Showing posts with label Mala Sinha. Show all posts
Showing posts with label Mala Sinha. Show all posts

January 26, 2018

इक परदेशी दूर से आया (गुमराह – 1963) Ek pardesi door se aaya (Gumrah – 1963)

इक परदेशी दूर से आया
लड़की पर  हक  अपना जताया 
घर वालों ने हामी भर दी
परदेशी की मर्ज़ी कर दी |
प्यार के वादे हुए ना पूरे
रह गए सारे ख्वाब अधूरे 
छोड़ के साथी और हमसाये
चल दी लड़की देश पराये |

दो बाहों के हार ने रोका
वादों की दीवार ने रोका
घायल दिल का प्यार पुकारा  
आंचल का हर तार पुकारा |

पर लड़की कुछ मुंह से ना बोली
पत्थर बन कर गैर की हो ली  
अब गुमसुम हैरान सी है वो  
मुझ से भी अनजान सी है वो | 

जब भी देखो चुप रहती है
कहती है तो ये कहती है 
कल की बात कोई ना जाने, कहते है ये सभी सयाने 
ये  मत सोचो कल क्या होगा, जो भी होगा अच्छा होगा 


[Composer : Ravi;  Singer : Asha Bhonsle,  Producer/Director : B.R.Chopra;  Actor : Mala Sinha] 

एक थी लड़की मेरी सहेली (गुमराह – 1963) Ek thi ladki meri saheli (Gumrah – 1963)

एक थी लड़की मेरी सहेली
साथ पली और साथ थी खेली 
फूलो जैसे गाल थे उसके
रेशम जैसे बाल थे उसके 
हंसती थी और गाती थी वो
सबके मन को भाती थी वो 
झालरदार स्कर्ट पहन के
जब चलती थी वो बन-ठन के
हम उसको गुड़िया कहते थे
रंगों की पुड़िया कहते थे 
सारे स्कूल की प्यारी थी वो
नन्ही राजकुमारी थी वो 

इक दिन उसने  भोलेपन से,
पूछा ये पापा से जा के   
अब मैं खुश रहती हूं जैसे
सदा ही क्या खुश रहूंगी ऐसे ?
पापा बोले - मेरी बच्ची
बात बताऊं तुझको सच्ची 
कल की बात न कोई जाने
कहते है ये सभी सयाने  
ये मत सोचो कल क्या होगा
जो भी होगा अच्छा होगा 

बचपन बीता आई जवानी
लड़की बन गई रूप की रानी
कालेज में इठलाती फिरती 
बलखाती लहराती फिरती|
इक सुंदर चंचल लड़के ने
छुप-छुपकर चुपके चुपके से
लड़की की तस्वीर बनाई 
और ये कहकर उसे दिखाई -
इस पर अपना नाम तो लिख दो
छोटा सा पैगाम तो लिख दो 
लडकी पहले तो शरमाई
फिर मन ही मन में मुस्काई 
बोली इक तस्वीर तुम्हारी
मैंने भी है दिल में उतारी
बोलो इस पर नाम लिखोगे
तुम भी कुछ पैगाम लिखोगे
लड़का बोला – नाम भी इक है
अब अपना पैगाम भी इक है
अब वो दोनों गाते फिरते
मस्ती में लहराते फिरते

इक दिन उसने भोलेपन से
पूछा ये अपने साजन से 
अब मैं खुश रहती हूं जैसे
सदा ही क्या खुश रहूंगी ऐसे

उसने कहा कि मेरी रानी
इतनी बात है मैंने जानी
कल की बात न कोई जाने
कहते है ये सभी सयाने 
ये मत सोचो कल क्या होगा
जो भी होगा अच्छा होगा 

[Composer : Ravi;  Singer : Asha Bhonsle,  Producer/Director : B.R.Chopra;  Actor :  Mala Sinha] 

आप आए तो ख़याले-दिले-नाशाद आया (गुमराह – 1963) Aap aaye to khayal-e-dil-e-naashad aaya (Gumrah – 1963)

आप आए तो ख़याले-दिले-नाशाद आया
कितने भूले हुए ज़ख्मों का पता याद आया

आपके लब पे कभी अपना भी नाम आया था
शोख नज़रों से मुहब्बत का सलाम आया था
उम्र भर साथ निभाने का पयाम आया था
आपको देख के वो अहदे-वफ़ा याद आया
कितने भूले हुए ज़ख्मों का पता याद आया

रूह में जल उठे बुझती हुई यादों के दीये
कैसे दीवाने थे हम आपको पाने के लिए
यूं तो कुछ कम नहीं जो आपने अहसान किए
पर जो मांगे से न पाया वो सिला याद आया
कितने भूले हुए ज़ख्मों का पता याद आया

आज वो बात नहीं फिर भी कोई बात तो है
मेरे हिस्से में ये हल्की-सी मुलाक़ात तो है
ग़ैर का हो के भी ये हुस्न मेरे साथ तो है
किस वक़्त मुझे कब का गिला याद आया
कितने भूले हुए ज़ख्मों का पता याद आया

[Composer : Ravi;  Singer : Mahender Kapoor,  Producer/Director : B.R.Chopra;  Actor : Sunil Dutt, Mala Sinha] 

ये हवा, ये हवा, ये हवा (गुमराह – 1963) Yeh hawa, ye hawa, ye hawa (Gumrah – 1963)

ये  हवा, ये  हवा, ये  हवा
ये फिजा, ये फिजाये फिजा  
है उदास जैसे मेरा दिल, मेरा दिल, मेरा दिल 
आ भी जाआ भी जाआ भी जा !

