This is a humble collection of songs of Sahir Ludhianvi, the greatest lyricist, Bollywood has ever seen. Sahir used his songs for spreading message of love for humankind through philosophical notes or social commentary. He also used some of his ghazals & nazms in his movies also by simplifying them. For selecting a song of their choice, readers may type the name of song, movie, singer, composer etc in the SEARCH column on right side, or use the Labels on left side of page.
January 24, 2017
मुख्यधारा का साहित्य सिनेमा को मनोरंजन मानता है
जागरण
संवाददाता, देहरादून:
साहित्यकार सुनील भट्ट की किताब 'साहिर लुधियानवी : मेरे गीत तुम्हारे'
पर आयोजित विमर्श में कहा गया कि साहित्य सृजन पर मुख्यधारा के ¨हिन्दी साहित्य का एकाधिकार नहीं
हैं।
जिस सिनेमा और गीतों को मुख्यधारा का साहित्य महज मनोरंजन मानता है, वह भी
साहित्य सृजन का सशक्त माध्यम हैं। जरूरत सिर्फ अपना नजरिया दुरुस्त करने की है।
धाद संस्था के एकांश के माध्यम से
रेसकोर्स स्थित ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल में आयोजित विमर्श में कथाकार मुकेश नौटियाल
ने सुनील भट्ट की कृति के माध्यम से सिनेमा के साहित्यिक पहलुओं को सामने रखा।
उन्होंने कहा कि 'साहिर लुधियानवी : मेरे
गीत तुम्हारे' ने मुख्यधारा के ¨हिन्दी
साहित्य की एकाधिकार की जमीन को तर्कपूर्ण ढंग से तोड़ने की कोशिश की है। उन्होंने ¨हिन्दी सिनेमा
जगत के गीतकारों, सिक्रप्ट लेखकों और फिल्मकारों पर अधिक से
अधिक लिखने की वकालत भी की। दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर रिसर्च एसोसिएट मनोज
पंजानी ने कहा कि तमाम गीतकारों का जिक्र करते हुए कहा कि इनके माध्यम से समाज को
तमाम अर्थपूर्ण गीत मिले हैं। कई बार गीतों के माध्यम से साहित्य और प्रासंगिक भी
नजर आता है।
कार्यक्रम
में अर्चना राय हरेंद्र परिहार व जन संवाद समिति के सांस्कृतिक दल ने साहिर के
गीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी। धाद के प्रतिनिधि तन्मय ममगाईं ने बताया कि 20-21 मार्च
को दून में बाल साहित्य पर भी बड़ा विमर्श आयोजित किया जा रहा है। इसका मकसद नई
पीढ़ी को सृजनशील बनाना है। विमर्श में डॉ. जयंत नवानी, लोकेश
नवानी, नीलम प्रभा वर्मा, सुनीता चौहान,
अंबर खरबंदा, कांता घिल्डियाल, सविता जोशी आदि उपस्थित रहे।
By Publish Date: Sun, 22 Jan 2017 09:12 PM (IST) | Updated Date:Sun, 22 Jan 2017
09:12 PM (IST)
‘साहिर के बहाने’ कार्यक्रम में भाग लेते साहित्यकार
सुनील भट्ट की पुस्तक साहिर लुधियानवी-मेरे गीत तुम्हारे पर किया मंथन
कथाकार मुकेश नौटियाल ने कहा कि मुख्य
धारा का हिन्दी साहित्य सिनेमा और उसके गीत संगीत को महज मनोरंजन का माध्यम मानकर
उपेक्षित समझता रहता है, लेकिन फिल्मे साहित्य का भरपूर उपयोग
करती रही हैं। उन्होने हिन्दी सिनेमा जगत के गीतकारों, स्क्रिप्ट लेखकों और फिल्मकारों पर अधिक लिखने की
वकालत की। कथाकार नौटियाल रविवार को रेसकोर्स स्थित आफिसर्स ट्रांजिट में धाद
