Showing posts with label Sharmila Tagore. Show all posts
Showing posts with label Sharmila Tagore. Show all posts

August 02, 2017

दिन हैं बहार के, तेरे-मेरे इक़रार के (वक़्त -1965) Din hain bahar ke, tere-mere iqraar ke (Waqt -1965)

दिन हैं बहार के तेरे मेरे इक़रार के
दिल के सहारे आजा प्यार करें
      दुश्मन हैं प्यार के जब लाखों ग़म संसार के
      दिल के सहारे कैसे प्यार करें ?

दुनिया का बोझ ज़रा दिल से उतार दे
छोटी सी ज़िंदगी है हंस के गुज़ार दे
      अपनी तो ज़िंदगी बीती है जी को मार के
      दिल के सहारे कैसे प्यार करें ?

      अच्छा नहीं होता यूं ही सपनों से खेलना
      बड़ा ही कठिन है हक़ीक़तों को झेलना
अपनी हक़ीक़तें मेरे सपनों पे वार के
दिल के सहारे आजा प्यार करें

ऐसी वैसी बातें सभी दिल से निकाल दे
जीना है तो कश्ती को धारे पे डाल दे
      धारे की गोद में घेरे भी हैं मंझधार के
      दिल के सहारे कैसे प्यार करें ?
दिन हैं बहार के तेरे मेरे इक़रार के
दिल के सहारे आजा प्यार करें

[Composer : Ravi; Singer : Asha Bhonsle, Mahendra Kapoor; Producer : B.R.Chopra; Director : Yash Chopra; Actor :  Shashi Kapoor, Sharmila Tagore]

September 02, 2014

आगे भी जाने न तू, पीछे भी जाने न तू (वक़्त-1965) Aage bhi jane na tu (Waqt -1965)

आगे  भी जाने न तू, पीछे भी जाने न तू
जो भी है बस इक यही पल है ..

अनजाने सायों का राहों में डेरा  है
अनदेखी ने हम सब को घेरा है
ये पल उजाला है बाकी अँधेरा है
ये पल गंवाना ना ये पल ही तेरा है
जीने वाले सोच ले, यही वक्त है, 
कर ले पूरी आरज़ू
आगे  भी जाने न तू,  पीछे भी जाने न तू
जो भी है बस इक यही पल है ..

इस पल के जलवों ने महफ़िल संवारी  है
इस पल की गर्मी ने धड़कन उभारी है
इस पल के होने से दुनिया हमारी है
ये पल जो देखो तो सदियों पे भारी है
जीने वाले सोच ले यही वक्त है, 
कर ले पूरी आरज़ू
आगे  भी जाने न तू,  पीछे भी जाने न तू
जो भी है बस इक यही पल है ..

इस पल के साए में अपना ठिकाना है
इस पल के आगे हर शै फ़साना है
कल किसने देखा है, कल किसने जाना है
इस पल से पायेगा जो तुझको पाना है
जीने वाले सोच ले यही वक्त है,  कर ले पूरी आरज़ू
आगे  भी जाने न तू,  पीछे भी जाने न तू
जो भी है बस इक यही पल है ..

  [Composer : Ravi;  Singer : Asha Bhonsle;  Producer : B.R.Chopra;  Director : Yash Chopra;  Actor : Erica Lal (the singer) Sunil dutt, Sadhna, Raj Kumar, Shashi Kapoor, Sharmila Tagore]

 

आगे भी जाने न तू (वक्त -1965) Aage bhi jane na tu (Waqt-1965)

आगे  भी जाने न तू, पीछे भी जाने न तू
जो भी है बस इक यही पल है ..

अनजाने सायों का राहों में डेरा  है
अनदेखी ने हम सब को घेरा है
ये पल उजाला है बाकी अँधेरा है
ये पल गंवाना ना ये पल ही तेरा है
जीने वाले सोच ले, यही वक्त है, 
कर ले पूरी आरज़ू
आगे  भी जाने न तू,  पीछे भी जाने न तू
जो भी है बस इक यही पल है ..

इस पल के जलवों ने महफ़िल संवारी  है
इस पल की गर्मी ने धड़कन उभारी है
इस पल के होने से दुनिया हमारी है
ये पल जो देखो तो सदियों पे भारी है
जीने वाले सोच ले यही वक्त है, 
कर ले पूरी आरज़ू
आगे  भी जाने न तू,  पीछे भी जाने न तू
जो भी है बस इक यही पल है ..

इस पल के साए में अपना ठिकाना है
इस पल के आगे हर शै फ़साना है
कल किसने देखा है, कल किसने जाना है
इस पल से पायेगा जो तुझको पाना है
जीने वाले सोच ले यही वक्त है,  कर ले पूरी आरज़ू
आगे  भी जाने न तू,  पीछे भी जाने न तू
जो भी है बस इक यही पल है ..

