Showing posts with label 1955. Show all posts
Showing posts with label 1955. Show all posts

December 17, 2017

चांद मद्दम है आसमां चुप है (रेलवे प्लैटफ़ार्म -1955) Chand Maddham hai, aasmaan chup hai (Railway Platform -1955)

चांद मद्दम है आसमां चुप है
नींद की गोद में जहां चुप है

दूर वादी में दूधिया बादल, झुक के परबत को प्यार करते है
दिल में नाकाम हसरतें लेकर, हम तेरा इंतज़ार करते हैं

इन बहारों के साये में आजा, फिर मुहब्बत जवां रहे न रहे
ज़िंदगी  तेरे  नामुरादों  पर कल तलक मेहरबां रहे न रहे

रोज़ की तरह आज भी तारे, सुबह की गर्द में न खो जाएं
आ तेरे गम में जागती आंखें, कम-से-कम एक रात सो जाएं 

चांद मद्दम है आसमां चुप है
नींद की गोद में जहां चुप है


[Music : Madan Mohan, Singer ; Lata Mangeshkar;  Producer : Saigal Production, Direction : Ramesh Saigal, Actor : Sunil Dutt, Nalini Jaywant]

May 27, 2015

दिल का तराना गा ले (सोसाइटी -1955) Dil ka tarana ga le (Society -1955)

दिल का तराना गा ले, सोच न कर मतवाले
ये ज़िंदगानी, ये नौजवानी, ये शादमानी
फिर कहाँ, फिर कहाँ, फिर कहाँ ?

सारे जहन्नुम, सारी बहिश्तें, झूठे बहाने हैं
पहलू की जन्नत, जिंदा हकीकत, बाकी फसाने हैं
ये ज़िंदगानी, ये नौजवानी, ये शादमानी
फिर कहाँ, फिर कहाँ, फिर कहाँ ?

ये मस्त रातें, झूमे बारातें, जा के न आएंगी
इन महफ़िलों की, इन दिलबरों की यादें सताएंगी
ये ज़िंदगानी, ये नौजवानी, ये शादमानी
फिर कहाँ, फिर कहाँ, फिर कहाँ ?

तड़पें अचल है, मरना अटल है, मरने से पहले जी
लहरा के गा के, दुनिया पे छा के, मस्ती के सागर पी
ये ज़िंदगानी, ये नौजवानी, ये शादमानी
फिर कहाँ, फिर कहाँ, फिर कहाँ ?
 
[Composer ; S.D.Burman, Singer : Geeta Dutt, Director : Shahid Latif, Producer ; Ismat Chugtai] 


 

May 21, 2014

जियूँगा जब तलक तेरे फ़साने याद आयेंगे (चिंगारी -1955) Jiyunga jab talak tere fasane yaad aayenge (Chingari -1955)

जियूँगा जब तलक तेरे फ़साने याद आयेंगे
कसक बन कर मुहब्बत के तराने याद आयेंगे ।

मुझे तो जिंदगी भर अब तेरी यादों पे जीना है
तुझे भी क्या कभी गुजरे जमाने याद आएंगे ।

कहीं गूंजेगी शहनाई तो लेगा दर्द अंगड़ाई
हज़ारों गम तेरे गम के बहाने याद आएंगे ।

[Composer : Manohar, Singer : Talat Mehmood, Director & Prdoucer : S.Srivastava]

 

December 31, 2013

अब वो करम करें के सितम (मैरीन ड्राइव -1955) Ab woh karam karen karen ki sitam (Marine Drive -1955)

अब वो करम करें के सितम मैं नशे में हूँ
मुझको न कोई होश न ग़म मैं नशे में हूँ |

सीने से बोझ उनके ग़मों का उतार के
आया हूँ आज अपनी जवानी को हार के,
कहते हैं डगमगाते क़दम मैं नशे में हूँ
मुझको न कोई होश न ग़म मैं नशे में हूँ |

वो बेवफ़ा हैं अब भी ये दिल मानता नहीं
कम्बख़्त नासमझ है उन्हें जानता नहीं,
मैं आज तोड़ दूंगा भरम मैं नशे में हूँ
मुझको न कोई होश न ग़म मैं नशे में हूँ |

फ़ुरसत नहीं है रोने-रुलाने के वास्ते
आए न उनकी याद सताने के वास्ते,
इस वक़्त दिल का दर्द है कम मैं नशे में हूँ
मुझको न कोई होश न ग़म मैं नशे में हूँ |

[Composer : N.Dutta, Singer : Md.Rafi, Producer : Sippy Films, Director : G.P.Sippy, Actor :  Ajit ]