! कि अब तो  चांदनी भी जर्द हो चली, हो चली हो चली 
धडकनों की नर्म आंच सर्द हो चली, हो चली,  हो चली 
ढल चली है रात आ के  मिल! आ के  मिल!  आ के मिल! 
आ भी जाआ भी जाआ भी जा !

राह में बिछी हुई है मेरी हर नज़र, हर नज़र, हर नज़र 
मैं तड़प रहा हूं और तू है बेखबर,  बेखबर,  बेखबर 
रुक रही है सांस आ के मिल!  आ के मिल!  आ के मिल! 
आ भी जाआ भी जाआ भी जा !

[Composer : Ravi;  Singer : Mahender Kapoor,  Producer/Director : B.R.Chopra;  Actor : Sunil Dutt, Mala Sinha] 

आजा! आजा रे! तुझको मेरा प्यार पुकारे (गुमराह – 1963) Aaja aaj re, tujhko mera pyar pukare (Gumrah – 1963)

इन हवाओं मेंइन फ़िज़ाओं में
तुझको मेरा प्यार पुकारे
आजा! आजा रेतुझको मेरा प्यार पुकारे
      रुक ना पाऊं मैं, खिचती आऊं मैं
      दिल को जब दिलदार पुकारे

लौट रही हैं मेरी सदाएं, दीवारों से सर टकरा के
हाथ पकड़कर चलने वाले, हो गए रुख़सत हाथ छुड़ा के
उनको कुछ भी याद नहीं है, अब कोई सौ बार पुकारे

इल्म नहीं था इतनी जल्दी ख़त्म फ़साने हो जाएंगे
तुम बेगाने बन जाओगेहम दीवाने हो जाएंगे
कल बाहों का हार मिला थाआज अश्कों का हार पुकारे

लूट के मेरे दिल की दुनिया प्यार के झूले झूलने वाले !
पत्थर बनकर यूं चुप क्यूं है, कुछ तो कह ओ भूलने वाले!
इक पुरानी याद बुलाए, इक टूटा इकरार पुकारे
आजा आजा रेतुझको मेरा प्यार पुकारे
आजा! आजा रेतुझको मेरा प्यार पुकारे


[Composer : Ravi;  Singer : Mahender Kapoor, Asha Bhonsle,  Producer/Director : B.R.Chopra;  Actor : Sunil Dutt, Mala Sinha]
  

October 19, 2015

तीन लोक पर राज तिहारा (36 घंटे -1974) Teen lok par raaj tihara (36 Ghante -1974)

तीन लोक पर राज तिहारा
चार खूंट तोरा धाम रे
तू जो करे सो होय
दूजा करे न कोय
रखियो नजर श्रीराम रे

प्रभु तुमरे हाथ हजार
सदा रखियो लाज हमार
तुम हो जगत के स्वामी
हम हैं मूरख अज्ञानी
गिरने लगे तो लीजो थाम रे
रखियो नजर श्रीराम रे

तोरी रचना सब संसार
तोरी लीला अपरम्पार
संकट को टारे तू ही
डूबे उभारे तू ही
दुखभंजन तेरो नाम रे 
रखियो नजर श्रीराम रे

[Composer : Sapan Chakravarty, Singer : Asha Bhonsle, Mahendra Kapoor, Director : Raj Tilak, Producer : Tilak Movies Pvt.Ltd,  Actor : Raj Kumar, Parveen Bobby, Sunil Dutt, Mala Sinha, Rajnit]

यहां बन्धु! आते को है जाना (36 घंटे -1974) Yahan Bandhu! Aate ko hai jana (36 Ghante -1974)

यहां बन्धु! आते को है जाना
कोई हो, यहां बन्धु आते को है जाना

बोले ये हे बन्धु!
तोसे बहती नदी
कहती यही उठती घटा
चलती हवा गाती यही गाना
कोई हो, नहीं यहां किसी का ठिकाना


बोले ये हे बन्धु!
तोसे जल की लहर
कल हो कहां किसको ख़बर
बोले यही सांसों का तराना
कोई हो, नहीं यहां किसी का ठिकाना


[Composer : Sapan Chakravarty, Singer : Mukesh, Director : Raj Tilak, Producer : Tilak Movies Pvt.Ltd,  Actor : Raj Kumar, Parveen Bobby, Sunil Dutt, Mala Sinha]

April 17, 2015

दो बूँदे सावन की (फिर सुबह होगी-1958) Do boonde sawan kii (Phir Subah Hogi -1958)

दो बूँदे सावन की
इक सागर की सीप में टपके और मोती बन जाये
दूजी गंदे जल में गिरकर अपना आप गंवाये
किसको मुजरिम समझे कोई, किसको दोष लगाये

दो कलियां गुलशन की
इक सेहरे के बीच गुँधे और मन ही मन इतराये
एक अर्थी के भेंट चढ़े और धूलि मे मिल जाये
किसको मुजरिम समझे कोई, किसको दोष लगाये

दो सखियाँ बचपन की
इक सिंहासन पर बैठे और रूपमती कहलाये
दूजी अपने रूप के कारण गलियों मे बिक जाये
किसको मुजरिम समझे कोई किसको दोष लगाये

[Composer : Khayyam, Singer : Asha Bhonsle, Director : Ramesh Saigal, Producer : Parijat Pictures;  Actor : Raj Kapoor, Mala Sinha]