साहित्य एकांश द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘साहिर के बहाने…..’ में वक्ता के तौर पर संबोधित कर रहे
थे। धाद साहित्य एकांश ने अपने साहित्यिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में सुनील भट्ट
की किताब ‘साहिर
लुधियानवी- मेरे गीत तुम्हारे’ गोष्ठी
का आयोजन किया गया था। ‘साहिर के बहाने’ कार्यक्रम में साहित्य संस्कृति और कला प्रेमियों
ने हिन्दी गीत और कविता के संसार की बारीकियों से श्रोताओं को अवगत कराया। कथाकार
नौटियाल ने सुनील भट्ट की साहिर पर लिखी किताब को जमीन तोड़ने की कोशिश बताते हुये
उन्होने हिन्दी सिनेमा जगत के गीतकारों, स्क्रिप्ट
लेखकों और फिल्मकारों पर अधिक लिखने की वकालत की।
वरिष्ठ साहित्यकार असीम शुक्ल ने साहिर
लुधियानवी द्वारा रचित साहित्य के विविध पक्षों का विश्लेषण करते हुये साहिर लुधियानवी
को कालजयी गीतकार बताया। दून लाइबे्ररी के रिसर्च एसोसिएट मनोज पुंजानी ने हिन्दी
फिल्मों में गीतों के प्रभाव को उकेरते हुए साहिर सहित उन तमाम गीतकारों को याद
किया जिन्होने अपने अर्थपूर्ण गीतों से श्रोताओं का सम्मान हासिल किया।
रचनाकार सुनील भट्ट ने इस किताब को
लिखने के दरमियान हासिल अनुभवों तथा साहिर के गीतों के सामाजिक तथा राजनीतिक
सन्दर्भो पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में अर्चना राय हरेन्द्र परिहार और जन
संवाद समिति के सांस्कृतिक दल ने साहिर लुधियानवी के गीतों की संगीतमय प्रस्तुति
दी।
धाद साहित्य एकांश की सचिव कल्पना
बहुगुणा ने सभी आगंतुको का स्वागत करने के साथ ही कहा कि धाद साहित्य एकांश भविष्य
में भी इस तरह के आयोजन करता रहेगा। ,अपने
सम्बोधन में संस्था के तन्मय ममगाईं ने कहा 20-21 मार्च
को देहरादून में बाल-साहित्य पर बड़ा विमर्श आयोजित किया जा रहा है जिसमें भोपाल, दिल्ली, लखनऊ
उत्तराखण्ड से उन तमाम साहित्यकारो को बुलाया जा रहा है जिन्होने नई पीढ़ी को सृजनशील
बनाने के लिये कुछ अनूठे प्रयोग किये हैं।कार्यक्रम का संचालन करते हुये अवनीश
उनियाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में निरन्तर खत्म होती संवेदनशीलता को
बचाये रखने के लिये अत्यन्त आवश्यक है।कार्यक्रम में उपस्थिति डा. जयंत नवानी, लोकेश नवानी, नीलम
प्रभा वर्मा, सुनीता चैहान, कांता घिल्डियाल, सविता
जोशी, नवीन नौटियाल, शांति प्रकाश जिज्ञासु, अंबर खरबन्दा, विजय
जुयाल, शोभा रतूडी, डा0 माधुरी
बडथ्वाल, दिनेश डबराल, बीना कण्डारी, धिरेन्द्र
ध्यानी, डा0 राकेश
बलुनी, डा0 रामविनय, रविन्द्र नेगी, तन्मय
ममगांई, इन्द्र सिंह नेगी, सतीष बंसल, सुरेन्द्र
पुण्डिर, कपिल डोभाल, जितेन भारती, ज्ञानेन्द्र
कुमार, बच्चीराम कन्सवाल, सोमवारीलाल उनियाल, संगीता
शाह, नदीम बर्नी, सन्तोष डिमरी, बृजमोहन
उनियाल, विकास बहुगुणा, डा0 रचना
नौटियाल, साकेत रावत आदि उपस्थित थे।
http://tajakhabaruttarakhand.com/newsDetails.aspx
December 28, 2016
मेरे दिलदार का बांकपन (दीदार-ए-यार- 1982) Mere dildar ka bankpan (Deedar-e-Yaar - 1982)
मेरे दिलदार का बांकपन, अल्लाह! अल्लाह!
