Showing posts with label 1952. Show all posts
Showing posts with label 1952. Show all posts

July 06, 2017

दे भी चुके हम दिल नज़राना दिल का (जाल -1952) De bhi chuke ham dil nazrana dil ka (Jaal-1952)

दे भी चुके हम दिल नज़राना दिल का
     छोड़ो भी ये राग पुराना दिल का

एक नज़र में हार चुके हैं दिल को
तेरी अदा पे वार चुके हैं दिल को
मुश्किल है अब लौट के आना दिल का
      छोड़ो भी ये राग पुराना दिल का

      मुंह धो ले  जाल बिछाने वाले! 
         हम नहीं इन बातों में आने वाले 
        खेल है ये जाना पहचाना दिल का
दे भी चुके हम दिल नज़राना दिल का

छीन के दिल आशिक़ का मुकरने वाले
मर जाएंगे तुझ पर मरने वाले
छोड़ भी दे ज़ालिम तड़पाना दिल का
      छोड़ो भी ये राग पुराना दिल का
     डाली-डाली फिरते हैं हरजाई 
      लोभी भंवरों ने कब प्रीत निभाई
      यूँ ही सब करते हैं बहाना दिल का
दे भी चुके हम दिल नज़राना दिल का
     यूं ही सब करते हैं बहाना दिल का
       खेल है ये जाना-पहचाना दिल का 
     छोड़ो भी ये राग पुराना दिल का

[Composer : S.D.Burman, Singer : Geeta Dutt, Kishore Kumar;   Producer : Films Arts;  Director : Guru Dutt;  Actor : Dev Anand, Geeta Bali]


चोरी चोरी मेरी गली आना है बुरा (जाल -1952) Chori chori meri gali aana hai bura (Jaal-1952)

चोरी चोरी मेरी गली आना है बुरा
 के बिना बात किये जाना है बुरा 

अच्छे नहीं ये इशारेपेड़ों तले छुप-छुपा के
आओ  दो बातें कर लेंनज़रों से नज़रे मिला के
दिन हैं प्यार केमौज बहार के
देखोभोले-भाले जी को तरसाना है बुरा  

दिल  गया है तो प्यारेबदनाम होने का डर क्या?
इश्क़ और वफ़ा की गली मेंदुनिया के ग़म का गुज़र क्या?
दिन हैं प्यार केमौज बहार के

देखोभोले-भाले जी को तरसाना है बुरा

[Composer : S.D.Burman, Singer : Lata Mangeshkar;   Producer : Films Arts;  Director : Guru Dutt;  Actor : Dev Anand, Geeta Bali]

January 30, 2016

ये रात ये चांदनी फिर कहाँ (जाल -1952) Ye Raat Ye Chandni Phir Kahan (Jaal-1952)

ये रात ये चांदनी फिर कहां
सुन जा दिल की दास्तां
चांदनी रातें, प्यार की बातें

खो गईं जाने कहां

आती है सदा तेरी टूटे हुए तारों से
आहट तेरी सुनती हूं खामोश नज़ारों से
भीगी हवा, ऊदी घटा कहती है तेरी कहानी
तेरे लिये बेचैन है शोलों मे लिपटी जवानी
सीने मे बल खा रहा है धुआं


ये रात ये चांदनी फिर कहां

लहरों के लबों पर हैं खोए हुए अफ़साने
गुलज़ार उम्मीदों के सब हो गये वीराने
तेरा पता पाऊं कहां, सूने हैं सारे ठिकाने
जाने कहां गुम हो गए, जा के वो अगले ज़माने
बरबाद है आरज़ू का जहां

[Composer : S.D.Burman, Singer : Lata Mangeshkar, Hement Kumar;   Producer : Films Arts;  Director : Guru Dutt;  Actor : Dev Anand, Geeta Bali]

हंस ले, गा ले, धूम मचा ले, दुनिया फ़ानी है (जाल-1952) Hans le, gaa le, dhoom macha le, dunia fani hai (Jaal-1952)

हंस ले, गा ले, धूम मचा ले, दुनिया फ़ानी है
कह ले दिल की बात सजन से, रात सुहानी है
कैसी ये जागी अगन
लगी है दिल में लगन
सीने में तूफ़ां है, जलने का अरमां है 
कैसी ये जागी अगन
दूर कहीं इक तारा, करता है ये इशारा
जीत है आज उसी की, जिसने सब कुछ हारा
सीने में तूफ़ां है, जलने का अरमां है 
कैसी ये जागी अगन

दूर नगरिया तेरी, रस्ता है अनजाना
राह में मिलने वाले, राह में छोड़ न जाना
सीने में तूफ़ां है, जलने का अरमां है 
कैसी ये जागी अगन

तोड़ के नाते सारे, चली हूं उनके द्वारे
घर-आंगन से कहियो, अब न मुझे पुकारे
सीने में तूफ़ां है, जलने का अरमां है 
कैसी ये जागी अगन

