May 16, 2013

इश्क़ की गर्मी-ए-जज़्बात किसे पेश करूँ (ग़ज़ल - 1964) Isq ki garmi e jazbaat kise pesh karun (Ghazal -1964)

इश्क़ की गर्मी-ए-जज़्बात किसे पेश करूँ
ये सुलग़ते हुए दिन-रात किसे पेश करूँ । 

हुस्न और हुस्न का हर नाज़ है पर्दे में अभी
अपनी नज़रों की शिकायात किसे पेश करूँ । 

तेरी आवाज़ के जादू ने जगाया है जिन्हें
वो तस्सव्वुर, वो ख़यालात किसे पेश करूँ । 

ऐ मेरी जान-ए-ग़ज़ल, ऐ मेरी ईमान-ए-ग़ज़ल
अब सिवा तेरे ये नग़मात किसे पेश करूँ । 

कोई हमराज़ तो पाऊँ कोई हमदम तो मिले
दिल की धड़कन के इशारात किसे पेश करूँ । 

[Composer : Madan Mohan, Singer : Md. Rafi, Actor : Sunil Dutt, Meena Kumari]

May 14, 2013

मेरे नदीम मेरे हमसफ़र उदास न हो (भाई बहन-1959) mere nadeem mere humsafar udas na ho (Bhai Bahen -1959)

मेरे नदीम, मेरे हमसफ़र उदास न हो
कठिन सही तेरी मंजिल उदास न हो ।

हर इक तलाश  के रस्ते में मुश्किलें हैं मगर 
हर इक तलाश मुरादों के फूल लाती है 
हज़ार चाँद-सितारों का खून होता है 
तो एक सुबह फिजाओं में मुस्कुराती है 
मेरे नदीम, मेरे हमसफ़र....

कदम-कदम पे चट्टानें खड़ी रहें लेकिन
जो चल निकलते हैं दरिया तो फिर नहीं रुकते
हवाएं जितना भी टकरायें आंधियाँ बनकर
मगर घटाओं के परचम कभी नहीं झुकते
मेरे नदीम, मेरे हमसफ़र....

जो अपने खून को पानी बना नहीं सकते 
वो जिंदगी में नया रंग ला नहीं सकते
जो रास्तों के अंधेरे से हार जाते हैं
वो मंजिलों के उजालों को पा नहीं सकते
मेरे नदीम मेरे हमसफ़र....

[Composer : N.Dutta, Singer : Sudha Malhotra]
 

April 14, 2013

भरम तेरी वफ़ाओं का मिटा देते तो क्या होता (अरमान -1953) Bharam teri wafaon ka mita dete to kya hota (Armaan -1953)

भरम तेरी वफ़ाओं का मिटा देते तो क्या होता
तेरे चेहरे से हम पर्दा उठा देते तो क्या होता |

मुहब्बत भी तिजारत हो गयी है इस ज़माने में
अगर ये राज़ दुनिया को बता देते तो क्या होता |

तेरी उम्मीद पर जीने से हासिल कुछ नहीं लेकिन
अगर यूँ ही न दिल को आसरा देते तो क्या होता |

[Composer :  S.D.Burman,  Singer : Talat Mahmood,  Producer : F.Tech of India, Director : Fali Mistry]


निकले थे कहाँ जाने के लिये (बहू बेगम – 1967) Nikle the kahan jane ke liye (Bahu Begum – 1967)

निकले थे कहाँ जाने के लिये, पहुंचे है कहाँ मालूम नहीं
अब अपने भटकते क़दमों को, मंजिल का निशान मालूम नहीं |

हमने भी कभी इस गुलशन में, एक ख्वाब-ए-बहारां देखा था
कब फूल झडे,  कब गर्द उड़ी, कब आई खिज़ां मालूम नहीं |

दिल शोला-ए-ग़म से खाक हुआ, या आग लगी अरमानों में
क्या चीज़ जली क्यूं सीने से  उठता है धुआं मालूम नहीं |

बरबाद वफ़ा का अफ़साना हम किससे कहें और कैसे कहें
खामोश हैं लब और दुनिया को अश्कों की ज़ुबां मालूम नहीं |
[Composer: Roshan,  Singer : Asha Bhonsle, Actor : Meena Kumari, Helen,  Producer : Jan Nisar Akhtar,  Director : M.Sadiq ]

March 08, 2013

Postage Stamp on Sahir Ludhianvi


This is the scanned copy of postage stamp released by Hon'ble President of India on  92nd birthday of  Sahir Ludhianvi.  Besides, the Department of Posts, the credit for this achievement goes to Dr. K.K.Paul, former Member, UPSC whose love and affection for Sahir has resulted in release of this postage stamp.

Invitation Card on release of the Commemorative Postage Stamp on Sahir - 08 March 2013

 

March 01, 2013

Commemorative postal stamp for Sahir Ludhianvi on March 8, 2013

The Department of Posts will issue a commemorative postal stamp in the memory of Sahir Ludhianvi on March 8, 2013, the 91stbirth anniversary of the legendary poet. It is in recognition of his contribution to literature, poetry as well as the Hindi Film Industry.

The President of India will formally release the commemorative stamp and the first day cover at a function in Rashtrapati Bhawan.

February 27, 2013

हम जब चलें तो ये जहानँ झूमे (हम हिंदुस्तानी - 1960) Hum jab chale to ye jahan jhumey (Hum Hindustani-1960)

हम जब चलें तो ये जहानँ झूमे
आरज़ू हमारी आसमाँ को चूमे |

हम नए जहान के पासबाँ
हम नई बहार के राज़दाँ
हम हँसें तो हँस पड़े हर कली
हम चलें तो चल पड़े ज़िन्दगी
सारे नज़ारों में फूलों में तारों में
हमने ही जादू भरा
हम जब चलें ...

तुम से है फ़िज़ाओं में रंग-ओ-बू
हम है इस ज़मीं की आबरू
नदियों की रागिनी हमसे है
हर तरफ़ ये ताज़ग़ी तुम से है
सारे नज़ारों में ...

दूर हो गईं सभी मुश्किलें
खिंच के पास आ गईं मंज़िलें
देख के शबाब के हौसले
खुद-ब-खुद सिमट गए फ़ासले
सारे नज़ारों में ...



[Note : This is the only song written by Sahir in this movie]

[Singer : Md. Rafi, Composer : Usha Khanna, Director : Ram Mukherjee, Actor : Sunil Dutt]