March 18, 2015

ज़ोर लगा के हईया (जाल-1952) Jor laga ke haiyya (Jaal-1952)

ज़ोर लगा के हईया
पैर जमा कर हईया
जान लड़ा कर हईया
आँगन में बैठी है मछेरन तेरी आस लगाए
अरमानों और आशाओं के लाखों दीप जलाए
भोला बचपन रास्ता देखे, ममता खैर मनाये
ज़ोर लगा कर खींच मछेरे ढील न आने पाये
ज़ोर लगा के हईया

जनम जनम से अपने सर पर तूफानों के साये
लहरें अपनी हमजोली हैं और बादल हमसाये
जल और जाल है जीवन अपना, क्या सर्दी क्या गर्मी
अपनी हिम्मत कभी न टूटे रूत आये रूत  जाये
ज़ोर लगा के हईया

क्या जाने कब सागर उमड़े, कब बरखा आ जाये
भूख सरों पर मंडलाये, मुंह खोले पर फैलाये
आज मिला सो अपनी पूंजी, कल के हाथ पराये
तनी हुई बाहों से कह दो लोच न आने पाए
ज़ोर लगा के हईया

[Composer : S.D.Burman , Singer : Geeta Dutt;   Producer : Films Arts;  Director : Guru Dutt;  Actor :  Geeta Bali, Dev Anand]
 

No comments:

Post a Comment