 [Composer : S.D.Burman , Singer : Lata Mangeshkar;   Producer : Films Arts;  Director : Guru Dutt;  Actor :  Geeta Bali]   
 
 

March 18, 2015

ज़ोर लगा के हईया (जाल-1952) Jor laga ke haiyya (Jaal-1952)

ज़ोर लगा के हईया
पैर जमा कर हईया
जान लड़ा कर हईया
आँगन में बैठी है मछेरन तेरी आस लगाए
अरमानों और आशाओं के लाखों दीप जलाए
भोला बचपन रास्ता देखे, ममता खैर मनाये
ज़ोर लगा कर खींच मछेरे ढील न आने पाये
ज़ोर लगा के हईया

जनम जनम से अपने सर पर तूफानों के साये
लहरें अपनी हमजोली हैं और बादल हमसाये
जल और जाल है जीवन अपना, क्या सर्दी क्या गर्मी
अपनी हिम्मत कभी न टूटे रूत आये रूत  जाये
ज़ोर लगा के हईया

क्या जाने कब सागर उमड़े, कब बरखा आ जाये
भूख सरों पर मंडलाये, मुंह खोले पर फैलाये
आज मिला सो अपनी पूंजी, कल के हाथ पराये
तनी हुई बाहों से कह दो लोच न आने पाए
ज़ोर लगा के हईया

[Composer : S.D.Burman , Singer : Geeta Dutt;   Producer : Films Arts;  Director : Guru Dutt;  Actor :  Geeta Bali, Dev Anand]
 

पिघला है सोना दूर गगन पर (जाल-1952) Pighla hai sona door gagan par(Jaal-1952)

पिघला है सोना दूर गगन पर, फैल रहे हैं शाम के साये
खामोशी कुछ बोल रही है
भेद अनोखे  खोल रही है
पंख पखेरू सोच में गुम है, पेड़ खड़े हैं सीस झुकाये
पिघला है सोना दूर गगन पर, फैल रहे हैं शाम के साये
 
धुंधले-धुंधले मस्त नज़ारे
उड़ते बादल,  मुड़ते धारे
छुप के नज़र से जाने ये किसने रंग रँगीले खेल रचाये
पिघला है सोना दूर गगन पर, फैल रहे हैं शाम के साये
 
कोई भी उसका राज़ न जाने
एक हकीकत, लाख फसाने
एक ही जलवा शाम सवेरे, भेस बदल कर सामने आए
पिघला है सोना दूर गगन पर, फैल रहे हैं शाम के साये
 
[Composer : S.D.Burman, Singer : Lata Mangeshkar;   Producer : Films Arts;  Director : Guru Dutt;  Actor :  Geeta Bali]
 

December 28, 2013

मुहब्बत तर्क की मैंने, गिरेबां सी लिया मैंने (दोराहा -1952) Muhabbat tark ki maine, gireban see liya maine (Doraha -1952)

मुहब्बत तर्क की मैंने, गिरेबां सी लिया मैंने
ज़माने अब तो खुश हो, ज़हर ये भी पी लिया मैंने |

अभी ज़िन्दा हूँ लेकिन, सोचता रहता हूँ ये दिल में
कि अब तक किस तमन्ना के सहारे जी लिया मैंने |

तुझे अपना नहीं सकता, मगर इतना भी क्या कम है
कि कुछ घड़ियाँ तेरे ख़्वाबों में खोकर जी लिया मैंने |

बस अब तो मेरा दामन छोड़ दो बेकार उम्मीदों
बहुत दुख सह लिये मैंने बहुत दिन जी लिया मैंने |


[Composer : Anil Biswas, Singer, Talat Mahmood, Producer : Progressive Pictures, Director : Bal Chhabra]
 

May 15, 2011

ये रात ये चांदनी फिर कहाँ (जाल -1952) Ye Raat Ye Chandni Phir Kahan (Jaal-1952)

ये रात ये चांदनी फिर हां सुन जा दिल की दास्तां

पेड़ों की शाखों पे सोई-साई चांदनी
तेरे  ख्यालों  में  खोई—खोचांदनी
और  थोड़ी  देर  में  थक  के  लौट जागी
रात  ये बहार  की  फिर  कभी   आएगी
दो  एक  पल  और  है  ये  मां

लहरों  के  होंठो  पे धीमा-धीमा  राग  है
भीगी हवाओं  में ठंडी-ठंडी आग  है
इस  हसीं  आग में  तू   भी जल के देख ले
ज़िन्दगी के गीत  की धुन बदल के देख ले
खुलने दे अब कनों की ज़बां

जाती  बहारें  हैं उठती  जवानियां
तारों  की  छांव में ह ले कहानियां
एक बार चल दिए गर तुझे  पुकार के
लौटकर  आयेंगे  काफिले  बहार  के
आजा  अभी  ज़िन्दगी है वां

[Composer : S.D.Burman, Singer : Hement Kumar;   Producer : Films Arts;  Director : Guru Dutt;  Actor : Dev Anand, Geeta Bali]