चांदनी से तराशा बदन, अल्लाह! अल्लाह!
देखकर जिसको हूरें भी सजदा करें
वो मेरी नाज़नीं, गुलबदन, अल्लाह! अल्लाह!
उस हसीं महजबीं की फबन, अल्लाह! अल्लाह!
फूल से होंठ, रेशम-सा तन, अल्लाह! अल्लाह!
वो कनखियों से उनका हमें देखना
जबसे उसे देखा है दीवानों सी हालत है
बेताब है हर धड़कन, बेचैन तबीयत है
वो सर से कदम तक इक महकी हुई जन्नत है
छूने से बदन मसके, इस दर्जा नजाकत है
गुफ़्तार करिश्मा है, रफ्तार कयामत है (गुफ्तार- बातचीत)
दुनिया में वजूद उसका कुदरत की इनायत है
वो जिस पे करम कर दे, वो साहिबे-किस्मत है
वो कनखियों से उनका हमें देखना
तीर तिरछे चलाने का फन, अल्लाह! अल्लाह!
सादगी में छुपा शोखियों का समां
जिस हुस्न के जलवों पर दिल हमने लुटाया है
वो हुस्न ज़मीनों पर तकदीर से आया है
कुदरत ने बदन उसका फुर्सत से बनाया है
सौ तरह के रंगों से हर अंग सजाया है
घनघोर घटाओं को ज़ुल्फों में बसाया है
बिजली के तबस्सुम को नज़रों में घुलाया है (तबस्सुम – smile)
महके हुये फूलों को सांसों में रचाया है
सादगी में छुपा शोखियों का समां
शोखियों में वो शर्मिलापन, अल्लाह! अल्लाह!
गालों में गुलाबीपन आंखों में शराबीपन
गर्दन का वो खम होठों का वो नम
डाली-सी कमर तौबा बर्छी-सी नज़र तौबा
तरशी हुई बाहें हैं मख्मूर निगाहें हैं (मदोन्मत्त, intoxicated)
ज़ालिम है हया उसकी क़ातिल है अदा उसकी
मस्ती से भरी है वो इक सब्ज़ परी है वो
चांदी के खिलौने-सी फूलों के बिछौने- सी
ग़ालिब की ग़ज़ल जैसी मुमताज़ महल जैसी
करके दीदारे-यार, आज दिल झूम उठा
नूर से भर गए जानो-तन, अल्लाह! अल्लाह!
(Composer :
Laxmikant Pyarelal, Singer : KIshore Kumar, Mohd. Rafi; , Director : H S Rawal,
Producer: Prasan Kapoor, Actor : Rishi Kapoor, Jitendra)
ईद का दिन है, गले आज तो मिल ले ज़ालिम (दीदार-ए-यार- 1982) Eid ka din hai, aaj to mil le gale zalim (Deedar-e-Yaar - 1982)
ईद का दिन है, गले आज तो मिल ले ज़ालिम
रस्मे-दुनिया भी है, मौका भी है, दस्तूर भी है
इश्क़ इस तरह कि गुस्ताख़
तकाजे न करे
हुस्न मस्तूर भी, मजबूर भी, मगरूर भी है (मस्तूर- veiled, hidden)
गुरूरे-हुस्न के सदके मुहब्बत यूं नहीं करते
भरी महफिल में ज़ाहिर दिल की
वहशत यूं नहीं करते
ये माना तुम हसीं हो और तुम्हें हक़ है शरारत का
किसी की जां पे बन जाए, शरारत यूं नहीं करते
जिसे तुम हुस्न कहते हो, वो काबा है निगाहों का
अदब लाज़िम है, काबे की जियारत यूं नहीं करते
कुछ अपने हुस्न की खैरात दे दो हम फकीरों को
किसी साइल को अपने दर से रुखसत यूं नहीं करते (साइल –begger, petitioner)
हया और शर्म को हम हुस्न का
जेवर समझते हैं
ये जेवर लुट के रह जाए, सखावत यूं नहीं करते (सखावत -दानशीलता)
तुम्हारी इक नज़र पर फैसला है ज़िंदगानी का
मसीहा हो के बीमारों से गफ़लत यूं नहीं करते
