October 04, 2012

मेरे दिल में आज क्या है (दाग – 1973) Mere dil mein aaj kya hai (Daag -1973)

मेरे दिल में आज क्या है, तू कहे तो मैं बता दूँ
तेरी ज़ुल्फ़ फिर सवारूँ, तेरी माँग फिर सजा दूँ

मुझे देवता बनाकर, तेरी चाहतों ने पूजा
मेरा प्यार कह रहा है, मैं तुझे खुदा बना दूँ |

कोई ढूँढ्ने भी आए, तो हमें ना ढूँढ़ पाए
तू मुझे कहीं छुपा दे, मैं तुझे कहीं छुपा दूँ |

मेरे बाज़ुओं मे आकर, तेरा दर्द चैन पाए
तेरे गेसुओं मे छुपकर, मैं जहां  के ग़म भुला दूँ |

 
[Composer :  Laxmikant- Pyarelal, Singer : Kishore Kumar, Producer/Director : Yash Chopra,  Actor : Sharmila Tagore, Rajesh Khanna]

जब भी जी चाहे नई दुनिया बसा लेते हैं लोग (दाग – 1973) Jab bhi jee chahey (Daag -1973)

जब भी जी चाहे नई दुनिया बसा लेते हैं लोग
एक चेहरे पे कई चेहरे लगा लेते हैं लोग |

याद रहता है किसे गुज़रे ज़माने का चलन
सर्द पड़ जाती है चाहत, हार जाती है लगन
अब मोहब्बत भी है क्या इक तिजारत के सिवा
हम ही नादां थे जो ओढ़ा बीती यादों का क़फ़न
वरना जीने के लिए सब कुछ भुला देते हैं लोग |

जाने वो क्या लोग थे जिनको वफ़ा का पास था
दूसरे के दिल पे क्या गुज़रेगी ये एहसास था
अब हैं पत्थर के सनम जिनको एहसास ना गम 
वो ज़माना अब कहाँ जो अहल-ए-दिल को रास था
अब तो मतलब के लिए नाम-ए-वफ़ा लेते हैं लोग |


[Composer :  Laxmikant- Pyarelal, Singer : Lata Mangeshkar, Producer/Director : Yash Chopra,  Actor : Sharmila Tagore, Rajesh Khanna]

September 03, 2012

इन हवाओं में, इन फ़िज़ाओं में तुझको मेरा प्यार पुकारे (गुमराह - 1963) In hawaon me, in fizaon me tujhko mera pyar pukare (Gumrah - 1963)

इन हवाओं में, इन फ़िज़ाओं में तुझको मेरा प्यार पुकारे
आजा आजा रे, तुझको मेरा प्यार पुकारे ।

रुक ना पाऊं मैं, खिचती आऊं मैं, दिल को जब दिलदार पुकारे
आजा आजा रे, तुझको मेरा प्यार पुकारे ।

तुझसे रंगत, तुझसे मस्ती इन झरनो में  इन फूलों में
तेरे दम से मेरी हस्ती झूले चाहत के झूलों में
मचली जायें शोख उमंगे, दो बाहों का हार पुकारे
आजा आजा रे, तुझको मेरा प्यार पुकारे ।

दिल में तेरे दिल की धड़कन, आँख में तेरी आँख का जादु
लब पर तेरे लब के संग, साँस में तेरी साँस की खुशबू
ज़ुल्फ़ों का हर पेंच बुलाये, आँचल का हर तार पुकारे
आजा आजा रे, तुझको मेरा प्यार पुकारे ।

लाख बलाये सर पर टूटें अब ये सुहाना साथ न छूटे 
तन से चाहे जां छुट जाये, हाथ से तेरा हाथ न छूटे  
मुड़ के तकना ठीक नहीं है, अब चाहे संसार पुकारे 
आजा आजा रे, तुझको मेरा प्यार पुकारे ।

[Composer : Ravi;  Singer : Mahender Kapoor,  Producer/Director : B.R.Chopra;  Actor : Sunil Dutt, Mala Sinha] 

August 31, 2012

धड़कने लगे दिल के तारों की दुनिया (धूल का फूल-1959) Dhadakne lage dil ke taron ki duniya (Dhool ka Phool-1959)

धड़कने लगे दिल के तारों की दुनिया
जो तुम मुस्कुरा दो
संवर जाए हम बेकरारों की दुनिया
जो तुम मुस्कुरा दो |

जो तुम मुस्कुरा दो, बहारें हंसे 
सितारों की उजली कतारें हंसे
जो तुम मुस्कुरा दो, नज़ारे हंसे
जवां धड़कनों के इशारे हंसे  |

हवा में ये ख़ुशबू की अंगड़ाइयाँ
ये आँखों पे ज़ुल्फ़ों की परछाइयाँ
ये मस्ती के धारे उबलते हुए
ये सीनों में तूफ़ां मचलते हुए  ।

ये बोझल घटाएं बरसती हुई
ये बेचैन रूहें तरसती हुई
ये साँसों से शोले निकलते हुए
बदन आँच खाकर पिघलते हुए 
धड़कने लगे दिल के तारों की दुनिया
जो तुम मुस्कुरा दो ।

 [Composer :  N.Dutta, Singer : Lata Mangeshkar,  Mahender Kapoor,,   Producer ; B.R.Chopra, Director : Yash Chopra, Actor : Rajender Kumar, Mala Sinha]

Note : With this movie, Yash Chopra started his career as a Director.