तेरी दुनिया में जीने से (हॉउस न. 44- 1955 ) Teri duniya me jeene se (House no. 44 - 1955)

तेरी दुनिया में जीने से तो बेहतर है कि मर जाएं
वही आँसू, वही आहें, वही ग़म हैं जिधर जाएं |

कोई तो ऐसा घर होता जहाँ से प्यार मिल जाता
वो ही बेगाने चेहरे हैं, जहाँ पहुँचे जिधर जाएं |

अरे ओ आसमाँ वाले बता इसमें बुरा क्या है
खुशी के चार झोंके गर इधर से भी गुज़र जाएं |

[Composer : S.D.Burman, Singer : Hement Kumar, Artist : Dev Anand]
 

January 12, 2013

दिल की उमंगे हैं जवान (मुनीम जी -1955) Dil ki umangey hain jawan (Muneem jee - 1955)

[Composer : S.D.Burman,  Singer : Hement Kumar, Geeta Dutt, Producer : Sashadhar Mukherjee, Director : Subodh Mukherjee, Actor : Dev Anand, Nalini Jayant, Pran]


 

March 19, 2012

देख तेरे भगवान की हालत क्या हो गयी इंसान ( रेलवे प्लेटफार्म -1955) Dekh tere bhagwan ki haalat kya ho gayi insaan (Railway Platform -1955)


देख तेरे भगवान की हालत क्या हो गयी इंसान
कितना बदल गया भगवान |
भूखों के घर में डेरा न डाले,
सेठों का हो मेहमान
कितना बदल गया भगवान |
उन्ही की पूजा प्रभु को प्यारी,
जिनके घर लक्ष्मी की सवारी
जिनका धंधा चोर बजारी,
हमको दे भूख और बेकारी,
इनको दे वरदान
देख तेरे भगवान की हालत क्या हो गयी इंसान |

सेठ -
       सुनकर इस पापी को तानो
       बदल न लीजो अपनों  ठिकानो
       हे भगवान हे भगवान
      मेरो थारो प्रेम पुरानो
      हम हैं थैले तुम हो खजानों
     भरते रहियो दास की झोली देते रहियो दान
     तुम्हारी जय जय हो भगवान
    तुम्हारी जय जय हो भगवान
    कितना बदल गया भगवान ..

धन वाले हैं बड़े मछंदर
सोने के बनवाएं मंदर
भगवन रहते इनके अन्दर
खरी-खरी कहता है कलंदर
बन बैठा है इस दुनिया में धर्म से धन बलवान
कितना बदल गया भगवान |
[Music : Madan Mohan, Producer : Saigal Production, Direction : Ramesh Saigal, Actor : Sunil Dutt, Manmohan Krishan]

June 08, 2011

बस्ती -बस्ती पर्वत-पर्वत गाता जाए बंजारा (रेलवे प्लेटफार्म -1955) Basti-basti parbat-parbat gaata jaaye banjaara (Railway Platform-1955)

बस्ती-बस्ती पर्वत-पर्वत गाता जाए बंजारा
लेके  दिल का  इकतारा
बस्ती-बस्ती पर्वत-पर्वत गाता जाए बंजारा

पल दो पल का साथ हमारा पल दो पल के यारी
आज रुके तो कल करनी है चलने की तैयारी
बस्ती-बस्ती  पर्वत-पर्वत गाता जाए बंजारा

क़दम-क़दम  पर  होनी  बैठी  अपना  जाल बिछाए
इस  जीवन  की  राह  में  जाने   कौन  कहाँ  रह  जाए  
बस्ती-बस्ती  पर्वत-पर्वत गाता जाए बंजारा

धन -दौलत  के  पीछे  क्यों  है  ये  दुनिया  दीवानी
यहाँ  की  दौलत  यहाँ  रहेगी  साथ  नहीं  ये  जानी 
बस्ती-बस्ती  पर्वत-पर्वत गाता जाए बंजारा

             * * * * * * *

सोने चांदी में तुलता हो जहां दिलों का प्यार
आँसूं भी बेकार  वहां पर आहें भी बेकार

दुनिया के बाज़ार में आखिर चाहत भी व्योपार  बनी
तेरे दिल से उनके दिल तक चांदी की दीवार बनी

हम जैसों के भाग में लिखा  चाहत का वरदान नहीं
जिसने हमको जनम दिया वो पत्थर है  भगवान नहीं  .



[ Music : Madan Mohan;  Proudction House : Sehgal Production;  Director : Ramesh Saigal ]