Showing posts with label Ajit. Show all posts
Showing posts with label Ajit. Show all posts

April 17, 2015

ये देश है वीर जवानों का (नया दौर -1957) Yeh desh hai veer jawano ka (Naya Daur -1957)

ये देश है वीर जवानों का
अलबेलों का मस्तानों का
इस देश का यारों क्या कहना
ये देश है दुनिया का गहना |

यहाँ चौड़ी छाती वीरों की
यहाँ भोली शक्लें हीरों की
यहाँ गाते हैं राँझे मस्ती में
मचती हैं धूमे बस्ती में |


पेड़ों में बहारें झूलों की
राहों में कतारें फूलों की
यहाँ हँसता है सावन बालों में
खिलती हैं कलियाँ गालों में |

कहीं दंगल शोख जवानों के
कहीं करतब तीर कमानों के
यहाँ नित नित मेले सजते हैं
नित ढोल और ताशे बजते हैं |

     
दिलबर के लिये दिलदार हैं हम
दुश्मन के लिये तलवार हैं हम
मैदां में अगर हम डट जाएं
मुश्किल है के पीछे हट जाएं


[Composer : O P Nayyar, Singer : Md. Rafi, Producer & Director : B.R.Chopra, Actor : Dilip Kumar, Ajit]

March 11, 2015

आना है तो आ, राह में कुछ फेर नहीं है (नया दौर -1957) Aana hai to aa, raah men kuch pher nahi hai (Naya Daur-1957)

आना है तो आ, राह में कुछ फेर नहीं है
भगवान के घर देर है, अन्धेर नहीं है

जब तुझसे न सुलझे तेरे उलझे हुये धंधे
भगवान के इंसाफ पे सब छोड़ दे बंदे
खुद ही तेरी मुश्किल को वो आसान करेगा
जो तू नहीं कर पाया तो भगवान करेगा

कहने की ज़रूरत नहीं आना ही बहुत है
इस दर पे तेरा शीश झुकाना ही बहुत है
जो कुछ है तेरे दिल में वो सब उसको खबर है
बन्दे तेरे हर हाल पे मालिक की नज़र है

बिन मांगे भी मिलती हैं यहाँ मन की मुरादें
दिल साफ हो जिनका वो यहाँ आ के सदा दें
मिलता है जहाँ न्याय वो दरबार यही है
संसार की सबसे बड़ी सरकार यही है

[Composer : O P Nayyar, Singer : Md. Rafi, Producer & Director : B.R.Chopra, Actor : Dilip Kumar, Vaijyanthi Mala, Ajit]
 

December 31, 2013

अब वो करम करें के सितम (मैरीन ड्राइव -1955) Ab woh karam karen karen ki sitam (Marine Drive -1955)

अब वो करम करें के सितम मैं नशे में हूँ
मुझको न कोई होश न ग़म मैं नशे में हूँ |

सीने से बोझ उनके ग़मों का उतार के
आया हूँ आज अपनी जवानी को हार के,
कहते हैं डगमगाते क़दम मैं नशे में हूँ
मुझको न कोई होश न ग़म मैं नशे में हूँ |

वो बेवफ़ा हैं अब भी ये दिल मानता नहीं
कम्बख़्त नासमझ है उन्हें जानता नहीं,
मैं आज तोड़ दूंगा भरम मैं नशे में हूँ
मुझको न कोई होश न ग़म मैं नशे में हूँ |

फ़ुरसत नहीं है रोने-रुलाने के वास्ते
आए न उनकी याद सताने के वास्ते,
इस वक़्त दिल का दर्द है कम मैं नशे में हूँ
मुझको न कोई होश न ग़म मैं नशे में हूँ |

[Composer : N.Dutta, Singer : Md.Rafi, Producer : Sippy Films, Director : G.P.Sippy, Actor :  Ajit ]