तुम अपना रंजो गम अपनी परेशानी मुझे दे दो
ये माना मैं किसी काबिल नहीं हूँ इन निगाहों मे
मैं देखूं तो सही दुनिया तुम्हे कैसे सताती है
वो दिल जो मैंने माँगा था मगर गैरों ने पाया था
[Singer : Jagjit Kaur, Composer : Khayyam, Production : Shaheen Art, Director : Nazar,
Actor : Kamaljeet, Lili Rana (or Nivedita!)]
तुम्हे उनकी कसम इस दिल की वीरानी मुझे दे दो ।
ये माना मैं किसी काबिल नहीं हूँ इन निगाहों मे
बुरा क्या है अगर ये दुःख ये हैरानी मुझे दे दो ।
मैं देखूं तो सही दुनिया तुम्हे कैसे सताती है
कोई दिन के लिए अपनी निगेहबानी मुझे दे दो ।
वो दिल जो मैंने माँगा था मगर गैरों ने पाया था
बड़ी शै है अगर उसकी पशेमानी मुझे दे दो ।