April 28, 2011

अपनी खातिर जीना है (धूल का फूल -1959) Apni khatir jeena hai (Dhool Ka Phool-1959)

अपनी  खातिर  जीना  है,   अपनी  खातिर  मरना है
होने दो जो होता है, अपने को क्या करना है |

जिनको जग की चिंता है, वो जग का दुख झेलेंगे
हम सडकों पर नाचेंगे फुटपाथों पर खेलेंगे
उनको आहें भरने दो जिनको आहें भरना है |

प्यार की शिक्षा मांगी तो लोगों ने दुत्कार दिया
आखिर हमने दुनिया को बूट की नोक से मार दिया
यूँ ही उमर गुजरना थी, यूँ ही उमर गुजरना है |

अपने जैसे बेफिक्रे और नहीं इस बस्ती में
दुनिया गम में डूबी है हम दुबे हैं मस्ती में
जीना है तो जीना है, मरना है तो मरना है |

[Music : N.Dutta ;  Singer : Mahender Kapoor, Sudha Malhotra;   Artist : Mohan Choti,  Producer : B.R.Chopra;  Director : Yash Chopra]

Note : With this movie, Yash Chopra started his career as a Director.





No comments:

Post a Comment