मसीहा और हम!! इन कुफ़्र की
बातों से बाज़ आओ
खुदा को छोड़कर बुत की इबादत
यूं नहीं करते
आपने जो कहा वो ठीक सही, मेरा कहना भी कुछ बुरा तो नहीं
कि ईद का दिन है गले आज तो मिल ले ज़ालिम
रस्मे-दुनिया भी है, मौका भी है, दस्तूर भी है
(Composer :
Laxmikant Pyarelal, Singer : Asha Bhonsle, Mohd. Rafi; , Director : H S Rawal,
Producer: Prasan Kapoor, Actor : Rishi Kapoor, Tina Munim, Reena
Roy)
इस धरती इस खुले गगन का क्या कहना (गंगा तेरा पानी अमृत -1971) Is dharti is khule gagan ka kya kahna (Ganga Tera Pani Amrit -1971)
इस धरती इस खुले गगन का
क्या कहना
मदमाती मद भरी पवन का क्या
कहना
फूलों भरे ये गुलशन हरे
मगन हुआ तन मन क्या कहना
ग्वालनों का रूप घूंघटों की
आढ़ में
पंछियों का प्यार बेरियों
के झाड़ में
बांसुरी की तान, खेतियों
के पार से
पनघटों की नार डोले इस
पुकार से
धड़कन बढ़े, नशा-सा
चढ़े,
थिरक उठे झांझन क्या कहना
चप्पुओं के राग कह रहे हैं
प्यार से
जुड़ गए है घाट
कश्तियों के तार से
जा रहा है कौन जाने किसकी
चाह में
बस रहा है कौन जाने किस
निगाह में
दो दिल मिले, तो कलियां
खिले
मचल उठे धड़कन क्या कहना
इस धरती इस खुले गगन का
क्या कहना
थक गयी
निगाह तब कहीं तुम आए हो
क्या
मेरी पुकार सुन के भी पराये हो
इतना
इंतज़ार रोज कर ना पाऊंगी
रोक लूंगी आज या मैं साथ
जाऊंगी
दूरी कटे
ये दुविधा हटे
तो फिर
मेरे साजन क्या कहना
इस धरती
इस खुले गगन का क्या कहना
[Composer
: Ravi, Singer ; Md. Rafi, Asha Bhonsle, Actor : Navin Nischal, Yogita Bali]
Labels:
1971,
Asha Bhonsle,
Ganga Tera Pani Amrit,
Md. Rafi,
Navin Nischal,
Ravi,
Yogita Bali
December 14, 2016
अभी न जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं (हम दोनों-1961) Abhi na jao chhod kar ki dil abhi bhara nahin (Hum Dono-1961)
अभी न जाओ छोड़कर, कि दिल अभी भरा
नहीं
अभी अभी तो आई हो, बहार बन के छाई हो
हवा ज़रा महक तो ले, नज़र ज़रा बहक तो ले
ये शाम ढल तो ले ज़रा, ये दिल सम्भल तो ले ज़रा
मैं थोड़ी देर जी तो लूँ, नशे के घूँट पी तो लूँ
अभी तो कुछ कहा नहीं, अभी तो कुछ सुना नहीं
अभी अभी तो आई हो, बहार बन के छाई हो
हवा ज़रा महक तो ले, नज़र ज़रा बहक तो ले
ये शाम ढल तो ले ज़रा, ये दिल सम्भल तो ले ज़रा
मैं थोड़ी देर जी तो लूँ, नशे के घूँट पी तो लूँ
अभी तो कुछ कहा नहीं, अभी तो कुछ सुना नहीं
सितारे झिलमिला उठे, चराग़ जगमगा उठे
बस अब न मुझ को टोकना, न बढ़ के राह रोकना
अगर मैं रुक गई अभी तो जा न पाऊँगी कभी
यही कहोगे तुम सदा कि दिल अभी नहीं भरा
जो खत्म हो किसी जगह ये ऐसा सिलसिला नहीं
बस अब न मुझ को टोकना, न बढ़ के राह रोकना
अगर मैं रुक गई अभी तो जा न पाऊँगी कभी
यही कहोगे तुम सदा कि दिल अभी नहीं भरा