  [Composer : Ravi;  Singer : Asha Bhonsle;  Producer : B.R.Chopra;  Director : Yash Chopra;  Actor : Erica Lal (the singer) Sunil dutt, Sadhna, Raj Kumar, Shashi Kapoor, Sharmila Tagore]

 

May 21, 2014

चेहरे पे ख़ुशी छा जाती है (वक़्त -1965) Chehre pe khushi chha jati hai (Waqt -1965)

चेहरे पे ख़ुशी छा जाती है आँखों में सुरूर आ जाता है
जब तुम मुझे अपना कहते हो अपने पे ग़ुरूर आ जाता है |


तुम हुस्न की ख़ुद इक दुनिया हो, शायद ये तुम्हें मालूम नहीं
महफ़िल में तुम्हारे आने से हर चीज़ पे नूर आ जाता है |


हम पास से तुमको क्या देखें, तुम जब भी मुक़ाबिल आते हो 
बेताब निगाहों के आगे परदा सा ज़रूर आ जाता है |


जब तुमसे मुहब्बत की हमने, तब जा के कहीं ये राज़ खुला 
मरने का सलीका आते ही जीने का शऊर आ जाता है |


[Composer : Ravi; Singer : Asha Bhonsle; Producer : B.R.Chopra; Director : Yash Chopra; Actor : Sunil Dutt, Sadhna, Raj Kumar, Shashi Kapoor, Sharmila Tagore]


December 28, 2013

देखा है ज़िंदगी को, कुछ इतना करीब से ( इक महल हो सपनों का - 1975) Dekha hi zindagi ko kuchh itna kareeb se (Ek Mahal ho Sapno ka -1975)

देखा है ज़िंदगी को, कुछ इतना करीब से
चेहरे 
तमाम लगने लगे हैं अजीब से । 

कहने को दिल की बात जिन्हें ढूँढते थे हम
महफ़िल मे आ गये हैं वो अपने नसीब से । 

नीलाम हो रहा था किसी नाज़नीन का प्यार
क़ीमत नहीं चुकाई गई  इक ग़रीब से । 


तेरी वफ़ा की लाश पे ला मैं ही डाल दूँ
रेशम का ये कफ़न जो मिला है रक़ीब से ।



[Composer : Ravi,  Singer : Kishore Kumar, Director : Devender Goel, Actor : Dharmendra, Sharmila Tagore]  

October 04, 2012

मेरे दिल में आज क्या है (दाग – 1973) Mere dil mein aaj kya hai (Daag -1973)

मेरे दिल में आज क्या है, तू कहे तो मैं बता दूँ
तेरी ज़ुल्फ़ फिर सवारूँ, तेरी माँग फिर सजा दूँ

मुझे देवता बनाकर, तेरी चाहतों ने पूजा
मेरा प्यार कह रहा है, मैं तुझे खुदा बना दूँ |

कोई ढूँढ्ने भी आए, तो हमें ना ढूँढ़ पाए
तू मुझे कहीं छुपा दे, मैं तुझे कहीं छुपा दूँ |

मेरे बाज़ुओं मे आकर, तेरा दर्द चैन पाए
तेरे गेसुओं मे छुपकर, मैं जहां  के ग़म भुला दूँ |

 
[Composer :  Laxmikant- Pyarelal, Singer : Kishore Kumar, Producer/Director : Yash Chopra,  Actor : Sharmila Tagore, Rajesh Khanna]

जब भी जी चाहे नई दुनिया बसा लेते हैं लोग (दाग – 1973) Jab bhi jee chahey (Daag -1973)

जब भी जी चाहे नई दुनिया बसा लेते हैं लोग
एक चेहरे पे कई चेहरे लगा लेते हैं लोग |

याद रहता है किसे गुज़रे ज़माने का चलन
सर्द पड़ जाती है चाहत, हार जाती है लगन
अब मोहब्बत भी है क्या इक तिजारत के सिवा
हम ही नादां थे जो ओढ़ा बीती यादों का क़फ़न
वरना जीने के लिए सब कुछ भुला देते हैं लोग |

जाने वो क्या लोग थे जिनको वफ़ा का पास था
दूसरे के दिल पे क्या गुज़रेगी ये एहसास था
अब हैं पत्थर के सनम जिनको एहसास ना गम 
वो ज़माना अब कहाँ जो अहल--दिल को रास था
अब तो मतलब के लिए नाम--वफ़ा लेते हैं लोग |


[Composer :  Laxmikant- Pyarelal, Singer : Lata Mangeshkar, Producer/Director : Yash Chopra,  Actor : Sharmila Tagore, Rajesh Khanna]