसके गुनाहों की सजा मिलनी 
है
दीन और धर्म के मारे हुए इंसानों की
जो नज़र मिलनी है तुझको वो खफा मिलनी है
तेरे बचपन को जवानी की दुआ देती हूँ
और दुआ देके परेशान सी  हो जाती हूँ |
बेड़ियाँ लेके लपकता हुआ कानून का हाथ
तेरे माँ-बाप से जब तुझको मिली ये सौगात
कौन लाएगा तेरे वास्ते खुशियों  की बारात
मेरे बच्चे तेरे अंजाम से जी डरता है
तेरी दुश्मन ही न साबित हो जवानी तेरी
काँप जाती  है जिसे सोच के ममता मेरी
उसी अंजाम को पहुंचे न कहानी तेरी
तेरे बचपन को जवानी की दुआ देती हूँ
और दुआ देके परेशान सी हो जाती हूँ |

[Music : Jaidev; Singer : Lata Mangeshkar; Producer ; Sunil Dutt;  Director ; Moni Bhattacharjee; Actor ; Sunil Dutt, Wahida Rehman]




April 22, 2011

मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया (हम दोनों-1961) Main zindagi ka saath nibhata chala gaya (Hum Dono-1961)

मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया
हर फ़िक्र को धुएं में उडाता चला गया ।

बरबादियों  का सोग  मानना फ़िज़ूल था,
बरबादियों का जश्न मनाता चला गया ।

जो मिल गया उसी को मुक़द्दर समझ लिया
जो खो गया मैं  उसको भुलाता चला गया ।

ग़म और ख़ुशी में फर्क न महसूस हो जहाँ
मैं दिल को उस मुकाम पे लाता चला गया ।

हर  फ़िक्र को धुएं में उडाता चला गया ।

[Music : Jaidev; Singer : Md. Rafi;  Production House : Navketan Films; Director : Amarjeet; Actor : Dev Anand]





कभी खुद पे कभी हालात पे रोना आया (हम दोनों-1961) Kabhi khud pe kabhi halaat pe rona aaya (Hum Dono-1961)

कभी खुद पे कभी हालात पे रोना आया
बात निकली तो हरेक बात पे रोना आया ।

हम तो समझे थे के हम भूल गये हैं उनको
क्या हुआ आज ये किस बात पे रोना आया ।

किस लिये जीते हैं हम किसके लिये जीते हैं
बारहा ऐसे सवालात पे रोना आया ।

कौन रोता है किसी और के खातिर ऐ दोस्त
सबको अपनी ही किसी बात पे रोना आया ।

[Music : Jaidev;   Singer : Md. Rafi;  Production House : Navketan;   Director : Amarjeet;  Actor : Dev Anand]