जो खत्म हो किसी जगह ये ऐसा सिलसिला नहीं
अधूरी आस छोड़ के, अधूरी प्यास छोड़ के
जो रोज़ यूँ ही जाओगी तो किस तरह निभाओगी
कि ज़िंदगी की राह में, जवाँ दिलों की चाह में
कई मक़ाम आयेँगे, जो हमको आज़माएंगे
बुरा न मानो बात का,ये प्यार है गिला नहीं
अभी न जाओ छोड़कर, कि दिल अभी भरा नहीं
जो रोज़ यूँ ही जाओगी तो किस तरह निभाओगी
कि ज़िंदगी की राह में, जवाँ दिलों की चाह में
कई मक़ाम आयेँगे, जो हमको आज़माएंगे
बुरा न मानो बात का,ये प्यार है गिला नहीं
अभी न जाओ छोड़कर, कि दिल अभी भरा नहीं
[Composer
: Jaidev; Singer : Md. Rafi, Asha Bhonsle; Production House : Navketan
Films; Director : Amarjeet; Actor : Dev Anand, Sadhna]
Labels:
1961,
Amarjeet,
Asha Bhonsle,
Dev Anand,
Hum Dono,
Jaidev,
Md. Rafi,
Navketan Films,
Sadhna
जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा (ताज महल -1963) Jo Wada kiya who nibhana padega (Taj Mahal -1963)
जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा
रोके जमाना चाहे रोके खुदाई, तुमको आना पड़ेगा
सभी अहले दुनिया ये कहते हैं हमसे
कि आता नहीं कोई मुल्क-ए-अदम से
आज जरा शाने-वफ़ा देखे जमाना, तुमको आना पड़ेगा
ये माना हमें जां से जाना पड़ेगा
पर ये समझ लो तुमने जब भी पुकारा, हमको आना पड़ेगा
हम आते रहे हैं, हम आते रहेंगे
मुहब्बत की रस्में निभाते रहेंगे
जाने-वफ़ा तुम दो सदा, फिर क्या ठिकाना, हमको आना पड़ेगा
हमारी कहानी, तुम्हारा फ़साना
हमेशा-हमेशा कहेगा जमाना
कैसी फजां, हमको है आना, हमको आना पड़ेगा
[Composer : Roshan; Singer : Md.Rafi, Lata
Mangeshkar; Actor : Pradeep Kumar, Beena Roy]
Labels:
1963,
Beena Roy,
Lata Mangeshkar,
Md. Rafi,
Pradeep Kumar,
Roshan,
Taj Mahal
जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा (ताज महल -1963) Jo Wada kiya woh nibhana padega (Taj Mahal -1963)
जो वादा किया, वो निभाना पड़ेगा
रोके जमाना चाहे रोके खुदाई, तुमको आना पड़ेगा
तरसती निगाहों ने आवाज़ दी है
मुहब्बत की राहों ने आवाज़ दी है
जाने-हया, जाने-अदा, छोड़ो तरसाना, तुमको आना पड़ेगा
ये माना हमें जां से जाना पड़ेगा
पर ये समझ लो तुमने जब भी पुकारा, हमको आना पड़ेगा
हम अपनी वफा पे ना इल्ज़ाम लेंगे
तुम्हें दिल दिया है, तुम्हें जां देंगे
जब इश्क़ का सौदा किया, फिर क्या घबराना, हमको आना पड़ेगा
चमकते हैं जब तक ये चांद और तारे
न टूटेंगे अब अहदो-पैमां हमारे
इक दूसरा जब दे सदा, हो के दीवाना, हमको आना पड़ेगा |
[Composer : Roshan; Singer :
Md.Rafi, Lata Mangeshkar; Actor : Pradeep Kumar, Beena Roy]
Labels:
1963,
Beena Roy,
Lata Mangeshkar,
Md. Rafi,
Pradeep Kumar,
Roshan,
Taj Mahal
Subscribe to:
Posts (Atom)



