Showing posts with label Vinod Khanna. Show all posts
Showing posts with label Vinod Khanna. Show all posts

November 16, 2017

पहली नज़र में हमने तो अपना दिल दे दिया था तुमको ( द बर्निंग ट्रेन -1980) Pehli nazar men hamne to apna dil de diya tha tumko (The Burning Train – 1980)

पहली नज़र में हमने तो अपना
दिल दे दिया था तुमको
पर तुमने देर लगाई
रुक-रुक के बात बढ़ाई
वैसे तो हमने मिलते ही तुमसे
अपना लिया था तुमको
पर जान के बात छुपाई
ना कहके कदर बढ़ाई

देखा तुम्हें तो हमने सबसे नज़र उठा ली
खोने की चीज़ खो ली,
पाने की चीज़ पा ली
सीधे न सही, घूम के सही मिल तो गये हैं

हमने तुम्हारी खातिर, क्या-क्या किए बहाने
आसान नहीं मोहब्बत अब तो ये बात माने
छोड़ा नहीं दम, जैसे भी हो हम मिल तो गए हैं

लिखा था आस्मां पर, यूँ ही ये खेल होना
पहले नज़र उलझना, फिर दिल का मेल होना
छोड़ो ये गिले, जैसे भी मिले, मिल तो गये हैं

[Composer :  R.D.Burman,  Singer : Md. Rafi, Asha Bhonsle, Kishore Kumar, Usha Mangeshkar;  Producer: B.R.Chopra, Director : Ravi Chopra, Actor : Dharmendra, Hema Malini, Vinod Khanna, Parveen Bobby] 

मेरी नज़र है तुझ पे, तेरी नज़र है मुझ पे ( द बर्निंग ट्रेन -1980) Meri nazar hai tujh pe, teri nazar hai mujh pe (The Burning Train – 1980)

मेरी नज़र है तुझ पे, तेरी नज़र है मुझ पे
इसीलिए रहते हैं दोनों खोए हुए
तेरे बिना जियरा माने ना
लगी अगन है ये कैसी हाय! जाने ना !

तेरे लिए कलियां मैं चुनती रहूं 
आशाओं की मालाएं बुनती रहूं
जागे में भी सपनों में खोई रहूं
सोते में भी आहट सी सुनती रहूं
ओ साजना! बालमा! मुझे क्या हो गया, जानू ना! 

मेरे बिना अब तू भी रह न सके
तेरे बिना अब मैं भी रह न सकूं  
हाय! मगर तू भी ये कह न सके
हाय! मगर मैं भी ये कह न सकूं 
जानेमन!  दफ़अतन दिल को ये क्या हुआ, जानूं ना ! 

[Composer :  R.D.Burman,  Singer : Asha Bhonsle, Producer: B.R.Chopra, Director : Ravi Chopra, Actor : Dharmendra, Hema Malini, Vinod Khanna, Praveen Bobby, ]